यूपी के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:49 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट, 24 घंटे में बहराइच का पारा 8 डिग्री गिरा

यूपी के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:49 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट, 24 घंटे में बहराइच का पारा 8 डिग्री गिरा

यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में आज भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। यहां हल्की बारिश का भी अनुमान है। एक दिन पहले मंगलवार को प्रदेश के 18 शहरों में 0.3 मिमी बारिश हुई। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। शाम को बरेली और वाराणसी में हवा के झोंके के साथ झमाझम बरसात हुई। संभल में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। रेलवे फाटक पर पेड़ गिर गया। सबसे ज्यादा 8 मिमी बरसात अलीगढ़ में हुई। BHU के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा- दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 5 जून के बाद 6 डिग्री तक पारा बढ़ेगा
मंगलवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 44.2°C तापमान के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम न्यूनतम पारा 22°C हरदोई का रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- 5 जून के बाद पूरे प्रदेश में हवा का रुख पूर्वा से पछुआ होने के आसार हैं। यूपी में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन का पारा 8 डिग्री लुढ़का तो रात में 4 डिग्री बढ़ा
मंगलवार रात जारी IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में बहराइच में अधिकतम तापमान में सामान्य से सबसे ज्यादा 8.2°C की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 30.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सामान्य से 5.9°C की गिरावट के साथ अलीगढ़ का अधिकतम पारा 34.4°C दर्ज किया गया। वहीं, 5.7°C गिरावट के साथ बाराबंकी में अधिकतम पारा 33.4°C दर्ज किया गया। इसके अलावा कई जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गाजीपुर में सामान्य से 4.1°C बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम पारा 29°C रिकॉर्ड किया गया। बलिया में सामान्य से 3.4°C बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम पारा 29.5°C रिकॉर्ड किया गया। पाकिस्तान से यूपी की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन
BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- मध्य पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच जून से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। जून के लास्ट वीक में यूपी में पहुंचेगा मानसून
केरल में मानसून समय से 8 दिन पहले 24 मई को पहुंच गया था। पहले मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई थी कि यूपी में मानसून 15 से 16 जून के बीच पहुंच जाएगा। यानी तय डेट 18 जून से 2-3 दिन पहले। लेकिन, मानसून ठहर जाने से इसमें अब 7 से 10 दिन की देरी हो सकती है। अब जून के लास्ट वीक में ही मानसून के यूपी पहुंचने की उम्मीद है। जून महीने में गर्मी कैसी रहेगी?
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जून में मौसम औसतन सामान्य से कम गर्म रहेगा। हीट वेव और वार्म-डे की संख्या भी सामान्य से कम रहेगी। अगले एक सप्ताह में 3 से 4 डिग्री तापमान गिरेगा, फिर 6 डिग्री बढ़ेगा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, जून गर्म रहने वाला है, क्योंकि मानसून में ब्रेक लग गया है। अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री तक जा सकता है। लेकिन, महीने के आखिर तक यूपी में मानसून की एंट्री हो जाएगी। इसलिए तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट भी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अब तक एक दिन भी हीट-वेव की स्थिति यूपी में नहीं बनी। जून के पहले सप्ताह के बाद हीट-वेव की स्थिति बन सकती है। ————————- ये खबर भी पढ़िए – यमुना में रील बना रहीं 6 बहनें डूबीं, मौत: आगरा में एक-दूसरे को बचाने में गई जान, बड़ी बहन की 7 दिन पहले हुई थी इंगेजमेंट आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया। 2 घंटे बाद करीब 1.5 Km दूर नदी में बहनें मिली। सभी 6 बच्चियों को बाहर निकाला। तीन सगी और एक चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी। दो बच्चियों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर… यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में आज भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। यहां हल्की बारिश का भी अनुमान है। एक दिन पहले मंगलवार को प्रदेश के 18 शहरों में 0.3 मिमी बारिश हुई। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। शाम को बरेली और वाराणसी में हवा के झोंके के साथ झमाझम बरसात हुई। संभल में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। रेलवे फाटक पर पेड़ गिर गया। सबसे ज्यादा 8 मिमी बरसात अलीगढ़ में हुई। BHU के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा- दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 5 जून के बाद 6 डिग्री तक पारा बढ़ेगा
मंगलवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 44.2°C तापमान के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम न्यूनतम पारा 22°C हरदोई का रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- 5 जून के बाद पूरे प्रदेश में हवा का रुख पूर्वा से पछुआ होने के आसार हैं। यूपी में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन का पारा 8 डिग्री लुढ़का तो रात में 4 डिग्री बढ़ा
मंगलवार रात जारी IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में बहराइच में अधिकतम तापमान में सामान्य से सबसे ज्यादा 8.2°C की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 30.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सामान्य से 5.9°C की गिरावट के साथ अलीगढ़ का अधिकतम पारा 34.4°C दर्ज किया गया। वहीं, 5.7°C गिरावट के साथ बाराबंकी में अधिकतम पारा 33.4°C दर्ज किया गया। इसके अलावा कई जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गाजीपुर में सामान्य से 4.1°C बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम पारा 29°C रिकॉर्ड किया गया। बलिया में सामान्य से 3.4°C बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम पारा 29.5°C रिकॉर्ड किया गया। पाकिस्तान से यूपी की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन
BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- मध्य पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच जून से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। जून के लास्ट वीक में यूपी में पहुंचेगा मानसून
केरल में मानसून समय से 8 दिन पहले 24 मई को पहुंच गया था। पहले मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई थी कि यूपी में मानसून 15 से 16 जून के बीच पहुंच जाएगा। यानी तय डेट 18 जून से 2-3 दिन पहले। लेकिन, मानसून ठहर जाने से इसमें अब 7 से 10 दिन की देरी हो सकती है। अब जून के लास्ट वीक में ही मानसून के यूपी पहुंचने की उम्मीद है। जून महीने में गर्मी कैसी रहेगी?
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जून में मौसम औसतन सामान्य से कम गर्म रहेगा। हीट वेव और वार्म-डे की संख्या भी सामान्य से कम रहेगी। अगले एक सप्ताह में 3 से 4 डिग्री तापमान गिरेगा, फिर 6 डिग्री बढ़ेगा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, जून गर्म रहने वाला है, क्योंकि मानसून में ब्रेक लग गया है। अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री तक जा सकता है। लेकिन, महीने के आखिर तक यूपी में मानसून की एंट्री हो जाएगी। इसलिए तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट भी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अब तक एक दिन भी हीट-वेव की स्थिति यूपी में नहीं बनी। जून के पहले सप्ताह के बाद हीट-वेव की स्थिति बन सकती है। ————————- ये खबर भी पढ़िए – यमुना में रील बना रहीं 6 बहनें डूबीं, मौत: आगरा में एक-दूसरे को बचाने में गई जान, बड़ी बहन की 7 दिन पहले हुई थी इंगेजमेंट आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया। 2 घंटे बाद करीब 1.5 Km दूर नदी में बहनें मिली। सभी 6 बच्चियों को बाहर निकाला। तीन सगी और एक चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी। दो बच्चियों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर