भिवानी के महिला थाने में राजस्थान के युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर पत्नी सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। मृतक की मां ने ससुराल वालों से परेशान होकर और दबाव में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के सेक्टर-12 निवासी धर्मा देवी ने भिवानी के सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 2 लड़के और 2 लड़की हैं। उसके बड़े लड़के कुलदीप की शादी भिवानी के सेक्टर-13 निवासी मोनिका के साथ 27 अक्टूबर 2012 को हुई थी। शादी के बाद उनको एक लड़का हुआ। मोनिका अपने मायके वालों के प्रभाव के कारण कुलदीप और परिवार वालों के साथ झगड़ा करती थी। बिना बताए मायके चली जाती थी। जब कुलदीप लेने जाता तो ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते। जब कुलदीप ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने मोनिका और उसके मायके वालों को समझाने की कौशिक की, लेकिन वे एक नहीं माने। उल्टा दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मायके आने के बाद महिला थाने में दी शिकायत
उन्होंने आरोप लगाया कि 26 मई को मोनिका बहाना बनाकर अपने मायके लड़के को लेकर मिलने के लिए चली गई। वहां जाकर परिवार वालों ने सलाह करके 2 जून को महिला थाना में एक झूठी शिकायत दी। जिस पर महिला थाना में शिकायतकर्ता धर्मा देवी, कुलदीप और उनके परिवार वालों के खिलाफ 11 जून को पहुंचे। इस दौरान थाने में मोनिका, राजबीर, मोनिका की माता एवं भाई रवि, मामा राजेश ने सभी को गालियां देना शुरू कर दिया। कुलदीप के साथ दुर्व्यवहार किया और डराया धमकाया। थाने में निगला जहरीला पदार्थ
कुलदीप अपने बच्चे से मिलने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन मुलाकात ना करवाकर उल्टी धमकी दी। जिससे आहत होकर कुलदीप ने महिला सैल महिला थाना भिवानी में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके कारण कुलदीप की तबीयत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे रोहतक गेट स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मा देवी की शिकायत पर 7 लोगों (मोनिका, राजबीर सिंह, राजबीर की पत्नी, सचिन उर्फ रवि, रवि की पत्नी, राजेश) के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के महिला थाने में राजस्थान के युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर पत्नी सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। मृतक की मां ने ससुराल वालों से परेशान होकर और दबाव में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के सेक्टर-12 निवासी धर्मा देवी ने भिवानी के सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 2 लड़के और 2 लड़की हैं। उसके बड़े लड़के कुलदीप की शादी भिवानी के सेक्टर-13 निवासी मोनिका के साथ 27 अक्टूबर 2012 को हुई थी। शादी के बाद उनको एक लड़का हुआ। मोनिका अपने मायके वालों के प्रभाव के कारण कुलदीप और परिवार वालों के साथ झगड़ा करती थी। बिना बताए मायके चली जाती थी। जब कुलदीप लेने जाता तो ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते। जब कुलदीप ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने मोनिका और उसके मायके वालों को समझाने की कौशिक की, लेकिन वे एक नहीं माने। उल्टा दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मायके आने के बाद महिला थाने में दी शिकायत
उन्होंने आरोप लगाया कि 26 मई को मोनिका बहाना बनाकर अपने मायके लड़के को लेकर मिलने के लिए चली गई। वहां जाकर परिवार वालों ने सलाह करके 2 जून को महिला थाना में एक झूठी शिकायत दी। जिस पर महिला थाना में शिकायतकर्ता धर्मा देवी, कुलदीप और उनके परिवार वालों के खिलाफ 11 जून को पहुंचे। इस दौरान थाने में मोनिका, राजबीर, मोनिका की माता एवं भाई रवि, मामा राजेश ने सभी को गालियां देना शुरू कर दिया। कुलदीप के साथ दुर्व्यवहार किया और डराया धमकाया। थाने में निगला जहरीला पदार्थ
कुलदीप अपने बच्चे से मिलने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन मुलाकात ना करवाकर उल्टी धमकी दी। जिससे आहत होकर कुलदीप ने महिला सैल महिला थाना भिवानी में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके कारण कुलदीप की तबीयत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे रोहतक गेट स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मा देवी की शिकायत पर 7 लोगों (मोनिका, राजबीर सिंह, राजबीर की पत्नी, सचिन उर्फ रवि, रवि की पत्नी, राजेश) के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
