भिवानी में रविवार को जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला पहुंचे। यहां रोहतक गेट स्थित चौधरी देवीलाल सदन भिवानी में जेजेपी सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। डा. अजय सिंह चौटाला ने 30 जून तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि 100 साल पुरानी पार्टी है। 11 साल मुझे सुनते-सुनते हो गए, लेकिन उनका आज तक संगठन खड़ा नहीं हुआ। ना जाने कांग्रेस के कितने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष बदल गए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी चंडीगढ़ आए और करके क्या गए, मुझे नहीं पता नहीं लगा। उन्होंने कहा कि संगठन के नाम पर कांग्रेस के हमेशा ही ढाक के तीन पात है सब को पता है। अजय चौटाला बोले- मुख्यमंत्री उड़न खटोले से नीचे उतरें अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी के 11 साल पूरे होने पर निशाना साधते हुए किया कि बीजेपी ने भले ही बड़े कार्यक्रम किए हों, लेकिन असली हालत जमीनी स्तर पर ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री लोगों से कट चुके हैं, उनके ही नेता कहते हैं कि मुख्यमंत्री उड़न खटोले से नीचे उतरें, लोगों के साथ घुल-मिलें और असली समस्या समझें। अजय ने तंज किया कि पहले मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और विधायकों को ही संतुष्ट कर लें, तभी लोगों तक फायदा पहुंचेगा। प्रयास रहेगा की सरकार पर दबाव बनाकर करवाएं काम
अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी के हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन ना बढ़ने के सवाल पर कहा कि जब हम सरकार में थे, तब तक हमने करवाया। अब भी हमारा ये प्रयास रहेगा कि सरकार पर दबाव बनाकर काम करवाए। बढ़ते क्राइम पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हर जगह शराब के ठेकेदारों को किस तरह से मारा जा रहा है, कल ही हमारे सिरसा में एक मर्डर हुआ है और रोजाना इस तरह की घटनाएं हो रही हैं कहा है कानून व्यस्था। दीपेंद्र हुड्डा के JJP और INLD को बीजेपी का साथ देने के सवाल पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वो किसका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो तो खुद बीजेपी की B टीम है इस चुनाव में क्या किया उन्होंने ने ये सब जानते हैं। भिवानी में रविवार को जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला पहुंचे। यहां रोहतक गेट स्थित चौधरी देवीलाल सदन भिवानी में जेजेपी सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। डा. अजय सिंह चौटाला ने 30 जून तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि 100 साल पुरानी पार्टी है। 11 साल मुझे सुनते-सुनते हो गए, लेकिन उनका आज तक संगठन खड़ा नहीं हुआ। ना जाने कांग्रेस के कितने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष बदल गए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी चंडीगढ़ आए और करके क्या गए, मुझे नहीं पता नहीं लगा। उन्होंने कहा कि संगठन के नाम पर कांग्रेस के हमेशा ही ढाक के तीन पात है सब को पता है। अजय चौटाला बोले- मुख्यमंत्री उड़न खटोले से नीचे उतरें अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी के 11 साल पूरे होने पर निशाना साधते हुए किया कि बीजेपी ने भले ही बड़े कार्यक्रम किए हों, लेकिन असली हालत जमीनी स्तर पर ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री लोगों से कट चुके हैं, उनके ही नेता कहते हैं कि मुख्यमंत्री उड़न खटोले से नीचे उतरें, लोगों के साथ घुल-मिलें और असली समस्या समझें। अजय ने तंज किया कि पहले मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और विधायकों को ही संतुष्ट कर लें, तभी लोगों तक फायदा पहुंचेगा। प्रयास रहेगा की सरकार पर दबाव बनाकर करवाएं काम
अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी के हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन ना बढ़ने के सवाल पर कहा कि जब हम सरकार में थे, तब तक हमने करवाया। अब भी हमारा ये प्रयास रहेगा कि सरकार पर दबाव बनाकर काम करवाए। बढ़ते क्राइम पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हर जगह शराब के ठेकेदारों को किस तरह से मारा जा रहा है, कल ही हमारे सिरसा में एक मर्डर हुआ है और रोजाना इस तरह की घटनाएं हो रही हैं कहा है कानून व्यस्था। दीपेंद्र हुड्डा के JJP और INLD को बीजेपी का साथ देने के सवाल पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वो किसका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो तो खुद बीजेपी की B टीम है इस चुनाव में क्या किया उन्होंने ने ये सब जानते हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
