हरियाणा में महेंद्रगढ़ के कनीना शहर थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग गांवों से एक महिला व एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला अपने साथ डॉक्यूमेंट, जेवरात ले गई। जबकि अपनी 8 साल की लड़की को घर पर ही छोड़ गई। वहीं दूसरी तरफ एक लड़की अपने सभी डॉक्यूमेंट व 50 हजार रुपए लेकर गई है। दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। कनीना सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू की उम्र 20 वर्ष है। वह 11 जुलाई को नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स (NTT) का परिणाम देखने के लिए घर से गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। उसने अपनी पुत्रवधू के पास लगभग 20 से 30 बार लगातार फोन किया, लेकिन उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्रवधू घर से जरूरी डॉक्यूमेंट व जेवरात अपने साथ ले गई। उसके एक 8 महीने की लड़की है, जिसे वह घर पर छोड़ गई। उसने अपने लेवल पर अड़ोस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में अपनी पुत्रवधू की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घर से बिना बताए निकली लड़की दूसरी घटना में कनीना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके 6 लड़कियां व एक लड़का है। उसने पांच लड़कियों की शादी कर दी है। एक लड़की, जिसकी उम्र 18 साल है, वह अभी अविवाहित है। उसकी बेटी 11 जुलाई को सुबह लगभग 2-3 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह अपने साथ घर में रखे अपने डॉक्यूमेंट व 50 हजार रुपए भी ले गई। एक व्यक्ति के आते थे फोन उसने अपने तौर पर आसपास व रिश्तेदारियों में अपनी बेटी की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसे शक है कि उसकी बेटी के पास एक मोबाइल नंबर से लगातार फोन आते रहे हैं। उस मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति पर उसे बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का शक है। हरियाणा में महेंद्रगढ़ के कनीना शहर थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग गांवों से एक महिला व एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला अपने साथ डॉक्यूमेंट, जेवरात ले गई। जबकि अपनी 8 साल की लड़की को घर पर ही छोड़ गई। वहीं दूसरी तरफ एक लड़की अपने सभी डॉक्यूमेंट व 50 हजार रुपए लेकर गई है। दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। कनीना सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू की उम्र 20 वर्ष है। वह 11 जुलाई को नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स (NTT) का परिणाम देखने के लिए घर से गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। उसने अपनी पुत्रवधू के पास लगभग 20 से 30 बार लगातार फोन किया, लेकिन उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्रवधू घर से जरूरी डॉक्यूमेंट व जेवरात अपने साथ ले गई। उसके एक 8 महीने की लड़की है, जिसे वह घर पर छोड़ गई। उसने अपने लेवल पर अड़ोस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में अपनी पुत्रवधू की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घर से बिना बताए निकली लड़की दूसरी घटना में कनीना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके 6 लड़कियां व एक लड़का है। उसने पांच लड़कियों की शादी कर दी है। एक लड़की, जिसकी उम्र 18 साल है, वह अभी अविवाहित है। उसकी बेटी 11 जुलाई को सुबह लगभग 2-3 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह अपने साथ घर में रखे अपने डॉक्यूमेंट व 50 हजार रुपए भी ले गई। एक व्यक्ति के आते थे फोन उसने अपने तौर पर आसपास व रिश्तेदारियों में अपनी बेटी की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसे शक है कि उसकी बेटी के पास एक मोबाइल नंबर से लगातार फोन आते रहे हैं। उस मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति पर उसे बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का शक है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
