नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ कोर्ट से जुड़ी रही। अदालत ने नरभक्षी राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर और उसके साथी को 25 साल पुराने डबल मर्डर में उम्रकैद की सजा सुनाई।… चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… सबसे पहले 5 बड़ी खबरें 1- नरभक्षी ‘राजा कोलंदर’ को उम्रकैद की सजा:लखनऊ कोर्ट का फैसला, शव का मांस खाता और खोपड़ी का सूप बनाकर पीता था लखनऊ कोर्ट ने नरभक्षी राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर और उसके साथी समेत उम्रकैद की सजा दी है। 25 साल पहले हुए डबल मर्डर में जज रोहित सिंह ने यह सजा सुनाई। 22 साल के मनोज सिंह और उनके ड्राइवर रवि श्रीवास्तव की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में बीती 19 मई को कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया था। पूरी खबर पढ़ें 2- स्वामी प्रसाद बोले- PM ने पत्नी के सिंदूर का अपमान किया, बहनों के सिंदूर का क्या सम्मान करेंगे बहराइच में स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा- पीएम मोदी की नसों में गर्म सिंदूर होता तो वो अपनी पत्नी के सिंदूर का अपमान नहीं करते। वो देश की माताओं-बहनों के सिंदूर का क्या सम्मान करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर को तब तक जारी रखना चाहिए था जब तक सभी आतंकी समाप्त न हो जाते। पूरी खबर पढ़ें 3- योगी बोले- पाकिस्तान बहुत जी लिया, अब उसका समय आ गया; अयोध्या में गदा लहराई CM योगी ने कहा- पाकिस्तान ने 75 वर्ष तक बहुत जी लिया। अब उसका समय आ गया है। वह अपने कर्मों से समाप्त हो जाएगा। हमें समय रहते मित्र और शत्रु को पहचानना होगा। जैसे हनुमान जी ने कालनेमि को पहचान लिया था। योगी ने कहा कि हम लोगों ने कसम खाई थी कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इस वादे को पूरा किया गया। पूरी खबर पढ़ें 4- वाराणसी में घुसा तेंदुआ, युवक को 25 लोगों के सामने नोचा, 5000 लोग घरों में कैद वाराणसी में शुक्रवार सुबह तेंदुए ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। 25 लोगों के सामने उसकी पीठ, पेट और हाथ नोच डाले। लोगों ने लाठी फटकार कर उसे बचाया, अस्पताल पहुंचाया। बाग में फूल तोड़ने गए युवक ने झाड़ियों में तेंदुए को छिपा देखा। लोगों को बुलाया। अमित नाम के युवक ने डंडे से तेंदुए पर वार कर दिया। इसके बाद उसने युवक पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5- अयोध्या के 22 साल के लेफ्टिनेंट सिक्किम में शहीद, साथी को बचाने में गई जान अयोध्या के रहने वाले लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए। ऑपरेशनल गश्त के दौरान उनका एक साथी जवान नदी में गिर गया। यह देखकर शशांक नदी में कूद गए। साथी को बाहर निकाल लाए, लेकिन खुद जान गंवा बैठे। शहीद का पार्थिव शरीर आज रात तक अयोध्या पहुंचेगा। कल यानी शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें 6- आगरा में दीपक बनकर हिंदू युवती को फंसाया, मंदिर में पूजा करता था, बाद में रेप किया आगरा में मुस्लिम युवक ने दीपक बनकर युवती से दोस्ती कर ली। सच पता न चले, इसलिए वो मंदिर में युवती के साथ जाकर पूजा भी करता था। सच पता चला, तो युवती ने दोस्ती तोड़ ली। लेकिन इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। जबरन निकाह करने का दबाव बनाने लगा। न्यू आगरा पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें 7- ग्वालियर हाई कोर्ट में बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति स्थापना पर विवाद, मायावती ने जताई नाराजगी बसपा सुप्रीमो मायावती ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- जातिवादी सोच से ग्रसित वकील बाबा साहब की प्रतिमा लगने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जातिवादी मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है। 8- वाराणसी के जासूस का पाकिस्तानी अफसर की पत्नी से कनेक्शन, ज्ञानवापी-नमो घाट की जानकारी भेजी यूपी ATS ने वाराणसी के हनुमान फाटक से मोहम्मद तुफैल को अरेस्ट किया है। तुफैल पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। एक साल में उसने 600 पाकिस्तानियों से संपर्क किया था। वह पाकिस्तानी अधिकारी की पत्नी से घंटों वॉट्सऐप पर बात करता था। उसने काशी के नमोघाट और ज्ञानवापी से जुड़े कंटेंट भी शेयर किए थे। पूरी खबर पढ़ें 9- अंबेडकरनगर में थाने से लौटी छात्रा ने फांसी लगाई, पुलिस आधी रात गांव के बाहर छोड़ गई थी अंबेडकरनगर में थाने से लौटी 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में फंदे के सहारे लटकता मिला। बीते बुधवार को गांव के बाहर 2 युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। एक युवक की आखिरी बार बात लड़की से हुई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया था। पूरी खबर पढ़ें 10- अलीगढ़ में लूट करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, पुलिस ने 2 को गोली मारी अलीगढ़ में हार्डवेयर कारोबारी के घर में लूट करने वाले 2 बदमाशों को 36 घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया। दोनों बदमाश शहर छोड़कर भाग रहे थे, पुलिस ने शुक्रवार तड़के मथुरा हाईवे पर पुल के नीचे घेर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल किया। उन्हें अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 11- शादी में दूल्हे के दोस्त की हत्या, खाना खाते वक्त पीठ पर गोली मारी; कुशीनगर में बीडीसी सदस्य था देवरिया में शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दूल्हे के पिता के साथ खाना खा रहा था। तभी पीछे से आए युवक ने उसे दो गोलियां मार दीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जैसे ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। उसने उन पर भी तमंचा तान दिया। फिर धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 12- झांसी में महिला ने 2 घंटे युवक को चप्पल से पीटा, मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया झांसी में महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर 2 घंटे तक चप्पलों से पीटा। मुर्गा बनाकर जमकर मारपीट की, मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया। इस दौरान रास्तेभर लोग बारी-बारी से युवक को पीटते रहे। युवक का पिता आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माने। मामला पूंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी गांव का है। पूरी खबर पढे़ं 13- लखनऊ में CBI के दरोगा पर धनुष-बाण से हमला, ऑफिस में घुसकर चलाया तीर, सीने में धंसा लखनऊ के CBI ऑफिस में तैनात ASI वीरेंद्र सिंह पर धनुष-बाण से हमला किया गया। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि यह हमला 1993 के एक रेलवे ट्रैप मामले से जुड़ा है। उस समय CBI ने रेलवे में भ्रष्टाचार के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पूरी खबर पढ़ें वो खबर जो हटकर है… 14- तीन फीट का दूल्हा, ढाई फीट की दुल्हन ने लिए सात फेरे, फ्लाइट से शादी करने पहुंचा कौशांबी में अनोखी शादी देखने को मिली। तीन फीट के जितेंद्र पटेल ने ढाई फीट की हीरामणी के साथ सात फेरे लिए। दूल्हा शादी के लिए प्लेन से कौशांबी पहुंचा था। कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम… 15- यूपी में 24 मई को मौसम तेजी के साथ बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात… नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ कोर्ट से जुड़ी रही। अदालत ने नरभक्षी राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर और उसके साथी को 25 साल पुराने डबल मर्डर में उम्रकैद की सजा सुनाई।… चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… सबसे पहले 5 बड़ी खबरें 1- नरभक्षी ‘राजा कोलंदर’ को उम्रकैद की सजा:लखनऊ कोर्ट का फैसला, शव का मांस खाता और खोपड़ी का सूप बनाकर पीता था लखनऊ कोर्ट ने नरभक्षी राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर और उसके साथी समेत उम्रकैद की सजा दी है। 25 साल पहले हुए डबल मर्डर में जज रोहित सिंह ने यह सजा सुनाई। 22 साल के मनोज सिंह और उनके ड्राइवर रवि श्रीवास्तव की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में बीती 19 मई को कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया था। पूरी खबर पढ़ें 2- स्वामी प्रसाद बोले- PM ने पत्नी के सिंदूर का अपमान किया, बहनों के सिंदूर का क्या सम्मान करेंगे बहराइच में स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा- पीएम मोदी की नसों में गर्म सिंदूर होता तो वो अपनी पत्नी के सिंदूर का अपमान नहीं करते। वो देश की माताओं-बहनों के सिंदूर का क्या सम्मान करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर को तब तक जारी रखना चाहिए था जब तक सभी आतंकी समाप्त न हो जाते। पूरी खबर पढ़ें 3- योगी बोले- पाकिस्तान बहुत जी लिया, अब उसका समय आ गया; अयोध्या में गदा लहराई CM योगी ने कहा- पाकिस्तान ने 75 वर्ष तक बहुत जी लिया। अब उसका समय आ गया है। वह अपने कर्मों से समाप्त हो जाएगा। हमें समय रहते मित्र और शत्रु को पहचानना होगा। जैसे हनुमान जी ने कालनेमि को पहचान लिया था। योगी ने कहा कि हम लोगों ने कसम खाई थी कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इस वादे को पूरा किया गया। पूरी खबर पढ़ें 4- वाराणसी में घुसा तेंदुआ, युवक को 25 लोगों के सामने नोचा, 5000 लोग घरों में कैद वाराणसी में शुक्रवार सुबह तेंदुए ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। 25 लोगों के सामने उसकी पीठ, पेट और हाथ नोच डाले। लोगों ने लाठी फटकार कर उसे बचाया, अस्पताल पहुंचाया। बाग में फूल तोड़ने गए युवक ने झाड़ियों में तेंदुए को छिपा देखा। लोगों को बुलाया। अमित नाम के युवक ने डंडे से तेंदुए पर वार कर दिया। इसके बाद उसने युवक पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5- अयोध्या के 22 साल के लेफ्टिनेंट सिक्किम में शहीद, साथी को बचाने में गई जान अयोध्या के रहने वाले लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए। ऑपरेशनल गश्त के दौरान उनका एक साथी जवान नदी में गिर गया। यह देखकर शशांक नदी में कूद गए। साथी को बाहर निकाल लाए, लेकिन खुद जान गंवा बैठे। शहीद का पार्थिव शरीर आज रात तक अयोध्या पहुंचेगा। कल यानी शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें 6- आगरा में दीपक बनकर हिंदू युवती को फंसाया, मंदिर में पूजा करता था, बाद में रेप किया आगरा में मुस्लिम युवक ने दीपक बनकर युवती से दोस्ती कर ली। सच पता न चले, इसलिए वो मंदिर में युवती के साथ जाकर पूजा भी करता था। सच पता चला, तो युवती ने दोस्ती तोड़ ली। लेकिन इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। जबरन निकाह करने का दबाव बनाने लगा। न्यू आगरा पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें 7- ग्वालियर हाई कोर्ट में बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति स्थापना पर विवाद, मायावती ने जताई नाराजगी बसपा सुप्रीमो मायावती ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- जातिवादी सोच से ग्रसित वकील बाबा साहब की प्रतिमा लगने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जातिवादी मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है। 8- वाराणसी के जासूस का पाकिस्तानी अफसर की पत्नी से कनेक्शन, ज्ञानवापी-नमो घाट की जानकारी भेजी यूपी ATS ने वाराणसी के हनुमान फाटक से मोहम्मद तुफैल को अरेस्ट किया है। तुफैल पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। एक साल में उसने 600 पाकिस्तानियों से संपर्क किया था। वह पाकिस्तानी अधिकारी की पत्नी से घंटों वॉट्सऐप पर बात करता था। उसने काशी के नमोघाट और ज्ञानवापी से जुड़े कंटेंट भी शेयर किए थे। पूरी खबर पढ़ें 9- अंबेडकरनगर में थाने से लौटी छात्रा ने फांसी लगाई, पुलिस आधी रात गांव के बाहर छोड़ गई थी अंबेडकरनगर में थाने से लौटी 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में फंदे के सहारे लटकता मिला। बीते बुधवार को गांव के बाहर 2 युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। एक युवक की आखिरी बार बात लड़की से हुई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया था। पूरी खबर पढ़ें 10- अलीगढ़ में लूट करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, पुलिस ने 2 को गोली मारी अलीगढ़ में हार्डवेयर कारोबारी के घर में लूट करने वाले 2 बदमाशों को 36 घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया। दोनों बदमाश शहर छोड़कर भाग रहे थे, पुलिस ने शुक्रवार तड़के मथुरा हाईवे पर पुल के नीचे घेर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल किया। उन्हें अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 11- शादी में दूल्हे के दोस्त की हत्या, खाना खाते वक्त पीठ पर गोली मारी; कुशीनगर में बीडीसी सदस्य था देवरिया में शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दूल्हे के पिता के साथ खाना खा रहा था। तभी पीछे से आए युवक ने उसे दो गोलियां मार दीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जैसे ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। उसने उन पर भी तमंचा तान दिया। फिर धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 12- झांसी में महिला ने 2 घंटे युवक को चप्पल से पीटा, मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया झांसी में महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर 2 घंटे तक चप्पलों से पीटा। मुर्गा बनाकर जमकर मारपीट की, मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया। इस दौरान रास्तेभर लोग बारी-बारी से युवक को पीटते रहे। युवक का पिता आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माने। मामला पूंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी गांव का है। पूरी खबर पढे़ं 13- लखनऊ में CBI के दरोगा पर धनुष-बाण से हमला, ऑफिस में घुसकर चलाया तीर, सीने में धंसा लखनऊ के CBI ऑफिस में तैनात ASI वीरेंद्र सिंह पर धनुष-बाण से हमला किया गया। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि यह हमला 1993 के एक रेलवे ट्रैप मामले से जुड़ा है। उस समय CBI ने रेलवे में भ्रष्टाचार के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पूरी खबर पढ़ें वो खबर जो हटकर है… 14- तीन फीट का दूल्हा, ढाई फीट की दुल्हन ने लिए सात फेरे, फ्लाइट से शादी करने पहुंचा कौशांबी में अनोखी शादी देखने को मिली। तीन फीट के जितेंद्र पटेल ने ढाई फीट की हीरामणी के साथ सात फेरे लिए। दूल्हा शादी के लिए प्लेन से कौशांबी पहुंचा था। कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम… 15- यूपी में 24 मई को मौसम तेजी के साथ बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:इंसानी मांस खाने वाले को उम्रकैद, तेंदुए ने युवक को भीड़ के सामने नोचा; CBI दरोगा के सीने में तीर मारा
