हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के युवक ने यूपीएससी द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) में ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान हासिल किया है। इसका फाइनल परिणाम बीती रात को यूपीएससी ने घोषित किया है। आदित्य की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। अटेली के गांव बेगपुर निवासी आदित्य कुमार उर्फ चिंटू के पिता सतीश कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। माता सुनीता निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं, और दादा भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। आदित्य ने वर्तमान में यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में भी ऑल इंडिया रैंक 20वां स्थान प्राप्त किया था। ग्रामीण युवा नवनीत जानकारी देते हुए ने बताया कि आदित्य ने यदुवंशी स्कूल नारनौल से स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में स्नातक किया है। वह बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहा है। माता-पिता व दोस्तों को दिया श्रेय आदित्य ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने गुरुजनों, माता-पिता और अनुशासन को देते हुए कहा कि समर्पण और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। इसके अलावा मित्र मंडली में आशीष, नवित, विनय को दिया है। इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। आदित्य ने बताया कि उसका सपना बचपन से ही सेना भी जाकर देश सेवा करने का रहा है। इस उपलब्धि पर लखनलाल, संजय खोश्या, दिनेश आर्य, दयानंद, अमित समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के युवक ने यूपीएससी द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) में ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान हासिल किया है। इसका फाइनल परिणाम बीती रात को यूपीएससी ने घोषित किया है। आदित्य की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। अटेली के गांव बेगपुर निवासी आदित्य कुमार उर्फ चिंटू के पिता सतीश कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। माता सुनीता निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं, और दादा भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। आदित्य ने वर्तमान में यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में भी ऑल इंडिया रैंक 20वां स्थान प्राप्त किया था। ग्रामीण युवा नवनीत जानकारी देते हुए ने बताया कि आदित्य ने यदुवंशी स्कूल नारनौल से स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में स्नातक किया है। वह बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहा है। माता-पिता व दोस्तों को दिया श्रेय आदित्य ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने गुरुजनों, माता-पिता और अनुशासन को देते हुए कहा कि समर्पण और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। इसके अलावा मित्र मंडली में आशीष, नवित, विनय को दिया है। इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। आदित्य ने बताया कि उसका सपना बचपन से ही सेना भी जाकर देश सेवा करने का रहा है। इस उपलब्धि पर लखनलाल, संजय खोश्या, दिनेश आर्य, दयानंद, अमित समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
