भिवानी में वकील से 20 लाख की ठगी:असली बताकर नकली सोना थमाया, बहन की शादी की बात कही, डाकखाने का पता पूछा

भिवानी में वकील से 20 लाख की ठगी:असली बताकर नकली सोना थमाया, बहन की शादी की बात कही, डाकखाने का पता पूछा

भिवानी में वकील से 20 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने वकील को झांसे में लिया और असली सोना बताकर नकली सोना थमा दिया। जिसके बदले 20 लाख रुपए ठग लिए। जब सुनार ने जांच की और नकली सोना होने का पता लगा तो वकील ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भिवानी के हांसी रोड निवासी कुलदीप सिंह ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह वकील है और घर से कोर्ट पैदल जाता है। 25 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे जब वह कोर्ट से घर आ रहा था तो हुडा पार्क के सामने एक व्यक्ति मिला। उसने डाकखाने का पता पूछा तो वकील ने कहा कि कोर्ट में डाकखाना है। व्यक्ति ने वकील से कहा कि वह पुराने घर तोड़ने का काम करता है। उसने कुछ चांदी के सिक्के सन 1888 व 1905 के बने दिखाए। साथ ही कहा कि ये बदलवाने हैं। इस पर कहा कि यह तो सुनार लेगा। फिर उसने कहा कि सोने जैसी पीली धातू मिली है, उसे देखकर बता दें। सोने के आभूषण दिखाए
आरोपी ने वकील का मोबाइल नंबर ले लिया और अगले दिन आने के लिए कहा। अगले दिन दो व्यक्ति उसके पास आए। उन्होंने चांदी के सिक्के व सोने का एक पुराना भालरो वाला सोना दिखाया। उसमें से तीन मणिये तोड़कर दिए, जिसे उन्होंने शोरूम में जांच करवाई तो 22 कैरेट के पाए गए। इसके बाद उन्हें सोना ठीक होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे गरीब व्यक्ति हैं, उनका सोना बिकवा दें। उनकी बहनों की भी शादी है। 20 लाख रुपए ठगे
वकील कुलदीप सिंह ने पूछा कि कितने रुपए की जरूरत है। उन्होंने 20 लाख रुपए की मांगे। सोना 2 किलो था। इसके बाद रुपए का इंतजाम करके खरीदने के लिए कहा। रिश्तेदार से उधार लेकर 20 लाख रुपए का इंतजाम किया। इसके बाद 4 मार्च की सुबह साढ़े 9 बजे हुडा पार्क के सामने मिलने के लिए कहा। वह गाड़ी में पत्नी के साथ आए और आरोपियों को पैसे दे दिए और आरोपियों ने सोना उन्हें सौंप दिया। इसके बाद वह शोरूम गया और चेक करवाया। मशीन में जांच करने के बाद पता चला कि यह नकली है। इसका पता लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जांच कर रही है पुलिस
सिविल लाइन थाना एसआई सुमित ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा ठगों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है। भिवानी में वकील से 20 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने वकील को झांसे में लिया और असली सोना बताकर नकली सोना थमा दिया। जिसके बदले 20 लाख रुपए ठग लिए। जब सुनार ने जांच की और नकली सोना होने का पता लगा तो वकील ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भिवानी के हांसी रोड निवासी कुलदीप सिंह ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह वकील है और घर से कोर्ट पैदल जाता है। 25 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे जब वह कोर्ट से घर आ रहा था तो हुडा पार्क के सामने एक व्यक्ति मिला। उसने डाकखाने का पता पूछा तो वकील ने कहा कि कोर्ट में डाकखाना है। व्यक्ति ने वकील से कहा कि वह पुराने घर तोड़ने का काम करता है। उसने कुछ चांदी के सिक्के सन 1888 व 1905 के बने दिखाए। साथ ही कहा कि ये बदलवाने हैं। इस पर कहा कि यह तो सुनार लेगा। फिर उसने कहा कि सोने जैसी पीली धातू मिली है, उसे देखकर बता दें। सोने के आभूषण दिखाए
आरोपी ने वकील का मोबाइल नंबर ले लिया और अगले दिन आने के लिए कहा। अगले दिन दो व्यक्ति उसके पास आए। उन्होंने चांदी के सिक्के व सोने का एक पुराना भालरो वाला सोना दिखाया। उसमें से तीन मणिये तोड़कर दिए, जिसे उन्होंने शोरूम में जांच करवाई तो 22 कैरेट के पाए गए। इसके बाद उन्हें सोना ठीक होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे गरीब व्यक्ति हैं, उनका सोना बिकवा दें। उनकी बहनों की भी शादी है। 20 लाख रुपए ठगे
वकील कुलदीप सिंह ने पूछा कि कितने रुपए की जरूरत है। उन्होंने 20 लाख रुपए की मांगे। सोना 2 किलो था। इसके बाद रुपए का इंतजाम करके खरीदने के लिए कहा। रिश्तेदार से उधार लेकर 20 लाख रुपए का इंतजाम किया। इसके बाद 4 मार्च की सुबह साढ़े 9 बजे हुडा पार्क के सामने मिलने के लिए कहा। वह गाड़ी में पत्नी के साथ आए और आरोपियों को पैसे दे दिए और आरोपियों ने सोना उन्हें सौंप दिया। इसके बाद वह शोरूम गया और चेक करवाया। मशीन में जांच करने के बाद पता चला कि यह नकली है। इसका पता लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जांच कर रही है पुलिस
सिविल लाइन थाना एसआई सुमित ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा ठगों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर