मंडी में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा:100 मीटर लंबा झंडा लेकर निकले लोग, पाकिस्तान मुर्दाबाद, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे गूंजे

मंडी में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा:100 मीटर लंबा झंडा लेकर निकले लोग, पाकिस्तान मुर्दाबाद, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे गूंजे

हिमाचल प्रदेश मंडी में आज सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का निकाली जा रही है। मंडी के पड्डल मैदान से पूरे बाजार में यह यात्रा निकाली जा रही है। इसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़ी है और लोगों ने हाथ में करीब 100 मीटर लंबा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इंडियन आर्मी जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, पूर्व कर्मचारी, पूर्व सैनिक और स्टूडेंट भी शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत भाजपा के कई विधायक भी इसमें शामिल है। सेना के सम्मान को तिरंगा यात्रा: बिहारी भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सेना के प्रति सम्मान के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर मजबूर किया है और आतंकवाद पर गहरी चोट की है। उन्होंने कहा, सेना का जवान अपने घरों से कई कई महीने दूर रहकर सरहदों की रक्षा करता है। इसलिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 33 मंडल स्तर पर निकाली जाएगी यात्रा बिहारी लाल ने बताया, प्रदेश में चारों संसदीय क्षेत्र के अलावा 33 मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जनता को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बताया जा रहा है। यहां देखे तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ के फोटो… हिमाचल प्रदेश मंडी में आज सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का निकाली जा रही है। मंडी के पड्डल मैदान से पूरे बाजार में यह यात्रा निकाली जा रही है। इसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़ी है और लोगों ने हाथ में करीब 100 मीटर लंबा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इंडियन आर्मी जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, पूर्व कर्मचारी, पूर्व सैनिक और स्टूडेंट भी शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत भाजपा के कई विधायक भी इसमें शामिल है। सेना के सम्मान को तिरंगा यात्रा: बिहारी भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सेना के प्रति सम्मान के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर मजबूर किया है और आतंकवाद पर गहरी चोट की है। उन्होंने कहा, सेना का जवान अपने घरों से कई कई महीने दूर रहकर सरहदों की रक्षा करता है। इसलिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 33 मंडल स्तर पर निकाली जाएगी यात्रा बिहारी लाल ने बताया, प्रदेश में चारों संसदीय क्षेत्र के अलावा 33 मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जनता को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बताया जा रहा है। यहां देखे तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ के फोटो…   हिमाचल | दैनिक भास्कर