भिवानी के इंडस्ट्रीयल एरिया में शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती हैं। वहीं आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इधर, आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक कार के सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। आग का धुआं काफी ऊंचाई तक उठा, जिसे दूर-दूर के शहरवासी भी आसानी से देख पा रहे थे। हालांकि अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। भिवानी के इंडस्ट्रीयल एरिया में शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती हैं। वहीं आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इधर, आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक कार के सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। आग का धुआं काफी ऊंचाई तक उठा, जिसे दूर-दूर के शहरवासी भी आसानी से देख पा रहे थे। हालांकि अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
