यूपी के 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट:अगले दो दिनों में 44°C के पार पहुंचेगा तापमान, NCR-गाजियाबाद में सुबह से छाई धुंध

यूपी के 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट:अगले दो दिनों में 44°C के पार पहुंचेगा तापमान, NCR-गाजियाबाद में सुबह से छाई धुंध

यूपी में अब गर्मी और हीटवेव सताएगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 2 दिनों में कई जिलों में 2 से 4°C तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं गाजियाबाद- NCR में सुबह से धुंध छाया रहा। वहीं बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का असर रहा। वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अमेठी, लखनऊ, बहराइच समेत लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं 16 से 20 मई के बीच तराई इलाकों के मौसम में बदलाव दिखेगा। यहां तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 44°C तक पहुंच सकता तापमान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दिखी है। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। गाजियाबाद में सुबह से छाई धुंध गाजियाबाद में गुरुवार को सुबह हल्की धुंध आसमान में छाई रही। AQI गाजियाबाद का 200 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आज एनसीआर में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 40. 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही लोकल डिस्टरबेंस के चलते हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 30 फीसदी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
वाराणसी के मंडलीय अस्पताल सहित बीएचयू की ओपीडी में में इन दिनों 2000 से 2500 मरीज पहुंचे रहे हैं। जिसमें गर्मी की बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा है। लगभग 30 फीसदी मरीज हर दिन गर्मी से जुड़ी हुई समस्याओं के कारण बीमार होकर के आ रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की भी संख्या ज्यादा है‌। डॉक्टर सुनील ने बताया गर्मी हर किसी के लिए घातक है। शरीर में पानी और नमक की कमी होने की वजह से रक्त संचार में बाधा पहुंचती है। जिसकी वजह से गर्मी हीट स्ट्रोक की समस्या होती है। इससे दिमाग व किडनी पर असर पड़ सकता है। शरीर में रक्त संचार प्रभावित हो सकता है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान, यूपी-बिहार में हीटवेव का अलर्ट:MP सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश; मानसून आने में 12 दिन बाकी देश के 20 राज्यों में आज गुरुवार को बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। महाराष्ट्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव (लू) चलने के आसार है। बिहार के 23 और यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रोहतास जिला 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पढ़िए पूरी खबर यूपी में अब गर्मी और हीटवेव सताएगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 2 दिनों में कई जिलों में 2 से 4°C तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं गाजियाबाद- NCR में सुबह से धुंध छाया रहा। वहीं बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का असर रहा। वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अमेठी, लखनऊ, बहराइच समेत लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं 16 से 20 मई के बीच तराई इलाकों के मौसम में बदलाव दिखेगा। यहां तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 44°C तक पहुंच सकता तापमान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दिखी है। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। गाजियाबाद में सुबह से छाई धुंध गाजियाबाद में गुरुवार को सुबह हल्की धुंध आसमान में छाई रही। AQI गाजियाबाद का 200 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आज एनसीआर में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 40. 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही लोकल डिस्टरबेंस के चलते हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 30 फीसदी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
वाराणसी के मंडलीय अस्पताल सहित बीएचयू की ओपीडी में में इन दिनों 2000 से 2500 मरीज पहुंचे रहे हैं। जिसमें गर्मी की बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा है। लगभग 30 फीसदी मरीज हर दिन गर्मी से जुड़ी हुई समस्याओं के कारण बीमार होकर के आ रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की भी संख्या ज्यादा है‌। डॉक्टर सुनील ने बताया गर्मी हर किसी के लिए घातक है। शरीर में पानी और नमक की कमी होने की वजह से रक्त संचार में बाधा पहुंचती है। जिसकी वजह से गर्मी हीट स्ट्रोक की समस्या होती है। इससे दिमाग व किडनी पर असर पड़ सकता है। शरीर में रक्त संचार प्रभावित हो सकता है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान, यूपी-बिहार में हीटवेव का अलर्ट:MP सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश; मानसून आने में 12 दिन बाकी देश के 20 राज्यों में आज गुरुवार को बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। महाराष्ट्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव (लू) चलने के आसार है। बिहार के 23 और यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रोहतास जिला 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर