हरियाणा के रोहतक जिले के महम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ सरकारी स्कूल में सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। जिसमें एक बालिग और तीन नाबालिग आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 1 मार्च की देर रात की है। पीड़िता ने ताऊ को दी जानकारी जानकारी के अनुसार आरोपी अनाथ पीड़ित को सरकारी स्कूल में ले गए। दो आरोपियों ने पीड़ित को पकड़ा, जबकि अन्य दो ने उसके साथ रेप किया। उसने घटना की जानकारी अपने ताऊ को दी। ताऊ ने पहले गांव के सरपंच के सामने मामला रखा। फिर 2 मार्च की सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पॉक्सो एक्ट के तहत केस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यकारी थाना प्रभारी एसआई सुरेश के अनुसार भारतीय न्याय संहिता के तहत पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा के रोहतक जिले के महम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ सरकारी स्कूल में सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। जिसमें एक बालिग और तीन नाबालिग आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 1 मार्च की देर रात की है। पीड़िता ने ताऊ को दी जानकारी जानकारी के अनुसार आरोपी अनाथ पीड़ित को सरकारी स्कूल में ले गए। दो आरोपियों ने पीड़ित को पकड़ा, जबकि अन्य दो ने उसके साथ रेप किया। उसने घटना की जानकारी अपने ताऊ को दी। ताऊ ने पहले गांव के सरपंच के सामने मामला रखा। फिर 2 मार्च की सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पॉक्सो एक्ट के तहत केस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यकारी थाना प्रभारी एसआई सुरेश के अनुसार भारतीय न्याय संहिता के तहत पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
