मोहाली में खरड़ फ्लाईओवर से गुजरते समय दो बाइक सवार एक वाहन की चपेट में आकर नीचे गिर गए। इस दौरान पहले वे 11 केवी बिजली के तारों से टकराए। फिर तारों में स्पार्किंग के कारण हुए धमाके के बाद वे नीचे गिर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वे गिरते नजर आ रहे हैं। घायलों की पहचान खरड़ के गुरु नानक कॉलोनी निवासी पंकज (28) और हरियाणा के जींद निवासी कृष (19) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वीडियो खरड़ पुलिस के पास भी पहुंच गया है। पुलिस युवकों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। घटना की तस्वीरें- 25 फीट ऊंचाई से गिरा युवक यह घटना शनिवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। वीडियो खरड़ तहसील कार्यालय के पास के इलाके का है। हादसे के वक्त आम दिनों की तरह ही ट्रैफिक चल रहा था। अचानक दो युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर जाते हैं। इससे पहले एक युवक घायलों के पास पहुंचता है। उसके बाद कई लोग वहां पहुंचते हैं। वे उन्हें चेक करते हैं कि उनकी सांस चल रही है या नहीं। फिर लोगों ने घायलों को गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया। राहगीर गगन ने उन्हें खरड़ अस्पताल पहुंचाया। घायलों के शरीर पर कई गहरे फ्रैक्चर हैं। जिसके बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वे करीब 25 फीट ऊंचाई से गिरे हैं। गनीमत रही कि युवक सीधे सड़क पर नहीं गिरे। पहले चलती कारों में आग लगने की घटनाएं हुईं अब पुलिस भी इलाके में लगे अन्य कैमरों को खंगाल रही है, ताकि कोई अन्य सुराग इस बारे में मिल पाए। यह अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले इस फ्लाईओवर पर चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं जरूर सामने आई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्सर इस तरह के घटनाएं ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं। मोहाली में खरड़ फ्लाईओवर से गुजरते समय दो बाइक सवार एक वाहन की चपेट में आकर नीचे गिर गए। इस दौरान पहले वे 11 केवी बिजली के तारों से टकराए। फिर तारों में स्पार्किंग के कारण हुए धमाके के बाद वे नीचे गिर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वे गिरते नजर आ रहे हैं। घायलों की पहचान खरड़ के गुरु नानक कॉलोनी निवासी पंकज (28) और हरियाणा के जींद निवासी कृष (19) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वीडियो खरड़ पुलिस के पास भी पहुंच गया है। पुलिस युवकों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। घटना की तस्वीरें- 25 फीट ऊंचाई से गिरा युवक यह घटना शनिवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। वीडियो खरड़ तहसील कार्यालय के पास के इलाके का है। हादसे के वक्त आम दिनों की तरह ही ट्रैफिक चल रहा था। अचानक दो युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर जाते हैं। इससे पहले एक युवक घायलों के पास पहुंचता है। उसके बाद कई लोग वहां पहुंचते हैं। वे उन्हें चेक करते हैं कि उनकी सांस चल रही है या नहीं। फिर लोगों ने घायलों को गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया। राहगीर गगन ने उन्हें खरड़ अस्पताल पहुंचाया। घायलों के शरीर पर कई गहरे फ्रैक्चर हैं। जिसके बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वे करीब 25 फीट ऊंचाई से गिरे हैं। गनीमत रही कि युवक सीधे सड़क पर नहीं गिरे। पहले चलती कारों में आग लगने की घटनाएं हुईं अब पुलिस भी इलाके में लगे अन्य कैमरों को खंगाल रही है, ताकि कोई अन्य सुराग इस बारे में मिल पाए। यह अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले इस फ्लाईओवर पर चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं जरूर सामने आई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्सर इस तरह के घटनाएं ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी सेवानिवृत्त:विनी महाजन 1987 बैच की आईएएस अधिकारी, पति NIA के डीजी रह चुके
पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी सेवानिवृत्त:विनी महाजन 1987 बैच की आईएएस अधिकारी, पति NIA के डीजी रह चुके पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस विन्नी महाजन सेवानिवृत्त हो गई हैं। फिलहाल वह केंद्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हुईं। शुक्रवार सुबह उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कल मैं अपने राज्य पंजाब और भारत सरकार में 37 साल से अधिक के बेहद संतोषजनक कार्यकाल के बाद आईएएस से सेवानिवृत्त हुई हूं। मैं इतने सारे लोगों के अपार समर्थन और अवसरों के लिए आभारी हूं। विनी महाजन 1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें पंजाब का मुख्य सचिव बनाया गया था। करण अवतार सिंह को हटाकर उन्हें 2020 में यह जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय उनके पति दिनकर गुप्ता भी पंजाब के डीजीपी बने थे। वह भी 1987 बैच के आईपीएस हैं। उन्हें उस समय देश का सबसे ताकतवर कपल कहा जाता था। इसके बाद विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बना दिया। इसके बाद उन्हें हटाकर इस पद की जिम्मेदारी 1990 बैच के आईएएस अनिरुद्ध तिवारी को दे दी गई। इसके बाद वह केंद्र सरकार में चली गईं। पति NIA के डायरेक्टर रहे हैं चरणजीत सिंह चन्नी सरकार आने के समय इनके पति डीजीपी पद पर थे। लेकिन वह पहले छुट्टी पर गए थे। इसके बाद वह डेपुटेशन में केंद्र में चले गए थे। साथ ही केंद्र राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के डायरेक्टर रहे थे। 31 मार्च 1924 को रिटायर हुए थे। उस समय तक उन्होंने कई गंभीर मामलों की जांच की है।
लुधियाना पहुंचे पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव:अनुराग वर्मा ने पूर्वी तहसील में की छापेमारी, रजिस्ट्री विभाग का रिकार्ड चेक किया, लोगों से बातचीत
लुधियाना पहुंचे पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव:अनुराग वर्मा ने पूर्वी तहसील में की छापेमारी, रजिस्ट्री विभाग का रिकार्ड चेक किया, लोगों से बातचीत पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव सह वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर) अनुराग वर्मा ने आज लुधियाना पूर्वी तहसील परिसर पर अचानक छापेमारी की। यहां उन्होंने लोगों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का दौरा किया और चल रही रजिस्ट्री प्रक्रियाओं के अलावा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। अनुराग वर्मा ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से घर-घर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी जांच के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में ग्राउंड लेवल पर हो रहे कार्यों को चेक किया। रजिस्ट्री रिकॉर्ड का किया निरीक्षण वर्मा ने रजिस्ट्री रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि रजिस्ट्री दस्तावेजों पर खरीदारों और विक्रेताओं के मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किए जाएं। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार के कर्मचारियों द्वारा ली जाने वाली सरकारी फीस के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों से परिसर के शौचालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी ने अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदकों से भी बात की, रजिस्ट्रार कार्यालय में उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली और सुधार के लिए सुझाव मांगे। वर्मा ने बताया कि यह निरीक्षण अधिकारियों में दोष खोजने के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज को सुचारू बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और लगन से पालन करें, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न हो। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आवेदक को मौके पर ही भूमि पंजीकरण के दस्तावेज भी सौंपे। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल भी उनके साथ शामिल थे।
फतेहगढ़ साहिब में DDPO गिरफ्तार:40.85 लाख के गबन का आरोप, एक साथी भी पकड़ा, सरकारी फंड में की हेराफेरी
फतेहगढ़ साहिब में DDPO गिरफ्तार:40.85 लाख के गबन का आरोप, एक साथी भी पकड़ा, सरकारी फंड में की हेराफेरी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक अमलोह और पंचायतों को जारी किए गए सरकारी फंड में 40,85,175 रुपए के गबन के आरोप में फतेहगढ़ साहिब में तैनात डीडीपीओ को गिरफ्तार किया है। कुलविंदर सिंह रंधावा और एक व्यक्ति हंसपाल को गिरफ्तार किया गया। इस घोटाले को लेकर अमलोह के तत्कालीन बीडीपीओ कुलविंदर सिंह रंधावा (अब डीडीपीओ) समेत 5 लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाना पटियाला रेंज में आईपीसी धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) और 13 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। कल अदालत में करेंगे पेश उक्त आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से कुछ निजी फर्मों और एक निजी व्यक्ति के नाम पर फर्जी फंड जारी कर 40,85,175 रुपए की सरकारी धनराशि की हेराफेरी की है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में आरोपी कुलविंदर सिंह रंधावा (तत्कालीन बीडीपीओ अमलोह) और एक व्यक्ति हंसपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है। खन्ना में 58 लाख रुपए गबन के आरोप में सस्पेंड तत्कालीन बीडीपीओ कुलविंदर सिंह रंधावा को खन्ना में 58 लाख रुपए गबन के आरोप में भी सस्पेंड किया गया था। बैंक एंट्रियों ने गबन की पोल खोली थी। बीडीपीओ कुलविंदर सिंह ने ईओपीएस के तीन बोगस खाते खुलवाए थे। इनमें से 2 अमलोह और 1 खन्ना में खुलवाया गया था। नसराली गांव की पंचायत के करीब 40 लाख रुपए और बुल्लेपुर की पंचायत के 18 लाख रुपए अपने चहेतों की बोगस फर्मों में ट्रांसफर कर दिए गए थे। जिसके बाद प्रस्ताव पारित करके डायरेक्टर के साथ साथ विभाग के अन्य अधिकारियों व डीसी को भेजा गया था। इसके बाद बीडीपीओ को सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ बीडीपीओ कुलविंदर सिंह इस मामले में अदालत चले गए थे और वहां से आदेश मिलने के बाद दोबारा ड्यूटी पर लौटे थे।