मंडी में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए की प्रार्थना, बाजार से निकला जुलूस

मंडी में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए की प्रार्थना, बाजार से निकला जुलूस

मंडी में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक संस्थाओं ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर में शोभायात्रा निकाली गई और मंदिरों में हवन-यज्ञ के बाद भंडारे हुए। मंडी शहर के संस्कार भवन जेल रोड पर दोपहर 1 बजे हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा सदर इकाई ने जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। वन-यज्ञ के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई गई। सभा के प्रधान हरीश शर्मा, प्रकाश चंद्र, गीतांजलि, चंपा शर्मा, माया, मुरारी लाल और ओमराज शर्मा की उपस्थिति में परशुराम की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की कांस्य मूर्ति भी स्थापित की गई। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की और सभी को शुभकामनाएं दीं। स्थानीय दो देवी-देवताओं ने भी जयंती समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया और भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया। मंडी में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक संस्थाओं ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर में शोभायात्रा निकाली गई और मंदिरों में हवन-यज्ञ के बाद भंडारे हुए। मंडी शहर के संस्कार भवन जेल रोड पर दोपहर 1 बजे हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा सदर इकाई ने जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। वन-यज्ञ के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई गई। सभा के प्रधान हरीश शर्मा, प्रकाश चंद्र, गीतांजलि, चंपा शर्मा, माया, मुरारी लाल और ओमराज शर्मा की उपस्थिति में परशुराम की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की कांस्य मूर्ति भी स्थापित की गई। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की और सभी को शुभकामनाएं दीं। स्थानीय दो देवी-देवताओं ने भी जयंती समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया और भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया।   हिमाचल | दैनिक भास्कर