हरियाणा बोर्ड परीक्षा- 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड लाईव:1431 सेंटरों पर 5.16 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम; 27 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

हरियाणा बोर्ड परीक्षा- 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड लाईव:1431 सेंटरों पर 5.16 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम; 27 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष 1431 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कुल 5.16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 2.72 लाख लड़के और 2.44 लाख लड़कियां हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि दसवीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक चलेंगी। बारहवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक होंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होंगी। उन्होंने बताया कि नियमित विद्यार्थियों में 10वीं के 2.77 लाख और 12वीं के 1.98 लाख परीक्षार्थी हैं। ओपन स्कूल से 10वीं में 15,935 और 12वीं में 25,232 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड के निर्देश के अनुसार, स्कूल अपने लॉगिन से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड A4 साइज के कागज पर रंगीन प्रिंट लेना जरूरी है। विवरण में कोई गलती हो तो 24 फरवरी तक सुधार कराया जा सकता है। स्वयंपाठी और ओपन स्कूल के विद्यार्थी पिछला अनुक्रमांक, नाम और अन्य विवरण भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 पर संपर्क करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कार्यक्रम: परीक्षार्थियों की संख्या: नियमित विद्यार्थी: ओपन स्कूल के विद्यार्थी: महत्वपूर्ण जानकारी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष 1431 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कुल 5.16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 2.72 लाख लड़के और 2.44 लाख लड़कियां हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि दसवीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक चलेंगी। बारहवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक होंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होंगी। उन्होंने बताया कि नियमित विद्यार्थियों में 10वीं के 2.77 लाख और 12वीं के 1.98 लाख परीक्षार्थी हैं। ओपन स्कूल से 10वीं में 15,935 और 12वीं में 25,232 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड के निर्देश के अनुसार, स्कूल अपने लॉगिन से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड A4 साइज के कागज पर रंगीन प्रिंट लेना जरूरी है। विवरण में कोई गलती हो तो 24 फरवरी तक सुधार कराया जा सकता है। स्वयंपाठी और ओपन स्कूल के विद्यार्थी पिछला अनुक्रमांक, नाम और अन्य विवरण भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 पर संपर्क करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कार्यक्रम: परीक्षार्थियों की संख्या: नियमित विद्यार्थी: ओपन स्कूल के विद्यार्थी: महत्वपूर्ण जानकारी:   हरियाणा | दैनिक भास्कर