मोगा जिले के लोहारा में रहने वाली के महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। जिसको लेकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल में उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति सहित सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़ाई करता रहता था पति जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के एसआई अमर सिंह ने बताया कि धानोल के रहने वाले सतपाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 28 वर्षीय बेटी मनप्रीत की शादी तीन साल पहले मोगा के गांव लोहारा में रहने वाले सरनी के साथ हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति सरनी मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि पति घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। फोन करके घर आने की बोली थी बात परिजनों का कहना है कि कल उसका फोन आया के हम धनोला आ रहे है। हम उनका इंतजार करते रहे। फिर हमें फोन आया के आपकी बेटी को तबियत खराब हो गई। हम उसी टाइम लोहारा गांव पहुंचे, लेकिन हमें हमारी बेटी नहीं दिखी, और ना ही लड़की के ससुराल वालों ने हमसे सही तरीके से बात की। बाद में हमें पता चला बेटी अस्पताल में है। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल मृतका के पिता सतपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सरनी, सास मनजीत कौर और ससुर राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मोगा जिले के लोहारा में रहने वाली के महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। जिसको लेकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल में उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति सहित सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़ाई करता रहता था पति जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के एसआई अमर सिंह ने बताया कि धानोल के रहने वाले सतपाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 28 वर्षीय बेटी मनप्रीत की शादी तीन साल पहले मोगा के गांव लोहारा में रहने वाले सरनी के साथ हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति सरनी मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि पति घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। फोन करके घर आने की बोली थी बात परिजनों का कहना है कि कल उसका फोन आया के हम धनोला आ रहे है। हम उनका इंतजार करते रहे। फिर हमें फोन आया के आपकी बेटी को तबियत खराब हो गई। हम उसी टाइम लोहारा गांव पहुंचे, लेकिन हमें हमारी बेटी नहीं दिखी, और ना ही लड़की के ससुराल वालों ने हमसे सही तरीके से बात की। बाद में हमें पता चला बेटी अस्पताल में है। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल मृतका के पिता सतपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सरनी, सास मनजीत कौर और ससुर राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
