हिसार जिले के हांसी में मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई के साथी संपत नेहरा को कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें कोर्ट ने संपत नेहरा पर आरोप तय किए हैं। गौरतलब है कि 1 अगस्त 2023 को साइबर थाना हांसी में सिसाय गांव के सोनू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 31 जुलाई को अलसुबह 3 बजे उसके पास एक कॉल आई थी, जब उसने कॉल उठाई तो संपत नेहरा के नाम से बात करते हुए फिरौती की मांग की गई थी। सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा संपत नेहरा को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हांसी लाया गया था। इस दौरान सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट में आने वाले लोगों की दूसरे गेट से एंट्री की व्यवस्था की गई थी। कोर्ट में पेश किए जाने पर माननीय न्यायालय ने संपत नेहरा पर आरोप तय कर दिए हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस से संपत नेहरा को वापस बठिंडा के लिए लेकर रवाना हुई। संपत के वकील ने कहा आरोप निराधार डीएसपी रविंद्र सांगवान, सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ बिश्नोई, शहर थाना प्रभारी सदानंद अपनी पूरे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं संपत नेहरा के वकील सुमित बुमराह ने बात करते हुए कहा कि संपत पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है, क्योंकि काफी लंबे वक्त से संपत पुलिस से कस्टडी में मौजूद था। हिसार जिले के हांसी में मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई के साथी संपत नेहरा को कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें कोर्ट ने संपत नेहरा पर आरोप तय किए हैं। गौरतलब है कि 1 अगस्त 2023 को साइबर थाना हांसी में सिसाय गांव के सोनू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 31 जुलाई को अलसुबह 3 बजे उसके पास एक कॉल आई थी, जब उसने कॉल उठाई तो संपत नेहरा के नाम से बात करते हुए फिरौती की मांग की गई थी। सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा संपत नेहरा को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हांसी लाया गया था। इस दौरान सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट में आने वाले लोगों की दूसरे गेट से एंट्री की व्यवस्था की गई थी। कोर्ट में पेश किए जाने पर माननीय न्यायालय ने संपत नेहरा पर आरोप तय कर दिए हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस से संपत नेहरा को वापस बठिंडा के लिए लेकर रवाना हुई। संपत के वकील ने कहा आरोप निराधार डीएसपी रविंद्र सांगवान, सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ बिश्नोई, शहर थाना प्रभारी सदानंद अपनी पूरे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं संपत नेहरा के वकील सुमित बुमराह ने बात करते हुए कहा कि संपत पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है, क्योंकि काफी लंबे वक्त से संपत पुलिस से कस्टडी में मौजूद था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
