यमुनानगर अधिकारियों-कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द:अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, डीसी बोले- सरकारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें

यमुनानगर अधिकारियों-कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द:अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, डीसी बोले- सरकारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें

यमुनानगर के जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने भारत-पाक युद्ध की स्थिति को लेकर जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। जिला सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि शहर में लोगों को सूचित करने के लिए सायरन सिस्टम लगाया गया है। इसकी आवाज को और तेज करने का काम चल रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें : डीसी पुलिस को जनता को जागरूक करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन समाजसेवी संगठनों, बुद्धिजीवियों और धार्मिक संगठनों से लगातार संपर्क में है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। यमुनानगर के जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने भारत-पाक युद्ध की स्थिति को लेकर जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। जिला सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि शहर में लोगों को सूचित करने के लिए सायरन सिस्टम लगाया गया है। इसकी आवाज को और तेज करने का काम चल रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें : डीसी पुलिस को जनता को जागरूक करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन समाजसेवी संगठनों, बुद्धिजीवियों और धार्मिक संगठनों से लगातार संपर्क में है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर