महेंद्रगढ़ में ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत:5 घंटे गाड़ी में फंसे रहे, खिड़कियां काटकर शव बाहर निकाले; गुरुग्राम जा रहे थे

महेंद्रगढ़ में ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत:5 घंटे गाड़ी में फंसे रहे, खिड़कियां काटकर शव बाहर निकाले; गुरुग्राम जा रहे थे

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात 2 बजे तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई, जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। 7 घंटे बाद कार की खिड़कियों को काटकर शव बाहर निकाले गए। सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान गुरुग्राम के गांव सिकोपुर के गौरव व सचिन, पंचगांव के कंवरपाल और उत्तर प्रदेश के सचिन के रूप में हुई है। सचिन गुरुग्राम में जिम चला रहा था। कुआं पूजन कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ आए थे
जानकारी के अनुसार, 4 लोग महेंद्रगढ़ में कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कुआं पूजन के बाद वे रात को करीब डेढ़ बजे महेंद्रगढ़ से कनीना होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे। ट्रक में घुसी कार, 90 की थी स्पीड
उन्हानी गांव की नहर के पास रोड टूटा पड़ा था। जिसके कारण आगे चल रहे ट्रक की स्पीड कम की हुई थी। इसी दौरान ट्रक में पीछे से 90 की स्पीड से आ रही कार घुस गई। जिससे कार पिचक गई। इसकी वजह से शवों को निकालने के लिए पुलिस ने सुबह 2 क्रेन बुलाईं। खिड़कियां काटकर शव निकाले
पहले क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद कार की खिड़कियों को काटकर उसके अंदर से चारों लोगों को निकाला। इस बीच फोन नहीं मिलने पर उनके परिजन भी उनको ढूंढते हुए महेंद्रगढ़ तक पहुंच गए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात 2 बजे तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई, जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। 7 घंटे बाद कार की खिड़कियों को काटकर शव बाहर निकाले गए। सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान गुरुग्राम के गांव सिकोपुर के गौरव व सचिन, पंचगांव के कंवरपाल और उत्तर प्रदेश के सचिन के रूप में हुई है। सचिन गुरुग्राम में जिम चला रहा था। कुआं पूजन कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ आए थे
जानकारी के अनुसार, 4 लोग महेंद्रगढ़ में कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कुआं पूजन के बाद वे रात को करीब डेढ़ बजे महेंद्रगढ़ से कनीना होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे। ट्रक में घुसी कार, 90 की थी स्पीड
उन्हानी गांव की नहर के पास रोड टूटा पड़ा था। जिसके कारण आगे चल रहे ट्रक की स्पीड कम की हुई थी। इसी दौरान ट्रक में पीछे से 90 की स्पीड से आ रही कार घुस गई। जिससे कार पिचक गई। इसकी वजह से शवों को निकालने के लिए पुलिस ने सुबह 2 क्रेन बुलाईं। खिड़कियां काटकर शव निकाले
पहले क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद कार की खिड़कियों को काटकर उसके अंदर से चारों लोगों को निकाला। इस बीच फोन नहीं मिलने पर उनके परिजन भी उनको ढूंढते हुए महेंद्रगढ़ तक पहुंच गए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर