जालंधर | थाना 3 के अधीन आती मंडी रोड पर शुक्रवार और शनिवार मध्यरात्रि को चोरों ने एक किराना की दुकान पर हाथ साफ कर लिया। सूर्या एन्क्लेव निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार रात 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। शनिवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी।चोर दुकान के ताले तोड़कर कैश के अलावा इन्वर्टर, बैटरी, किराना का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस नेमामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। जालंधर | थाना 3 के अधीन आती मंडी रोड पर शुक्रवार और शनिवार मध्यरात्रि को चोरों ने एक किराना की दुकान पर हाथ साफ कर लिया। सूर्या एन्क्लेव निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार रात 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। शनिवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी।चोर दुकान के ताले तोड़कर कैश के अलावा इन्वर्टर, बैटरी, किराना का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस नेमामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

इंडस्ट्री लगाने के लिए सभी मंजूरी 45 दिन में:फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल पर कहीं से भी करे आवेदन, सीएम मान आज करेंगे शुरू
इंडस्ट्री लगाने के लिए सभी मंजूरी 45 दिन में:फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल पर कहीं से भी करे आवेदन, सीएम मान आज करेंगे शुरू पंजाब सरकार ने राज्य में निवेश लाने के लिए बड़ी कंपनियों को लाने के लिए नई स्ट्रेटजी बनाई है। इसके लिए अब पहली बार फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल तैयार किया गया है, जहां पर इंडस्ट्री से जुड़ी सारी मंजूरी 45 दिन में मिलेंगी। कहीं से भी बैठकर यह आवेदन हो पाएगा। यह दावा पंजाब सरकार का है। आज इस पोर्टल का सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। इसको लेकर मोहाली में एक प्रोग्राम रखा गया है। इससे पहले मोहाली से सरकार ने ईजी रजिस्ट्री सिस्टम का आगाज किया है, जिसे अब पूरे राज्य में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। शुरू से ही इंडस्ट्री पर किया फोकस राज्य में इंडस्ट्री को लाने के लिए पहले से ही सक्रिय है। आ सरकार की तरफ से इन्वेस्ट पंजाब से एक बिल्कुल अलग दफ्तर स्थापित किया हुआ है। इसमें कोई व्यक्ति अपनी इंडस्ट्री स्थापित करना चाहता है, तो उसे एक बार जमीन आदि देखकर इनवेस्ट पंजाब के दफ्तर में आवेदन करना होता है। उसके बाद सारी मंजूरियां 15 से 17 दिन में दिलाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया होती है। वहीं, इसी दफ्तर में रजिस्ट्री की सुविधा भी है। वहीं, साइट पर सारी जानकारी अपडेट की जाती है।हालांकि अब ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा पहली बार शुरू हो रही है। इस दौरान कई तरह की मंजूरियां लेनी पड़ती हैं। 88 हजार करोड़ से अधिक का निवेश पंजाब सरकार का दावा है कि राज्य में अब तक करीब 88 हजार करोड़ का निवेश उनकी सरकार आने के बाद हो चुका है। करीब चार लाख लोगों को रोजगार मिला है। नई लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क नीति लागू की गई है। ग्रीन स्टांप पेपर व सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है। इसके अलावा सरकार ने नियम आसान बनाए हैं। इससे राज्य में निवेश होगा।

मोहाली में रुद्राक्ष कंपनी का लाइसेंस रद्द:विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए ठगे, मालिक पहले ही गिरफ्तार, रोजाना आ रही थी शिकायतें
मोहाली में रुद्राक्ष कंपनी का लाइसेंस रद्द:विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए ठगे, मालिक पहले ही गिरफ्तार, रोजाना आ रही थी शिकायतें पंजाब में मोहाली जिला प्रशासन ने फेज-एक स्थित नामी इमिग्रेशन कंपनी रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कंपनी को 2015 में लाइसेंस जारी किया गया था, यह लाइसेंस 24 मार्च को रिन्यू होना था। हालांकि इससे पहले कंपनी के मालिक राकेश रिखी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप है। अभी तक उनकी जमानत नहीं हो पाई है। कंपनी के खिलाफ लगातार शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही है। दो बार लाइसेंस किया था सस्पेंड मोहाली प्रशासन के अनुसार, इससे पहले दो बार कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड किया गया था। यह कार्रवाई साल 2021 और 2022 में की गई थी। हालांकि इसके बाद लाइसेंस धारक के अनुरोध के आधार पर उसका लाइसेंस इस शर्त पर बहाल कर दिया गया कि भविष्य में उसकी फर्म के खिलाफ कोई शिकायत प्राप्त नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी के कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी फके र्म के खिलाफ इस कार्यालय में शिकायतें प्राप्त होती रहीं हैं। अफसरों व पुलिस के साथ थे अच्छे लिंक जानकारों की माने तो रुद्राक्ष ग्रुप के मालिक और मुलाजिमों की मोहाली पुलिस व प्रशासन में काफी पैठ रही है। वहीं, उसके राजनीतिक संबंध भी रहे हैं। इस चीज का वह काफी समय तक उठाता रहा है। इसके अलावा इस ठगी के खेल में उसके कई नामी लोग सहयोगी है, लेकिन इस बार पंजाब पुलिस लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाले एजेंटों पर काफी सख्त थी। इस वजह से ही रुद्राक्ष ग्रुप पर केस हुआ है। पुलिस ने उसकी मर्सिडीज गाड़ी भी कब्जे में ली है। हालांकि आरोपी को अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है। हालांकि पर्चा दर्ज हाेने के करीब तीन महीने बाद लाइसेंस रद्द हुआ है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू का चूरापोस्त को समर्थन:बोले-पारंपरिक चीजों के बंद होने का हुआ नुकसान,रोक लगाने पर चिट्टा पंजाब में आया
केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू का चूरापोस्त को समर्थन:बोले-पारंपरिक चीजों के बंद होने का हुआ नुकसान,रोक लगाने पर चिट्टा पंजाब में आया पंजाब में 4 सीटों पर विधानसभा के उप-चुनाव हो रहे हैं। सभी सीटों पर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिट्टू चूरापोस्त का समर्थन करते नजर आए। वीडियो में बिट्टू जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह केंद्र सरकार से चूरापोस्त व अन्य पारंपरिक चीजों के बंद होने के बारे जरूर बात करेंगे। चूरापोस्त व अन्य चीजों के बंद होने से हुआ पंजाब को नुकसान बिट्टू ने कहा कि चूरापोस्त या अन्य चीजों पर पाबंदी लगने के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है। पारंपरिक चीजों का इस्तेमाल करके पंजाब के लोग कड़ी मेहनत करते थे। पंजाब के लोग ही हरित क्रांति लाए है। इन पर प्रतिबंध लगाने से चिट्टा (हेरोइन) पंजाब में आ गया। इस बड़े फैसले पर केंद्र सरकार से चर्चा कर इसे फिर से शुरू करवाने के लिए पुनर्विचार किया जाएगा। बता दें कि, इससे पहले पिछले साल पंजाब के पंचायत व कृषि मंत्री रहे कुलदीप धालीवाल ने भी पंजाब में अफीम की खेती का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में अफीम की खेती पर सरकार विचार कर सकती है। उस समय उन्होंने कहा था कि अगर किसानों को अफीम की खेती से फायदा होता है तो जरूर इस पर विचार किया जा सकता है।