यमुनानगर जेल में महिला कैदी की मौत:हत्या के केस में थी अंडर ट्रायल, शुगर से थी पिड़ित, अस्पताल में थी एडमिट

यमुनानगर जेल में महिला कैदी की मौत:हत्या के केस में थी अंडर ट्रायल, शुगर से थी पिड़ित, अस्पताल में थी एडमिट

यमुनानगर जिला जेल की एक महिला कैदी की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अंडर ट्रायल महिला कैदी की पहचान गुलाब नगर वासी कमलेश के रूप में हुई है, जिसकी उम्र तकरीबन 65 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कमलेश शुगर की बिमारी से पीड़ित थी और पिछले करीब एक माह से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में एडमिट थी। लगातार शुगर बढ़ने से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और सोमवार की सुबह अस्पताल में ही संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। कमलेश को 2023 में हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। उसका केस अंडर ट्रायल था। जेल SP विशाल छिब्बड़ के अनुसार कमलेश को पहले से ही शुगर की बिमारी थी। जेल में 10 अप्रैल को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसे तुरंत एम्बुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जेल SP ने बताया कि शुगर लगातार बढ़ने के कारण कमलेश के शरीर के कई अंग पूरी तरह से डेमेज हो गए थे। उन्होंने भी कई बार अस्पताल जाकर कमलेश का हाल जाना। सोमवार सुबह सूचना मिली की कमलेश की मौत हो गई है। सुमन के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया, जिसका मजिस्ट्रेट की निगरानी की डॉक्टरों के पैनल के द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। तीन डॉक्टर के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया, जिसमें अंबाला से डॉ. विपिन भंडारी, यमुनानगर से डॉ. जेनेश सैनी और कुरुक्षेत्र डॉ. नरेश सैनी शामिल थे। इस दौरान विडियोग्राफी भी की गई। शव के विसरा को केमिकल जांच के लिए करनाल के मधुबन भेजा जाएगा। यमुनानगर जिला जेल की एक महिला कैदी की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अंडर ट्रायल महिला कैदी की पहचान गुलाब नगर वासी कमलेश के रूप में हुई है, जिसकी उम्र तकरीबन 65 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कमलेश शुगर की बिमारी से पीड़ित थी और पिछले करीब एक माह से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में एडमिट थी। लगातार शुगर बढ़ने से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और सोमवार की सुबह अस्पताल में ही संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। कमलेश को 2023 में हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। उसका केस अंडर ट्रायल था। जेल SP विशाल छिब्बड़ के अनुसार कमलेश को पहले से ही शुगर की बिमारी थी। जेल में 10 अप्रैल को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसे तुरंत एम्बुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जेल SP ने बताया कि शुगर लगातार बढ़ने के कारण कमलेश के शरीर के कई अंग पूरी तरह से डेमेज हो गए थे। उन्होंने भी कई बार अस्पताल जाकर कमलेश का हाल जाना। सोमवार सुबह सूचना मिली की कमलेश की मौत हो गई है। सुमन के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया, जिसका मजिस्ट्रेट की निगरानी की डॉक्टरों के पैनल के द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। तीन डॉक्टर के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया, जिसमें अंबाला से डॉ. विपिन भंडारी, यमुनानगर से डॉ. जेनेश सैनी और कुरुक्षेत्र डॉ. नरेश सैनी शामिल थे। इस दौरान विडियोग्राफी भी की गई। शव के विसरा को केमिकल जांच के लिए करनाल के मधुबन भेजा जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर