लुधियाना| कालका माई के परिवार ने भक्त परवीन ठाकुर गद्दी नशीन प्रभात मंदिर के नेतृत्व में माता कालका जी की दूसरी भव्य चौकी का आयोजन किया। जानकारी देते परिवार कालका माई के सेवक ज्योति चोपड़ा, राज चोपड़ा, हिमेश गोयल और वरुण जैन ने बताया कि माता कालका जी की दूसरी भव्य चौकी श्री सिद्ध जोगी बाबा बालक नाथ प्रभात मंदिर में समाप्त हुई। यह मां और बाबा के आशीर्वाद से आयोजित की गई। चौकी में नवांशहर निवासी विक्की शाह, अमित धर्मकोटी, करण बेदी, वंशिका ने माता का गुणगान किया। चौकी स्थित श्री सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ जी मंदिर द्वारा माता के भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। इस मौके पर संस्था के कर्मचारी सुनील गोयल, राज चोपड़ा, हिमेश गोयल, ओकार गोयल, विपन मेहरा, माधव, सोनू भारद्वाज, निखिल जैन, निशांत बेदी नीशू, अनिता अरोरा, अमित भगत, सविता शर्मा आदि मौजूद रहे। लुधियाना| कालका माई के परिवार ने भक्त परवीन ठाकुर गद्दी नशीन प्रभात मंदिर के नेतृत्व में माता कालका जी की दूसरी भव्य चौकी का आयोजन किया। जानकारी देते परिवार कालका माई के सेवक ज्योति चोपड़ा, राज चोपड़ा, हिमेश गोयल और वरुण जैन ने बताया कि माता कालका जी की दूसरी भव्य चौकी श्री सिद्ध जोगी बाबा बालक नाथ प्रभात मंदिर में समाप्त हुई। यह मां और बाबा के आशीर्वाद से आयोजित की गई। चौकी में नवांशहर निवासी विक्की शाह, अमित धर्मकोटी, करण बेदी, वंशिका ने माता का गुणगान किया। चौकी स्थित श्री सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ जी मंदिर द्वारा माता के भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। इस मौके पर संस्था के कर्मचारी सुनील गोयल, राज चोपड़ा, हिमेश गोयल, ओकार गोयल, विपन मेहरा, माधव, सोनू भारद्वाज, निखिल जैन, निशांत बेदी नीशू, अनिता अरोरा, अमित भगत, सविता शर्मा आदि मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

कपूरथला पुलिस ने पकड़े 3 बदमाश:लूट की वारदातों को देते थे अंजाम, कार में सवार होकर फगवाड़ा, पिस्टल और कारतूस बरामद
कपूरथला पुलिस ने पकड़े 3 बदमाश:लूट की वारदातों को देते थे अंजाम, कार में सवार होकर फगवाड़ा, पिस्टल और कारतूस बरामद कपूरथला के सब डिवीजन फगवाड़ा में सिटी पुलिस ने पिस्तौल के दम पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को काबू किया है। बदमाशों के पास से एक पिस्तौल तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, थाना सिटी फगवाड़ा के ASI सुनील कुमार अपराधिक तत्वों की तलाश में पुलिस टीम सहित दोसांझ गेट के नजदीक मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी पिस्तौल के दम पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले ओंकार सिंह उर्फ गोलू तथा प्रिंस निवासी गांव पंडवा फगवाड़ा सहित इंद्रजीत निवासी गांव चांदपुर जालंधर, जो कि कार में सवार होकर गांव प्रतापपुरा से फगवाड़ा शहर की तरफ आ रहे हैं। जिनके पास नाजायज हथियार भी है।
मिली 3 दिन की पुलिस रिमांड पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए कार सवार तीनों युवकों को काबू कर लिया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल 32 बोर 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। DSP फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड मिली है। इस दौरान पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड:फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान, पराली जलाने के मामले बढ़े, वातावरण शुष्क रहने की संभावना
पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड:फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान, पराली जलाने के मामले बढ़े, वातावरण शुष्क रहने की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह और रात के समय पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। वहीं, दोपहर के तापमान तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत तापमान में 0.5 और चंडीगढ़ के पारे में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 38.1 डिग्री रहा। वहीं, चंडीगढ़ में अभी भी सबसे अधिक तापमान 33.1 डिग्री बना हुआ है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। इसी तरह बठिंडा एयरपोर्ट का तापमान 36.3 डिग्री, पटियाला का तापमान 34.3, लुधियाना का पारा 34.4 डिग्री और अमृतसर का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री अधिक 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब में वातावरण शुष्क रहने की संभावना है। बढ़ने लगे पराली जलाने के मामले 18 अक्टूबर तक राज्य में 1,348 खेत में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। ये आंकड़ा 2020 में सामने आए 7,429 से कम हैं। अमृतसर में सबसे अधिक 400 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए, इसके बाद तरनतारन (261), और पटियाला (134) मामले सामने आए। अमृतसर में भी 142 “रेड एंट्री” देखी गईं। पठानकोट में इसी अवधि के दौरान पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में पिछले महीने 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पराली जलाने की 1,212 घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान, 340 किसानों को अपने राजस्व रिकॉर्ड में “रेड एंट्री” का सामना करना पड़ा। जिन पर कुल 9 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उस राशि में से 7.67 लाख रुपए की वसूली कर ली गई है। ये आंकड़ा पंजाब सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकने पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट में बताया है। वातावरण में बढ़ने लगा प्रदूषण नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार पंजाब में हवा खराब होना शुरू हो चुकी है। अमृतसर में रात 12 बजे तक एक्यूआई 156 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात 12 बजे ऐवरेज एक्यूआई 126 रहा। इसी तरह ऐवरेज एक्यूआई 115, खन्ना में 130 एक्यूआई, लुधियाना में 150 एक्यूआई और मंडीगोबिंदगढ़ में 156 एक्यूआई दर्ज किया गया है। ये वातावरण सांस की बिमारी से ग्रस्त लोगों के लिए चिंताजनक है। पंजाब और चंडीगढ़ के शहरों का तापमान चंडीगढ़- शनिवार का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहेाग। मोहाली- बीती शाम अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- शहर में सर्वाधिक तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ रहेगा। तापमान 20 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के बीच रहा। आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शनिवार का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बीती शाम सर्वाधिक तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना में दंपती को मारी गोलियां:बदतमीजी करने से रोका तो की फायरिंग, आरोपी का परिवार के साथ पैसों का लेन-देन
लुधियाना में दंपती को मारी गोलियां:बदतमीजी करने से रोका तो की फायरिंग, आरोपी का परिवार के साथ पैसों का लेन-देन पंजाब के लुधियाना में कस्बा मुल्लांपुर के प्रेम नगर में घर के बाहर ही किराना की दुकान चलाती एक महिला व उसके पति को गोलियां मारी गई हैं। गोलियां मारने वाला आरोपी गांव इस्सेवाल का सुरिंदर छिंदा नाम का व्यक्ति है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दंपती को जख्मी हालत में पहले सुधार के सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। सूचना है कि महिला की छाती में दो गोलियां लगी हैं। वहीं उसके पति राजकुमार यादव को एक गोली लगी है। SSP देहात नवनीत सिंह बैंस, मुल्लांपुर के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा व एसएचओ गुरविंदर सिंह, सीआईए से सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह टीमों सहित मौके पर पहुंचे। हमलावर का था पैसों का लेन-देन
जानकारी देते हुए प्रेम नगर के पूर्व पार्षद बलवीर चंद बीरा ने बताया कि गांव इस्सेवाल का रहने वाला सुरिंदर सिंह छिंदा नाम का व्यक्ति महिला गुड़िया यादव पर बुरी नजर रखता था और उसका परिवार के साथ पैसों का भी कुछ लेन देन था। शुक्रवार को सुरिंदर सिंह गुड़िया की दुकान पर आया और उसके साथ बदतमीजी की। जिसके बाद उसने घर के अंदर से अपने पति राजकुमार को आवाज लगाकर बुलाया। महिला की ओर से पति को घर के अंदर से बाहर दुकान पर बुलाने से गुस्साए सुरिंदर सिंह ने अपने पास से पिस्तौल निकाली और पहले दो गोलियां सीधे गुड़िया यादव की छाती में मारी। जिसके बाद एक गोली राजकुमार यादव को मारी। बदमाश मौके से हवाई फायर करते हुए फरार हो गया। गुड़िया यादव का परिवार साझा परिवार है, जिसमें उसका देवर, देवरानी व उसकी सास भी पीछे घर में ही रहते हैं। गोलियों की आवाजें सुनकर सभी घर के अंदर से दुकान पर आए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मोहल्ले से सभी लोग इकट्ठे हो गए और सूचना पुलिस के पास पहुंची। एसएचओ का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला व उसका पति लुधियाना के अस्पताल में इलाज के लिए भेजे गए हैं। जिनके बयान दर्ज करके आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।