जालंधर| यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (I) एग्जाम का नेम वाइज रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम दे चुके कैंडिडेट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिटन एग्जाम के बाद 8,373 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू के लिए सिलेक्शन हुआ है। अब रक्षा मंत्रालय का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इन कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लेगा। इसके बाद सिलेक्टिड कैंडिडेट्स इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी, एयर फोर्स एकेडमी, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में एडमिशन ले सकेंगे। यहां लगभग 18 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने रिटन एग्जाम क्वालिफाई कर लिया है और सिलेक्शन के लिए पहला प्रेफरेंस इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) या ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) सिलेक्ट किया है, उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इग्नू: आवेदन की तारीख बढ़ी, 14 तक भरें फॉर्म जालंधर| इग्नू की ओर से जुलाई 2024 सत्र में एडमिशन और पुनः रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई है। इसके अनुसार अब 14 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। पिछले दिनों इग्नू में कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। उसमें माइक्रो स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइज, भगवद् गीता, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, रिहेबलिटेशन साइकोलॉजी समेत अन्य कोर्स शामिल है। जालंधर| यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (I) एग्जाम का नेम वाइज रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम दे चुके कैंडिडेट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिटन एग्जाम के बाद 8,373 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू के लिए सिलेक्शन हुआ है। अब रक्षा मंत्रालय का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इन कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लेगा। इसके बाद सिलेक्टिड कैंडिडेट्स इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी, एयर फोर्स एकेडमी, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में एडमिशन ले सकेंगे। यहां लगभग 18 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने रिटन एग्जाम क्वालिफाई कर लिया है और सिलेक्शन के लिए पहला प्रेफरेंस इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) या ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) सिलेक्ट किया है, उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इग्नू: आवेदन की तारीख बढ़ी, 14 तक भरें फॉर्म जालंधर| इग्नू की ओर से जुलाई 2024 सत्र में एडमिशन और पुनः रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई है। इसके अनुसार अब 14 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। पिछले दिनों इग्नू में कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। उसमें माइक्रो स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइज, भगवद् गीता, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, रिहेबलिटेशन साइकोलॉजी समेत अन्य कोर्स शामिल है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

PSEB को एसोसिएशन अध्यक्ष पर एक्शन:सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन मामले में खंगूड़ा सहित तीन सस्पेंड; जांच के बाद कार्रवाई
PSEB को एसोसिएशन अध्यक्ष पर एक्शन:सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन मामले में खंगूड़ा सहित तीन सस्पेंड; जांच के बाद कार्रवाई पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर सिंह खंगूड़ा सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। सर्टिफिकेट की वैरिफिकेशन के मामले में PSEB के वाइस चेयरमैन प्रेम कुमार ने यह आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि मामला पंजाब फार्मेसी काउंसिल की तरफ से 4 अप्रैल को पत्र के माध्यम से ध्यान में लाया गया था। काउंसिल ने 2 उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट वेरिफाइड करने के लिए साल 2023 में भेजे थे। बोर्ड ने सर्टिफिकेट्स की वेरिफिकेशन की दो रिपोर्ट भेजी। पहली में सर्टिफिकेट्स को सही और दूसरी में फेक बताया गया था। बोर्ड ने प्रारंभिक जांच संयुक्त सचिव जनरल से करवाई थी। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष खंगूड़ा ने उन पर लगे आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि वे तथ्यों के आधार पर खुद को सही साबित करेंगे। ये फैसला जल्दबाजी के तहत किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष और बोर्ड के सचिव की अनियमितताओं को वे समय-समय पर उजागर करते रहे हैं। जानबूझ कर उन्हें निशाना बनाया गया है। उन पर लगे आरोप साबित नहीं होते परविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर लगे आरोप किसी भी तरह से साबित नहीं हुए हैं और न ही कहीं पर उनके हस्ताक्षर हैं। लेकिन फिर भी उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आने वाले दिनों में बोर्ड के सचिव द्वारा की अनियमितताओं का खुलासा करेंगे।

गैस चैंबर जैसा बना चंडीगढ़:पंजाब की हवा भी जहरीली, 15 तक घनी धुंध का येलो अलर्ट, तामपान 1.5 डिग्री गिरा
गैस चैंबर जैसा बना चंडीगढ़:पंजाब की हवा भी जहरीली, 15 तक घनी धुंध का येलो अलर्ट, तामपान 1.5 डिग्री गिरा चंडीगढ़ और पंजाब के अधिकतर शहर धुंध की चपेट में है। चंडीगढ़ और पंजाब के अधिकतर शहर धुंध की चपेट में है। चंडीगढ़ की हवा पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी है। चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 375 पार कर गया है। इसका सीधे मतलब यह है कि यहां पर सांस लेना रोजाना बीस सिगरेट पीने जैसा है। जो कि सेहत के काफी घातक है। वहीं, पंजाब में मंडीगढ़ गोबिंदगढ़ में सबसे ज्याादा एक्यूआई 269 दर्ज किया गया है। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 30.4 डिग्री बठिंडा का तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने पंद्रह नवंबर तक घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मौसम साफ होगा। चंडीगढ़ में सुबह पांच बजे हालत खराब चंडीगढ़ में पांच दिन एयर क्वालिटी खराब है। बुधवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़ का AQI काफी खतरनाक स्तर पर था। सेक्टर-22 से लगते एरिया में AQI 370 दर्ज किया गया। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ से लगते एरिया का AQI 320 और मोहाली से सटे एरिया सेक्टर-52 का AQI 352 रहा है। जबकि पंजाब के जिलों की बात करें तो अमृतसर का AQI 254, बठिंडा का AQI 151, जालंधर का AQI 232, लुधियाना का AQI 228, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 289 और पटियाला का AQI 269 दर्ज किया गया है। जबकि रूपनगर का AQI 190 रहा है। पूरे राज्य में 83 जगह पर जली पराली पंजाब सरकार की सख्ती के बाद भी पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि इन मामलों में अब कमी आई है। 24 घंटे में पराली जलाने के 83 केस दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि नौ जिलों में पराली जलाने का एक भी केस सामने नहीं हुआ है। इनमें बरनाला,फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, एसबीएस नगर, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली और तरनतारन शामिल हैं। जबकि सबसे ज्यादा केस मुक्तसर में 22 और बठिंडा में 18 दर्ज किए गए । नौ केस पटियाला में सामने आए हैं। अब तक पराली जलाने के 7172 केस दर्ज किए जा चुके हैं। चंडीगढ़ में डीजी सेट के प्रयोग पर लगी पाबंदी चंडीगढ़ में खराब होते हवा के स्तर को सुधारने के लिए ग्रेग्रेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया गया है। वहीं, अगले आदेश तक डीजल जेनरेटर सेट (डीजी) को चलाने पर पाबंदी लगा दी है। आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं में ही यह प्रयोग हो पाएंगे। नियम टूटने पर कार्रवाई होगी।

AAP विधायकों व मंत्रियों की दिल्ली में मीटिंग आज:पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल लेंगे फीडबैक, दिल्ली चुनाव को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी
AAP विधायकों व मंत्रियों की दिल्ली में मीटिंग आज:पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल लेंगे फीडबैक, दिल्ली चुनाव को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज (24 दिसंबर को) आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की दिल्ली में मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग की प्रधानगी AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल करेंगे। मीटिंग दोपहर तीन होगी। इसमें पार्टी के संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे। विधायक मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचना शुरू हो ग्ए हैं। पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नगर निगम चुनावों में 55 फीसदी वार्डों में AAP जीती है। अन्य पार्टियां 30 फीसदी वार्डों में सिमट गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि मीटिंग का एजेंडा क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि जो मशाल दिल्ली से यह पंजाब गई थी। वहां हुए एक के बाद एक चुनाव में पार्टी जीती है। वहीं, अब यह मशाल दोबारा दिल्ली पहुंच गई। जब चुनाव तक चल रहे है, अब सारी टीम दिल्ली में रहेगी। चुनाव के लिए तय होगी डयूटिंयां दिल्ली में अगले साल कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में सारी पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं, अब पंजाब में नगर निगम चुनाव संपन्न हो गए हैं। इन चुनावों के बाद अब आम आदमी पार्टी का सारा फोकस दिल्ली विधानसभा चुनाव में रहेगा। इसके लिए सारी रणनीति बना ली गई है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में एक बाद के बाद एक हुए तीन चुनावों का फीडबैक लिया जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीति तैयार होगी। सूत्रों की माने तो इस मीटिंग में सारे विधायकों व मंत्रियों की डयूटिंयां आदि तय की जाएगी।