भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा पुलिस ने अवतार सिंह निवासी राणीके की शिकायत पर उससे मारपीट करने के आरोप में 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें जागीर सिंह, जुगराज सिंह, रुपपाल सिंह और जगरूप सिंह निवासी पधरी और 3 अज्ञात शामिल हैं। शिकायतकर्ता में बताया कि 11 जुलाई को सुबह करीब 7:30 बजे घर पर परिवार के साथ बैठा था। तभी उसे हरभजन सिंह निवासी राणीके का फोन आया कि जगीर सिंह निवासी पधरी और उसके साथ दो-तीन अज्ञात लोग उसके खेत में लगे पानी को अपने खेत में लगा रहे हैं। इसके बाद वह गुरभाग सिंह को साथ लेकर बाइक से खेत पर गया। वहां जागीर सिंह, जगरूप सिंह, रूपपाल सिंह निवासी पधरी के अलावा तीन अज्ञात युवक खड़े थे। इनसे जाकर पूछा कि उसके खेत से पानी क्यों निकाला तो उन्होंने उससे मारपीट की। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा पुलिस ने अवतार सिंह निवासी राणीके की शिकायत पर उससे मारपीट करने के आरोप में 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें जागीर सिंह, जुगराज सिंह, रुपपाल सिंह और जगरूप सिंह निवासी पधरी और 3 अज्ञात शामिल हैं। शिकायतकर्ता में बताया कि 11 जुलाई को सुबह करीब 7:30 बजे घर पर परिवार के साथ बैठा था। तभी उसे हरभजन सिंह निवासी राणीके का फोन आया कि जगीर सिंह निवासी पधरी और उसके साथ दो-तीन अज्ञात लोग उसके खेत में लगे पानी को अपने खेत में लगा रहे हैं। इसके बाद वह गुरभाग सिंह को साथ लेकर बाइक से खेत पर गया। वहां जागीर सिंह, जगरूप सिंह, रूपपाल सिंह निवासी पधरी के अलावा तीन अज्ञात युवक खड़े थे। इनसे जाकर पूछा कि उसके खेत से पानी क्यों निकाला तो उन्होंने उससे मारपीट की। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि, बिल्डिंग का हिस्सा गिरा:हिसार समेत 6 जिलों में स्कूलों का टाइम बदला; पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश, ओले भी गिरे
हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि, बिल्डिंग का हिस्सा गिरा:हिसार समेत 6 जिलों में स्कूलों का टाइम बदला; पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश, ओले भी गिरे हरियाणा और पंजाब में बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। हरियाणा में कुरुक्षेत्र और करनाल में ओले गिरे तो पंजाब में मोहाली, नंगल और खन्ना में ओले गिरे। फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, करनाल, कैथल, पंचकूला और यमुनानगर के अलावा चंडीगढ़ में भी तेज बारिश हुई। हिसार, झज्जर, भिवानी, नूंह, फतेहाबाद, पानीपत और गुरुग्राम में आंधी चली। पानीपत में तो आंधी के कारण काफी नुकसान देखने को मिला। अंबाला में आंधी के ही कारण एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया, तो कैथल में सड़क पर पेड़ गिर गया। कैथल के पुंडरी में तेज हवाओं के कारण एक बीएसएनएल का टावर घर के ऊपर गिर गया। वहीं, हरियाणा में आज ही गर्मी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। सिरसा में इस सीजन पहली बार तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में 12 जिलों, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में लू भी चली। इस वजह से 6 जिलों के स्कूलों में टाइमिंग बदल दी गई है। इसके बाद अब अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव की संभावना है। हरियाणा और पंजाब के मौसम की PHOTOS… गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, सबसे गर्म जिला रहा सिरसा
बुधवार दोपहर बाद भले ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली हो लेकिन दोपहर के समय भीषण गर्मी महसूस की गई। बुधवार को गर्मी ने इस साल का रिकार्ड तोड़ दिया। सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मी के सीजन में पहली बार हरियाणा के अंदर किसी जिले का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं बीते 24 घंटे में सिरसा के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 4 दिन बारिश की संभावना
हरियाणा में 21, 23, 24 और 25 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 26 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें…

फाजिल्का के विधायक सीढ़ियों से गिरकर घायल:विकास कार्यों की नींव रखने के लिए घर से निकले, पैर में लिगामेंट इंजरी
फाजिल्का के विधायक सीढ़ियों से गिरकर घायल:विकास कार्यों की नींव रखने के लिए घर से निकले, पैर में लिगामेंट इंजरी फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्रपाल सवना को आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सामना करना पड़ा। गांव में विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने के लिए घर से निकलते समय वे सीढ़ियों से फिसल गए। पैर में चोट आने के कारण घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद विधायक को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशांत सेतिया ने उनकी जांच की। जांच में पता चला कि विधायक के पैर में लिगामेंट इंजरी हुई है। डॉक्टरों ने उनके पैर का एक्स-रे करवाया और आवश्यक दवाएं देकर पट्टी बांधी। डॉक्टर सेतिया ने विधायक को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए पांच दिन तक आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पांच दिन बाद फॉलो-अप के लिए विधायक को फिर से अस्पताल आना होगा। चोट के बावजूद विधायक की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज सही तरीके से चल रहा है।

पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान:पंचायत चुनाव को लेकर लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द
पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान:पंचायत चुनाव को लेकर लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है। सरकार ने 15 अक्टूबर को प्रदेश हर प्रकार के सरकारी संस्थान, स्कूल और कॉलेज सहित अन्य सरकारी शाखाओं में छुट्टी का ऐलान किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर मुलाजिमों की छुट्टियां रद्द की गई थी। अब सरकार ने पुलिस विभाग को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस बंद करने का ऐलान किया है। पंजाब पुलिस के मुलाजिमों की पंचायत चुनाव तक छुट्टियां रद्द पंजाब पुलिस ने आगामी 15 अक्टूबर तक सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा कर दी थी। राज्य में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए यह फैसला लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ विशेष हालात में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। राज्य में 13937 गांव पंचायत है। जिन में चुनाव करवाए जाने है।