यमुना विवाद के बाद दिल्ली चुनाव का फेस बने सैनी:हरियाणा के सीएम एक दिन में कर रहे 4-5 रैली; मटके में पानी भरकर बैलगाड़ी पर प्रचार

यमुना विवाद के बाद दिल्ली चुनाव का फेस बने सैनी:हरियाणा के सीएम एक दिन में कर रहे 4-5 रैली; मटके में पानी भरकर बैलगाड़ी पर प्रचार

हरियाणा और दिल्ली के बीच यमुना विवाद के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव का फेस बन गए हैं। बीजेपी भी चुनाव में इसको भुनाने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि वह पिछले एक हफ्ते से दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं और एक दिन औसतन 4 से 5 रैलियां कर रहे हैं। चूंकि अब वोटिंग के चार दिन ही बचे हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार में भी तेजी आ गई है। शनिवार को सीएम सैनी की 8 विधानसभा क्षेत्रों में पब्लिक मीटिंग रखी गई हैं। सीएम नायब सिंह सैनी लगातार इन मीटिंगों में यमुना के प्रदूषण का मुद्दा उठा रहे हैं। इसके साथ ही सीधे-सीधे इसके लिए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यमुना का पानी घड़े में भरकर बैलगाड़ी पर निकले सीएम दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सैनी घड़े में यमुना का पानी भरकर बैलगाड़ी पर निकल पड़े। उनके साथ राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा भी रहे। सीएम ने प्रचार के दौरान कहा, केजरीवाल ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रोपेगेंडा तैयार किया है। केजरीवाल ने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से यमुना के पानी को स्वच्छ करने की बात कह कर वोट लिए थे। इसी यमुना में गणेश मूर्ति का विसर्जन भी होता है और छठ की पूजा भी होती है, अरविंद केजरीवाल इस यमुना में घुसकर ही दिखा दें। हरियाणा को केजरीवाल ने कलंकित किया सीएम सैनी ने कहा, हरियाणा पर लगाए इस घिनौने आरोप पर केजरीवाल को हरियाणा कभी माफ नहीं करेगा। जिस माटी में जन्म लिया उस माटी को केजरीवाल ने कलंकित किया कर दिया। केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली के लोगों के आपसी संबंधों को भी खराब कर रहा है।केजरीवाल मुझ पर मुकदमे की बात करता है मुकदमा तो केजरीवाल पर दर्ज हो गया है। केजरीवाल को कोर्ट में जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए मेरी वीडियो को भी काट कर लोगों को गुमराह किया है। मैं पल्ला घाट से पानी पीकर आया था और वजीराबाद का पानी भी मैंने दिखाया है, पल्ला घाट में पानी में अमोनिया 0% है और पानी एकदम स्वच्छ है। हरियाणा और दिल्ली के बीच यमुना विवाद के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव का फेस बन गए हैं। बीजेपी भी चुनाव में इसको भुनाने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि वह पिछले एक हफ्ते से दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं और एक दिन औसतन 4 से 5 रैलियां कर रहे हैं। चूंकि अब वोटिंग के चार दिन ही बचे हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार में भी तेजी आ गई है। शनिवार को सीएम सैनी की 8 विधानसभा क्षेत्रों में पब्लिक मीटिंग रखी गई हैं। सीएम नायब सिंह सैनी लगातार इन मीटिंगों में यमुना के प्रदूषण का मुद्दा उठा रहे हैं। इसके साथ ही सीधे-सीधे इसके लिए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यमुना का पानी घड़े में भरकर बैलगाड़ी पर निकले सीएम दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सैनी घड़े में यमुना का पानी भरकर बैलगाड़ी पर निकल पड़े। उनके साथ राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा भी रहे। सीएम ने प्रचार के दौरान कहा, केजरीवाल ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रोपेगेंडा तैयार किया है। केजरीवाल ने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से यमुना के पानी को स्वच्छ करने की बात कह कर वोट लिए थे। इसी यमुना में गणेश मूर्ति का विसर्जन भी होता है और छठ की पूजा भी होती है, अरविंद केजरीवाल इस यमुना में घुसकर ही दिखा दें। हरियाणा को केजरीवाल ने कलंकित किया सीएम सैनी ने कहा, हरियाणा पर लगाए इस घिनौने आरोप पर केजरीवाल को हरियाणा कभी माफ नहीं करेगा। जिस माटी में जन्म लिया उस माटी को केजरीवाल ने कलंकित किया कर दिया। केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली के लोगों के आपसी संबंधों को भी खराब कर रहा है।केजरीवाल मुझ पर मुकदमे की बात करता है मुकदमा तो केजरीवाल पर दर्ज हो गया है। केजरीवाल को कोर्ट में जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए मेरी वीडियो को भी काट कर लोगों को गुमराह किया है। मैं पल्ला घाट से पानी पीकर आया था और वजीराबाद का पानी भी मैंने दिखाया है, पल्ला घाट में पानी में अमोनिया 0% है और पानी एकदम स्वच्छ है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर