पंजाब के मोगा में आज भारतीय संयुक्त किसान यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिले में पांच अलग-अलग जगहों पर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में किसानों ने अपने परिवारों के साथ हिस्सा लिया। यह मार्च संयुक्त किसान मोर्चा भारत के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन का हिस्सा था। किसान नेता बलौर सिंह ने बताया कि 9 जनवरी को हुई महापंचायत में 26 जनवरी को राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले स्वीकार की गई मांगों को भी पूरा नहीं किया है, जिसके कारण किसानों में रोष है। किसान नेता ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में किसानों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए। पंजाब के मोगा में आज भारतीय संयुक्त किसान यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिले में पांच अलग-अलग जगहों पर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में किसानों ने अपने परिवारों के साथ हिस्सा लिया। यह मार्च संयुक्त किसान मोर्चा भारत के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन का हिस्सा था। किसान नेता बलौर सिंह ने बताया कि 9 जनवरी को हुई महापंचायत में 26 जनवरी को राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले स्वीकार की गई मांगों को भी पूरा नहीं किया है, जिसके कारण किसानों में रोष है। किसान नेता ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में किसानों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए। पंजाब | दैनिक भास्कर
