हिमाचल प्रदेश में BJP अध्यक्ष के लिए अंदरखाते जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। अध्यक्ष की रेस में पहले ही आठ से अधिक दावेदार शामिल है। आखिरी दौर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम भी अचानक आगे किया गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि जयराम ठाकुर का नाम अध्यक्ष के लिए विरोधी खेमे के नेताओं ने रणनीति के तहत आगे किया है, क्योंकि जयराम यदि अध्यक्ष बनते हैं तो राज्य में नया नेता प्रतिपक्ष (LOP) चुना जाना तय है। जो BJP विधायक LOP बनेगा, उसकी अगले मुख्यमंत्री के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी। अभी CM के लिए जयराम की दावेदारी मजबूत अभी जयराम ठाकुर LOP होने के नाते अगले मुख्यमंत्री के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों बताते हैं कि कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेताओं ने बीते दिनों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर जयराम के नाम का प्रस्ताव रखा है। जयराम ठाकुर अध्यक्ष बनेंगे या फिर LOP बने रहेंगे। यह तो पार्टी हाईकमान तय करेगा। मगर, सियासी गलियारों में नए प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस प्रस्ताव पर शीर्ष नेतृत्व भी चर्चा कर चुका है। अब बीजेपी हाईकमान विभिन्न समीकरणों पर मंथन कर रहा है। जल्द केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल आकर नए अध्यक्ष का ऐलान करेंगे। जयराम अध्यक्ष बने तो ये नेता LOP के मजबूत दावेदार पार्टी जयराम को यदि अध्यक्ष बनाती हैं तो कांगड़ा के सुलह से विधायक विपिन सिंह परमार, जसवां-परागपुर से विधायक बिक्रम ठाकुर और ऊना से सत्तपाल सिंह सत्ती की दावेदारी LOP के लिए मजबूत मानी जा रही है। ये तीनों विधायक अभी अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल है। तीनों नेता दिल्ली में नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। अभी ये नेता अध्यक्ष की रेस में हिमाचल में अभी 3 सांसद, 5 विधायक और मौजूदा प्रधान राजीव बिंदल का नाम अध्यक्ष पद की रेस में थे। राज्यसभा सांसद में डॉ. सिकंदर कुमार, कांगड़ा से MP डा. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी में से किसी एक के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं ज्यादा है। क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में किसी विधायक के अध्यक्ष बनने पर उसके चुनाव न लड़ने की शर्त लग सकती है। वहीं MLA में से किसी को पार्टी अध्यक्ष बनाती है तो विपिन सिंह परमार, सत्तपाल सत्ती, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा और त्रिलोक जम्वाल इसके दावेदार माने जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में जयराम ठाकुर का नाम भी जुड़ा है। राजीव बिंदल भी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। त्रिलोक जम्वाल का नाम नड्डा के कारण खूब चर्चा में राजनीति के जानकारों की माने तो हाईकमान ने नड्डा को फ्री-हेंड दिया तो विधायक त्रिलोक जम्वाल को भी अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। जम्वाल अध्यक्ष बने तो बिलासपुर से अगला चुनाव नड्डा अपने बेटे को लड़ा सकते हैं। इसी वजह से त्रिलोक जम्वाल का नाम खूब चर्चा में है। हिमाचल प्रदेश में BJP अध्यक्ष के लिए अंदरखाते जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। अध्यक्ष की रेस में पहले ही आठ से अधिक दावेदार शामिल है। आखिरी दौर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम भी अचानक आगे किया गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि जयराम ठाकुर का नाम अध्यक्ष के लिए विरोधी खेमे के नेताओं ने रणनीति के तहत आगे किया है, क्योंकि जयराम यदि अध्यक्ष बनते हैं तो राज्य में नया नेता प्रतिपक्ष (LOP) चुना जाना तय है। जो BJP विधायक LOP बनेगा, उसकी अगले मुख्यमंत्री के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी। अभी CM के लिए जयराम की दावेदारी मजबूत अभी जयराम ठाकुर LOP होने के नाते अगले मुख्यमंत्री के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों बताते हैं कि कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेताओं ने बीते दिनों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर जयराम के नाम का प्रस्ताव रखा है। जयराम ठाकुर अध्यक्ष बनेंगे या फिर LOP बने रहेंगे। यह तो पार्टी हाईकमान तय करेगा। मगर, सियासी गलियारों में नए प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस प्रस्ताव पर शीर्ष नेतृत्व भी चर्चा कर चुका है। अब बीजेपी हाईकमान विभिन्न समीकरणों पर मंथन कर रहा है। जल्द केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल आकर नए अध्यक्ष का ऐलान करेंगे। जयराम अध्यक्ष बने तो ये नेता LOP के मजबूत दावेदार पार्टी जयराम को यदि अध्यक्ष बनाती हैं तो कांगड़ा के सुलह से विधायक विपिन सिंह परमार, जसवां-परागपुर से विधायक बिक्रम ठाकुर और ऊना से सत्तपाल सिंह सत्ती की दावेदारी LOP के लिए मजबूत मानी जा रही है। ये तीनों विधायक अभी अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल है। तीनों नेता दिल्ली में नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। अभी ये नेता अध्यक्ष की रेस में हिमाचल में अभी 3 सांसद, 5 विधायक और मौजूदा प्रधान राजीव बिंदल का नाम अध्यक्ष पद की रेस में थे। राज्यसभा सांसद में डॉ. सिकंदर कुमार, कांगड़ा से MP डा. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी में से किसी एक के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं ज्यादा है। क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में किसी विधायक के अध्यक्ष बनने पर उसके चुनाव न लड़ने की शर्त लग सकती है। वहीं MLA में से किसी को पार्टी अध्यक्ष बनाती है तो विपिन सिंह परमार, सत्तपाल सत्ती, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा और त्रिलोक जम्वाल इसके दावेदार माने जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में जयराम ठाकुर का नाम भी जुड़ा है। राजीव बिंदल भी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। त्रिलोक जम्वाल का नाम नड्डा के कारण खूब चर्चा में राजनीति के जानकारों की माने तो हाईकमान ने नड्डा को फ्री-हेंड दिया तो विधायक त्रिलोक जम्वाल को भी अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। जम्वाल अध्यक्ष बने तो बिलासपुर से अगला चुनाव नड्डा अपने बेटे को लड़ा सकते हैं। इसी वजह से त्रिलोक जम्वाल का नाम खूब चर्चा में है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में JJP नेता के शूटरों का एनकाउंटर, पंजाब में लुटेरों की धुनाई; यूपी में गंगा में डूबा महादेव मंदिर
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में JJP नेता के शूटरों का एनकाउंटर, पंजाब में लुटेरों की धुनाई; यूपी में गंगा में डूबा महादेव मंदिर नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में JJP नेता मर्डर केस में पुलिस-शूटरों में मुठभेड़ हरियाणा के हांसी में मंगलवार-बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। उमरा रोड पर दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 3 बदमाशों को पैर में गोलियां लगीं। तीनों को हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश JJP नेता रविंद्र सैनी की हत्या में शामिल थे। बदमाशों की पहचान जींद के रहने वाले सचिन उर्फ मगतू, रोहतक के खरक जाटान निवासी योगेश उर्फ सुक्खा और भिवानी के पिजोखरा के रहने वाले विकास उर्फ काशी के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों-सेना के बीच 2 बार गोलीबारी, कल 5 जवान शहीद हुए थे जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के डेसा इलाके में 16 जुलाई को देर रात 2 बार आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हुई। यहां 15 जुलाई को सेना और पुलिस को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भाग निकले। इसमें कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हुए थे। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई थी। कुल 5 लोगों की जान गई। पढ़ें पूरी खबर… 3. पंजाब में लुटेरों की पिटाई पंजाब के लुधियाना में मंगलवार रात कुछ बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर से लूट की कोशिश की। 6 लुटेरों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो 3 लुटेरे फरार हो गए। 3 को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने तीनों लुटेरों की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिए। पढ़ें पूरी खबर… 4. UP के 16 जिलों में बाढ़, 3 नदियां उफान पर: वाराणसी में महादेव मंदिर डूबा नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां तीन नदियां राप्ती, बूढ़ी और क्यूनो खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। यूपी में पिछले 24 घंटे में बारिश से हुए हादसों में 6 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में डूब गया है। यह दुनिया का पहला झुका हुआ मंदिर है। उधर कर्नाटक में लैंडस्लाइड के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा में प्रदर्शन से पहले किसान नेता हिरासत में शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान आज हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यहां अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में किसानों को बुलाया है। हालांकि इससे पहले ही पुलिस BNS की धारा 163 (पहले धारा 144) के तहत यहां भीड़ जुटाने पर रोक लगा चुकी है। वहीं किसानों को यहां पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में धरपकड़ शुरू की जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… 6. ममता के खिलाफ मानहानि केस, कोर्ट बोला- बोलने की आजादी की आड़ में अपमान नहीं कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तीन अन्य लोगों पर गवर्नर सीवी आनंद बोस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार मनमाना नहीं है। बोलने की आजादी की आड़ में अपमानजनक बयान देकर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा धूमिल नहीं कर सकते। मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। गवर्नर आनंद बोस ने 28 जून को ममता समेत 4 लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया था। पढ़ें पूरी खबर… 7. पंजाब में राज्यपाल ही रहेंगे यूनिवर्सिटी के चांसलर पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को झटका लगा है। यूनिवर्सिटी के चांसलर राज्यपाल ही होंगे। AAP सरकार ने जून 2023 में विधानसभा में प्रस्ताव पास किया था कि यूनिवर्सिटीज के चांसलर अब गवर्नर नहीं सीएम होंगे। इसके बाद गवर्नर ने बिल को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई। साथ ही गवर्नर ने यह बिल राष्ट्रपति को भेज दिया। हालांकि अब राष्ट्रपति ने इसे खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 8. केंद्र ने नीति आयोग की नई टीम बनाई: शाह-राजनाथ सहित 15 केंद्रीय मंत्री सदस्य केंद्र सरकार ने नीति आयोग की नई टीम का ऐलान किया। इसमें चार पूर्णकालिक सदस्यों के अलावा भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के 15 केंद्रीय मंत्रियों को पदेन सदस्य या विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से मंगलवार की देर रात इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोग के अध्यक्ष और इकोनॉमिस्ट सुमन के बेरी उपाध्यक्ष बने रहेंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए। पढ़ें पूरी खबर… 9. हरियाणा में ग्रुप C की भर्ती निकली हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-C के 3134 पदों को पुनर्विज्ञापित करते हुए फिर से भर्ती निकाली है। इनमें ग्रुप 6 के 1296, ग्रुप 58 के 1075, 59 के 517 और 60 के 246 पद शामिल हैं। पिछले साल इन पदों के लिए 7 मार्च को भर्ती निकाली गई थी। आवेदन करने वाले सभी युवाओं को भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर… 10. श्रीलंका दौरे के लिए हार्दिक-सूर्या कप्तानी की रेस में, आज टीम इंडिया का ऐलान संभव श्रीलंका दौरे के लिए टीम चयन को लेकर आज सेलेक्शन कमेटी की बैठक हो सकती है। टीम इंडिया को 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलना है। 27 जुलाई को टी-20 मुकाबले के साथ दौरा शुरू होगा। रोहित की जगह सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के कप्तान की रेस में हैं। रोहित शर्मा ने 17 साल बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उनके साथ ही विराट और जडेजा भी टी-20I से रिटायरमेंट ले चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…
हिमाचल भवन कुर्क करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त:दोषी अधिकारियों का पता नहीं लगा पाई सरकार; जांच को लेकर मांगा समय, 3 को सुनवाई
हिमाचल भवन कुर्क करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त:दोषी अधिकारियों का पता नहीं लगा पाई सरकार; जांच को लेकर मांगा समय, 3 को सुनवाई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने के मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई हुई। इसमें सरकार ने कोर्ट में एप्लिकेशन दी। सरकार ने उन अधिकारियों का पता लगाने के लिए जांच को अतिरिक्त समय मांगा, जिनकी वजह से हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी सेली कंपनी को 64 करोड़ रुपए की अपफ्रंट मनी जमा नहीं कराई गई। यह केस न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत में लगा। अब यह मामला तीन जनवरी को सुना जाएगा। बता दें कि हाईकोर्ट ने अपने आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल भवन दिल्ली को कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। एकल बैंच के आदेशों पर डबल बैंच ने रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार ने करीब 97 करोड़ रुपए की राशि कोर्ट में जमा करवा दी है। मगर कोर्ट के आदेशानुसार सरकार दोषी अधिकारियों का अब तक पता नहीं लगा पाई है। ऊर्जा सचिव को दिए थे जांच के आदेश दरअसल, कोर्ट ने हिमाचल भवन कुर्क करने के साथ-साथ ऊर्जा सचिव को इस बात की तथ्यात्मक जांच करने के आदेश दिए थे कि किस अधिकारी की चूक के कारण 64 करोड़ रुपए 7 फीसदी ब्याज सहित कोर्ट में जमा नहीं की गई। कोर्ट ने कहा था कि दोषियों का पता लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि ब्याज को दोषी अधिकारी, अधिकारियों/कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से वसूलने का आदेश दिया जाएगा। कोर्ट ने 15 दिन के भीतर जांच के दिए थे आदेश कोर्ट ने 18 नवंबर को जारी आदेशों में 15 दिन के भीतर जांच पूरी करने और जांच रिपोर्ट अगली तारीख को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे।
हिमाचल में अस्पताल के बाहर दिखा तेंदुआ, VIDEO:स्कूटी सवार को देखकर भागा, दहशत में लोग, पकड़ने की कर रहे मांग
हिमाचल में अस्पताल के बाहर दिखा तेंदुआ, VIDEO:स्कूटी सवार को देखकर भागा, दहशत में लोग, पकड़ने की कर रहे मांग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उप मंडल की नगर पंचायत भोटा के अस्पताल परिसर में बीती रात में एक तेंदुआ घूमता देखा गया। यह घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। तेंदुआ अस्पताल से बाहर सड़क पर बैठा था, इस दौरान रात करीब 11 बजे सामने से एक स्कूटी सवार आता है और स्कूटी की लाइट देखकर तेंदुआ भाग जाता है। भोटा में बने अस्पताल में लोग रात में भी इमरजेंसी में उपचार के लिए पहुंचते है। अस्पताल के बिल्कुल साथ और घनी आबादी वाले इलाकों में तेंदुआ देखे जाने से लोग दहशत में है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है और सुबह शाम खासकर महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। आधे घंटे तक घूमता रहा तेंदुआ बताया जा रहा है कि बीती रात में तेंदुआ अस्पताल के बाहर नीरज गुप्ता के मकान के आसपास करीब आधा घंटे तक यहां वहां घूमता रहा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने का आग्रह किया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना को टाला जा सके। बड़सर के सलेही गांव में भी देखा जा चुका तेंदुआ इससे पहले भी बड़सर उपमंडल के सहेली गांव में तेंदुआ एक घर के आंगन में घुस गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोग खौफ में है।