भिवानी शहर के लोहड़ बाजार चांदरूहेड़ा स्थित एक गोदाम में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी बढ़ गई कि उसका धुआं ऊपर तक फैल गया। परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इधर, मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत आई। वहीं, बिल्डिंग में धुआं फैलने के कारण आग बुझाने में और दिक्कत आ रही है। जिस गोदाम में आग लगी है, वह 5 मंजिला बिल्डिंग है। इसके ऊपर मकान है और बेसमेंट में गोदाम बना हुआ है। आग लगने के बाद हुए धमाके
गोदाम में आग लगने के बाद धुआं काफी ऊंचे तक उठा। जिसे दूर तक के शहरवासियों ने भी देखा। इधर, लोगों द्वारा बताए जा रहे हैं कि आग लगने के बाद दो धमाके भी हुए हैं। हालांकि धमाके किस कारण से हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। धमाकों की आवाज भी दूर तक सुनाई दी। रास्ता बनाने के लिए जेसीबी भी बुलाई
गोदाम में आग बुझाने के लिए अंदर जाने में दमकल कर्मियों को परेशानी हो रही थी। इसलिए जेसीबी को भी बुलाया गया। ताकि दीवार तोड़कर अंदर जाया जा सके और आग पर काबू पाया जा सके। क्योंकि अंदर जाने वाला रास्ता धुएं से भरा होने के करण अंदर कुछ दिखाई नहीं देने के चलते प्रवेश करना मुश्किल था। सुबह लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार यह मनीष गर्ग व अभिषेक गर्ग दोनों भाईयों ने पांच मंजिला भवन बनाया हुआ है। जिसमें नीचे बेसमेंट में गोदाम बना रखा है। वहीं ऊपर की बिल्डिंग में रहते हैं। वीरवार को परिवार घर में सोया था। वहीं शुक्रवार अल सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आग लगने के बाद धुआं पूरे घर में फैल गया। वहीं परिवार वालों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। भिवानी शहर के लोहड़ बाजार चांदरूहेड़ा स्थित एक गोदाम में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी बढ़ गई कि उसका धुआं ऊपर तक फैल गया। परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इधर, मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत आई। वहीं, बिल्डिंग में धुआं फैलने के कारण आग बुझाने में और दिक्कत आ रही है। जिस गोदाम में आग लगी है, वह 5 मंजिला बिल्डिंग है। इसके ऊपर मकान है और बेसमेंट में गोदाम बना हुआ है। आग लगने के बाद हुए धमाके
गोदाम में आग लगने के बाद धुआं काफी ऊंचे तक उठा। जिसे दूर तक के शहरवासियों ने भी देखा। इधर, लोगों द्वारा बताए जा रहे हैं कि आग लगने के बाद दो धमाके भी हुए हैं। हालांकि धमाके किस कारण से हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। धमाकों की आवाज भी दूर तक सुनाई दी। रास्ता बनाने के लिए जेसीबी भी बुलाई
गोदाम में आग बुझाने के लिए अंदर जाने में दमकल कर्मियों को परेशानी हो रही थी। इसलिए जेसीबी को भी बुलाया गया। ताकि दीवार तोड़कर अंदर जाया जा सके और आग पर काबू पाया जा सके। क्योंकि अंदर जाने वाला रास्ता धुएं से भरा होने के करण अंदर कुछ दिखाई नहीं देने के चलते प्रवेश करना मुश्किल था। सुबह लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार यह मनीष गर्ग व अभिषेक गर्ग दोनों भाईयों ने पांच मंजिला भवन बनाया हुआ है। जिसमें नीचे बेसमेंट में गोदाम बना रखा है। वहीं ऊपर की बिल्डिंग में रहते हैं। वीरवार को परिवार घर में सोया था। वहीं शुक्रवार अल सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आग लगने के बाद धुआं पूरे घर में फैल गया। वहीं परिवार वालों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
