भिवानी जिले के सिवानी ब्लॉक के करीब 55-60 गांवों में भाखड़ा नहर से पीने के पानी की सप्लाई होती है। पंजाब द्वारा भाखड़ा नहर का पानी रोकने के चलते इन गांवों में जल संकट पैदा हो गया है। जिसके चलते यहां के लोग अब ट्यूबवेल की सप्लाई पर ही निर्भर हैं। वहीं लोगों को परेशानी हो रही है। बता दें कि भाखड़ा नहर में पानी 25 अप्रैल को आना था। लेकिन निर्धारित समय से 5 दिन बाद तक भी भाखड़ा नहर में पानी नहीं आया। भाखड़ा नहर में पानी आने के बाद भी घरों तक सप्लाई होने में करीब 1 दिन लग जाएगा। वहीं लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक हेल्थ के अनुसार अब इन गांवों में ट्यूबवेल की वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिसके जरिए ट्यूबवेल से इन गांवों में पानी सप्लाई किया जा रहा है। वहीं जिलेभर की बात करें तो अन्य एरिया के लिए यमुना से पानी आता है। इस बार जरूरत से कम पानी ही मिला है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार करीब 70 प्रतिशत पानी ही मिल पाया है। इसलिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा राशनिंग की जा रही है। ताकि पानी की किसी भी प्रकार से कमी ना आए। सिवानी ब्लॉक के गांवों में भाखड़ा नहर का पानी होता है सप्लाई
भिवानी पब्लिक हेल्थ विभाग के एसई दलवीर सिंह दलाल ने बताया कि हमारे यहां भाखड़ा नहर से सिवानी ब्लॉक के करीब 55 से 60 गांव में पानी की सप्लाई होती है। पंजाब द्वारा भाखड़ा नहर में पानी सप्लाई रोकने के कारण इन गांव में दिक्कत आ रही है। जहां पर ट्यूबवेल के जरिए पानी सप्लाई करवाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही भाखड़ा नहर में भी पानी आ जाएगा। जिससे इन गांव में भी पानी की सप्लाई हो पाएगी। वहीं जिले में पानी की सप्लाई यमुना नहर से होती है। इस बार करीब 60 से 70% पानी मिला है। जिसको राशनिंग के जरिए सप्लाई किया जा रहा है। भिवानी जिले के सिवानी ब्लॉक के करीब 55-60 गांवों में भाखड़ा नहर से पीने के पानी की सप्लाई होती है। पंजाब द्वारा भाखड़ा नहर का पानी रोकने के चलते इन गांवों में जल संकट पैदा हो गया है। जिसके चलते यहां के लोग अब ट्यूबवेल की सप्लाई पर ही निर्भर हैं। वहीं लोगों को परेशानी हो रही है। बता दें कि भाखड़ा नहर में पानी 25 अप्रैल को आना था। लेकिन निर्धारित समय से 5 दिन बाद तक भी भाखड़ा नहर में पानी नहीं आया। भाखड़ा नहर में पानी आने के बाद भी घरों तक सप्लाई होने में करीब 1 दिन लग जाएगा। वहीं लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक हेल्थ के अनुसार अब इन गांवों में ट्यूबवेल की वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिसके जरिए ट्यूबवेल से इन गांवों में पानी सप्लाई किया जा रहा है। वहीं जिलेभर की बात करें तो अन्य एरिया के लिए यमुना से पानी आता है। इस बार जरूरत से कम पानी ही मिला है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार करीब 70 प्रतिशत पानी ही मिल पाया है। इसलिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा राशनिंग की जा रही है। ताकि पानी की किसी भी प्रकार से कमी ना आए। सिवानी ब्लॉक के गांवों में भाखड़ा नहर का पानी होता है सप्लाई
भिवानी पब्लिक हेल्थ विभाग के एसई दलवीर सिंह दलाल ने बताया कि हमारे यहां भाखड़ा नहर से सिवानी ब्लॉक के करीब 55 से 60 गांव में पानी की सप्लाई होती है। पंजाब द्वारा भाखड़ा नहर में पानी सप्लाई रोकने के कारण इन गांव में दिक्कत आ रही है। जहां पर ट्यूबवेल के जरिए पानी सप्लाई करवाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही भाखड़ा नहर में भी पानी आ जाएगा। जिससे इन गांव में भी पानी की सप्लाई हो पाएगी। वहीं जिले में पानी की सप्लाई यमुना नहर से होती है। इस बार करीब 60 से 70% पानी मिला है। जिसको राशनिंग के जरिए सप्लाई किया जा रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
