पंजाब के मुक्तसर जिले के विधानसभा हलका मलोट के माहूआना गांव में एक मजदूर के घर की छत गिरने जाने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में नौजवान घायल हो गया। जख्मी नौजवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची वहां खेलने के लिए आई थी। जिसे उसके परिजन ढूंढ रहे थे। मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत जानकारी के अनुसार मलोट-डबवाली मार्ग पर स्थित माहूआना गांव में मजदूर के कमरे की छत गिरन जाने के कारण उसकी 8 वर्षीय बच्ची की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि एक नौजवान जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव वासियों ने बताया गांव माहूआना में रहने वाले गरीब परिवार कुलदीप सिंह के कमरे की छत गिर गई, जिसके नीचे कुलदीप सिंह का 22 वर्षीय नौजवान बेटा गगनदीप सिंह आराम कर रहा था। जिसके चोट लगने के कारण वह घायल हो गया और गांव वासियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पड़ोस से खेलने के लिए आई थी बच्ची गांव वासियों ने बताया कि जब वह मलबा हटा रहे थे तो रात्रि को पड़ोसियों की 8 वर्षीय बच्ची रमनदीप कौर उर्फ सुखमन भी मलबे के नीचे दबी हुई मिली, जिसकी मौत हो चुकी थी। गांव वासियों के अनुसार रमनदीप कौर उर्फ सुखमन पड़ोस में ही रहती थी और अक्सर ही खेलती हुई कुलदीप के घर आ जाती थी। गत रात्रि भी ऐसा ही हुआ व मकान की छत गिरने के कारण रमनदीप कौर उर्फ सुखमन मलबे के नीचे दब गई। परिवार अपनी बच्ची को ढूंढता रहा, परंतु छत गिरने के कारण नीचे दब गई जिसका पता देर रात्रि लगा। गांव वासियों ने गरीब परिवार की सरकार से माली सहायता करने की मांग की है। पंजाब के मुक्तसर जिले के विधानसभा हलका मलोट के माहूआना गांव में एक मजदूर के घर की छत गिरने जाने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में नौजवान घायल हो गया। जख्मी नौजवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची वहां खेलने के लिए आई थी। जिसे उसके परिजन ढूंढ रहे थे। मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत जानकारी के अनुसार मलोट-डबवाली मार्ग पर स्थित माहूआना गांव में मजदूर के कमरे की छत गिरन जाने के कारण उसकी 8 वर्षीय बच्ची की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि एक नौजवान जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव वासियों ने बताया गांव माहूआना में रहने वाले गरीब परिवार कुलदीप सिंह के कमरे की छत गिर गई, जिसके नीचे कुलदीप सिंह का 22 वर्षीय नौजवान बेटा गगनदीप सिंह आराम कर रहा था। जिसके चोट लगने के कारण वह घायल हो गया और गांव वासियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पड़ोस से खेलने के लिए आई थी बच्ची गांव वासियों ने बताया कि जब वह मलबा हटा रहे थे तो रात्रि को पड़ोसियों की 8 वर्षीय बच्ची रमनदीप कौर उर्फ सुखमन भी मलबे के नीचे दबी हुई मिली, जिसकी मौत हो चुकी थी। गांव वासियों के अनुसार रमनदीप कौर उर्फ सुखमन पड़ोस में ही रहती थी और अक्सर ही खेलती हुई कुलदीप के घर आ जाती थी। गत रात्रि भी ऐसा ही हुआ व मकान की छत गिरने के कारण रमनदीप कौर उर्फ सुखमन मलबे के नीचे दब गई। परिवार अपनी बच्ची को ढूंढता रहा, परंतु छत गिरने के कारण नीचे दब गई जिसका पता देर रात्रि लगा। गांव वासियों ने गरीब परिवार की सरकार से माली सहायता करने की मांग की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
