यूपी भीषण लू की चपेट में है। आज 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में 46 °C तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर आगरा रहा, जहां पारा 45.2°C था। वहीं, कानपुर में 12 अधिक बगुलों की मौत हो गई है। मोतीझील किनारे दीवारों पर बगुले मृत पाए गए। मौत का बड़ा कारण गर्मी ही बताया जा रहा है। फिलहाल जांच कराई जा रही है। वहीं, बुधवार को झांसी के एक तालाब में सैकड़ों मछलियां मर गईं थी। ललितपुर में गर्मी के कारण दो दिन में 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने सीएम योगी को एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयों को आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। 15 जून को प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। अनिल ने कहा, इस समय गर्मी ज्यादा है। बच्चे बीमार हो सकते हैं। इधर, मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र में हाथियों को तरबूज, खीरे और पपीते खिलाए जा रहे हैं। आगरा के भालू संरक्षण केंद्र में भालुओं को तरबूज दिए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में धूप से बचाव के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के पैर न जलें, इसके लिए मैट बिछाई गई हैं। मंदिर परिसर में पेयजल, कूलर, पंखे और ORS की व्यवस्था भी की गई है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनें, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करें। मानसून कब आएगा?
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में समय से 10 दिन पहले दस्तक दी थी। उत्तर प्रदेश में अगले 5-10 दिनों के अंदर मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 15 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से यूपी में मानसून 20-25 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- यूपी भीषण लू की चपेट में है। आज 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में 46 °C तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर आगरा रहा, जहां पारा 45.2°C था। वहीं, कानपुर में 12 अधिक बगुलों की मौत हो गई है। मोतीझील किनारे दीवारों पर बगुले मृत पाए गए। मौत का बड़ा कारण गर्मी ही बताया जा रहा है। फिलहाल जांच कराई जा रही है। वहीं, बुधवार को झांसी के एक तालाब में सैकड़ों मछलियां मर गईं थी। ललितपुर में गर्मी के कारण दो दिन में 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने सीएम योगी को एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयों को आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। 15 जून को प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। अनिल ने कहा, इस समय गर्मी ज्यादा है। बच्चे बीमार हो सकते हैं। इधर, मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र में हाथियों को तरबूज, खीरे और पपीते खिलाए जा रहे हैं। आगरा के भालू संरक्षण केंद्र में भालुओं को तरबूज दिए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में धूप से बचाव के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के पैर न जलें, इसके लिए मैट बिछाई गई हैं। मंदिर परिसर में पेयजल, कूलर, पंखे और ORS की व्यवस्था भी की गई है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनें, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करें। मानसून कब आएगा?
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में समय से 10 दिन पहले दस्तक दी थी। उत्तर प्रदेश में अगले 5-10 दिनों के अंदर मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 15 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से यूपी में मानसून 20-25 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के 9 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट:कानपुर में गर्मी से 12 बगुलों की मौत, झांसी-आगरा में पारा 45 डिग्री के पार
