मोहाली के कस्बा जीरकपुर स्थित बलटाना के अंदर आइसक्रीम बेचने वाले से लूटपाट की कोशिश की गई है। इसमें 2 युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आकर उसके साथ मारपीट करते हैं और पैसे छीनने की कोशिश करते हैं। पीड़ित आरोपियों को पैसे नहीं देता है। इसके बाद वह उसके सिर पर किसी हथियार से हमला कर देते हैं। इसमें पीड़ित के सिर पर चोट लगी है। उसके सिर पर छह टांके आए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। सीसीटीवी वीडियो आया सामने इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। वह पीड़ित व्यक्ति पर हथियारों से हमला कर रहे हैं। उसके बाद मौके से भागते हुए दिख रहे हैं। इस मामले में पीड़ित जय नारायण (47 साल) में पुलिस को शिकायत दे दी है। यह पिछले 8 साल से बलटाना के फर्नीचर मार्केट में आइसक्रीम की रेहड़ी लगा रहा है। इसके सिर में करीब 6 टांके आए हैं। इसने जीरकपुर के ही ढकोली सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाया है। पीड़ित के बेटे रामसखा ने बताया कि उसके पिता के पास करीब ₹5000 थे। आरोपियों ने वह पैसे लूटने के लिए ही हमला किया है। पुलिस बोली लूटपाट की नहीं है घटना मामले में बलटाना पुलिस के चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि यह मामला लूटपाट का नहीं है। दोनों आरोपियों ने आइसक्रीम खाने के बाद पैसे नहीं दिए थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में विवाद हो गया था। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी मामले में जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपियों की पहचान की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की हालत में थे। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई हो जाएगी। मोहाली के कस्बा जीरकपुर स्थित बलटाना के अंदर आइसक्रीम बेचने वाले से लूटपाट की कोशिश की गई है। इसमें 2 युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आकर उसके साथ मारपीट करते हैं और पैसे छीनने की कोशिश करते हैं। पीड़ित आरोपियों को पैसे नहीं देता है। इसके बाद वह उसके सिर पर किसी हथियार से हमला कर देते हैं। इसमें पीड़ित के सिर पर चोट लगी है। उसके सिर पर छह टांके आए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। सीसीटीवी वीडियो आया सामने इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। वह पीड़ित व्यक्ति पर हथियारों से हमला कर रहे हैं। उसके बाद मौके से भागते हुए दिख रहे हैं। इस मामले में पीड़ित जय नारायण (47 साल) में पुलिस को शिकायत दे दी है। यह पिछले 8 साल से बलटाना के फर्नीचर मार्केट में आइसक्रीम की रेहड़ी लगा रहा है। इसके सिर में करीब 6 टांके आए हैं। इसने जीरकपुर के ही ढकोली सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाया है। पीड़ित के बेटे रामसखा ने बताया कि उसके पिता के पास करीब ₹5000 थे। आरोपियों ने वह पैसे लूटने के लिए ही हमला किया है। पुलिस बोली लूटपाट की नहीं है घटना मामले में बलटाना पुलिस के चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि यह मामला लूटपाट का नहीं है। दोनों आरोपियों ने आइसक्रीम खाने के बाद पैसे नहीं दिए थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में विवाद हो गया था। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी मामले में जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपियों की पहचान की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की हालत में थे। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई हो जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
