यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में युवक को अगवा कर गोली मारी, सिविल लाइंस में सरेआम फायरिंग से सनसनी

यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में युवक को अगवा कर गोली मारी, सिविल लाइंस में सरेआम फायरिंग से सनसनी

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में रविवार रात युवक का अपहरण करने के बाद उसे गोली मार दी गई। बदमाश शानू पुत्र अललाख को बेली गांव से बाइक पर बैठाकर सिविल लाइंस लाए। धोबीघाट पर उसे पीटने के बाद दो गोली मारी। गोली लगने पर शानू सड़क पर लहूलुहान होकर गिरा तो हमलावर बाइक से निकल भागे। शानू को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसीपी और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़िए… अलीगढ़ में बाइकों की भीषण भिड़ंत, 3 की मौत; पत्नी-बेटी के साथ आ रहे युवक और भूसा व्यापारियों ने गंवाई जान अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में नानऊ-छर्रा मार्ग पर हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार रात दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार पांच लोग अलग-अलग दिशा में जाकर गिरे। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला और उसकी 5 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा,घायल महिला और बच्ची को सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़िए… बुद्ध पूर्णिमा पर मायावती बोलीं – लोगों के जीवन को सुखी बनाना ही सच्चा राजधर्म बसपा प्रमुख मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों की ज्योति को दुनिया में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले गौतम बुद्ध को शत-शत नमन। उनके अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई। गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर लोगों के जीवन को सुखी और संपन्न बनाना ही सच्चा राजधर्म है। पड़ोसी देशों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
‘अप्प दीपो भवः’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो और अपना प्रकाश स्वयं बनो। इससे ही देश आत्मनिर्भर और महान बनेगा। प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में रविवार रात युवक का अपहरण करने के बाद उसे गोली मार दी गई। बदमाश शानू पुत्र अललाख को बेली गांव से बाइक पर बैठाकर सिविल लाइंस लाए। धोबीघाट पर उसे पीटने के बाद दो गोली मारी। गोली लगने पर शानू सड़क पर लहूलुहान होकर गिरा तो हमलावर बाइक से निकल भागे। शानू को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसीपी और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़िए… अलीगढ़ में बाइकों की भीषण भिड़ंत, 3 की मौत; पत्नी-बेटी के साथ आ रहे युवक और भूसा व्यापारियों ने गंवाई जान अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में नानऊ-छर्रा मार्ग पर हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार रात दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार पांच लोग अलग-अलग दिशा में जाकर गिरे। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला और उसकी 5 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा,घायल महिला और बच्ची को सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़िए… बुद्ध पूर्णिमा पर मायावती बोलीं – लोगों के जीवन को सुखी बनाना ही सच्चा राजधर्म बसपा प्रमुख मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों की ज्योति को दुनिया में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले गौतम बुद्ध को शत-शत नमन। उनके अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई। गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर लोगों के जीवन को सुखी और संपन्न बनाना ही सच्चा राजधर्म है। पड़ोसी देशों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
‘अप्प दीपो भवः’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो और अपना प्रकाश स्वयं बनो। इससे ही देश आत्मनिर्भर और महान बनेगा।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर