यूपी में इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड:पत्नी मंदिर घुमाने ले गई, प्रसाद में जहर देकर नदी में फेंका; प्रेमी के साथ घूमती रही

यूपी में इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड:पत्नी मंदिर घुमाने ले गई, प्रसाद में जहर देकर नदी में फेंका; प्रेमी के साथ घूमती रही

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा केस यूपी के सिद्धार्थनगर में सामने आया है। पत्नी पति को लेकर मंदिर गई। उसे प्रसाद में जहर देकर मार डाला। शव को पुल से नदी में फेंक दिया। फिर पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। हत्या के समय महिला का प्रेमी भी उसके साथ था। वह प्रेमी के साथ तीन दिन तक घूमती रही। महिला ने पति के साथ 18 साल पहले लव मैरिज की थी। अब प्रेमी के लिए उसने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने 8 दिन बाद नदी किनारे मृतक का कंकाल बरामद किया। भाई के आरोप पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड खुल गया। पुलिस ने महिला से 8 साल छोटे प्रेमी को भी हिरासत में लिया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेहकट नजरगढ़वा गांव निवासी कन्नन (48) ने 18 साल पहले संगीता (35) से लव मैरिज की थी। दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। मगर 2 साल पहले संगीता की मुलाकात बलरामपुर के रहने वाले अनिल शुक्ला उर्फ विवेक (27) से ट्रेन में हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। वह ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर धर्मपुर गांव का रहने वाला है। संगीता ने अनिल की मुलाकात अपने पति कन्नन से भी करवाई। अनिल का उसके घर अक्सर आना जाना लगा रहता था। कन्नन को इसी बीच पत्नी और अनिल के रिश्ते की भनक लग गई। वह रोक-टोक करने लगा। संगीता हर बार सिर्फ दोस्ती की बात कहकर मामले को टाल देती थी। पति जब ज्यादा विरोध करने लगा तो संगीता ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया। गुमशुदगी दर्ज कराई, पति के शव को राप्ती में फेंका पुलिस ने बताया- 2 जून को संगीता ने घूमने का प्लान बनाया। अनिल को भी बुला लिया। तीनों कार में सवार होकर श्रावस्ती में मौजूद विभूति नाथ मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन किया। वापस आते समय बीच रास्ते में प्रसाद में जहर मिलाकर कन्नन को खिला दिया। इसके बाद बलरामपुर जिले के कोड़ारी पुल पर कार रोकी। फिर पति कन्नन के शव को 25 फीट ऊंचे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। 12 साल का बेटा बोला- मां, पापा को ले गई और मार दिया संगीता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 2 जून को सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाने में पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद संगीता और अनिल कार लेकर बलरामपुर और अन्य जिलो में घूमते रहे। 5 जून को संगीता अपने ससुराल वापस पहुंची और पति के गुम होने की बात बताई। संगीता के 12 साल के बेटे रवि कश्यप ने बताया- 2 जून को पापा, मम्मी के साथ गए थे। अनिल अंकल भी साथ थे। मम्मी तो लौट आईं, पर पापा नहीं लौटे। मम्मी ने वहीं पर पापा को मारकर फेंक दिया। भाई बाबूलाल ने दर्ज कराई गुमशुदगी, कहा- मुझे संगीता पर पहले से ही शक था। अनिल अक्सर घर पर मिलने आता था। भाई विरोध करता तो लड़ाई करती थी। जब कन्नन लापता हुआ तो मुझे संगीता की कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। मैंने 9 जून को ढेबरुआ थाने में दोबारा कन्नन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने संगीता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने बलरामपुर के कोड़ारी पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कन्नन का कंकाल बरामद किया। दूसरी बार पूछताछ में टूटी संगीता, पढ़िए कबूलनामा… बलराम के धर्मपुर गांव निवासी अनिल से मेरा अफेयर 5 साल से चल रहा है। वो मेरे घर आता जाता था। मेरे पति को यह बात खटकती थी। इसे लिए हमने उसे मारने का प्लान बनाया। 2 जून को मैंने अनिल को घर बुलाया। फिर एक गाड़ी से तीनों घूमने के बहाने निकले। हम घर से 60 किलोमीटर दूर बलरामपुर में राप्ती नदी के किनारे पहुंचे। वहां हमने खाने की चीज में कन्नन को जहर दे दिया। बेहोशी की हालत में राप्ती नदी में फेंक दिया। फिर हम दोनों घर चले आए। इसके बाद पुलिस से पति के गायब होने की शिकायत की। ट्रेन में हुई थी मुलाकात, आए दिन प्रेमी से मिलने लगी कन्नन के परिजनों ने बताया- 5 साल पहले दिल्ली जाते समय ट्रेन में संगीता की मुलाकात अनिल से हुई थी। अनिल बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित एक होटल में मैनेजर था। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। संगीता अक्सर बलरामपुर जाकर तुलसीपुर में अनिल से मिलती थी। इस बात का कन्नन को पता चला गया था। कन्नन गांव में ही खेती करता था। सीओ बोले- फर्जी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को कर रही थी गुमराह सीओ सुजीत राय ने बताया कि 2 जून को संगीता थाना ढेबरुआ थाना में संगीता में अपने पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा- मेरे पति तीन दिन से घर नहीं आए। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। 9 जून को कन्नन के भाई बाबूलाल ने- संगीता और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया। संगीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने गुमराह करने की कोशिश की। कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या की बात कबूली। बलरामपुर के प्रेमी का भी नाम बताया। संगीता की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। अनिल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए:रात 3 बजे बाइक से पहुंचे; सूटकेस फेंका और चले गए; CCTV में नजर आए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है। दोनों युवकों ने सफेद चादर में बांधकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा है। ये दोनों दिल्ली की तरफ से आए थे। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंका गया। उसके बाद दोनों युवक वापस दिल्ली की तरफ चले गए। यह स्पॉट दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ 2km दूर है। हालांकि, पुलिस ने CCTV जारी नहीं किए हैं। पढ़िए पूरी खबर… मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा केस यूपी के सिद्धार्थनगर में सामने आया है। पत्नी पति को लेकर मंदिर गई। उसे प्रसाद में जहर देकर मार डाला। शव को पुल से नदी में फेंक दिया। फिर पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। हत्या के समय महिला का प्रेमी भी उसके साथ था। वह प्रेमी के साथ तीन दिन तक घूमती रही। महिला ने पति के साथ 18 साल पहले लव मैरिज की थी। अब प्रेमी के लिए उसने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने 8 दिन बाद नदी किनारे मृतक का कंकाल बरामद किया। भाई के आरोप पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड खुल गया। पुलिस ने महिला से 8 साल छोटे प्रेमी को भी हिरासत में लिया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेहकट नजरगढ़वा गांव निवासी कन्नन (48) ने 18 साल पहले संगीता (35) से लव मैरिज की थी। दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। मगर 2 साल पहले संगीता की मुलाकात बलरामपुर के रहने वाले अनिल शुक्ला उर्फ विवेक (27) से ट्रेन में हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। वह ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर धर्मपुर गांव का रहने वाला है। संगीता ने अनिल की मुलाकात अपने पति कन्नन से भी करवाई। अनिल का उसके घर अक्सर आना जाना लगा रहता था। कन्नन को इसी बीच पत्नी और अनिल के रिश्ते की भनक लग गई। वह रोक-टोक करने लगा। संगीता हर बार सिर्फ दोस्ती की बात कहकर मामले को टाल देती थी। पति जब ज्यादा विरोध करने लगा तो संगीता ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया। गुमशुदगी दर्ज कराई, पति के शव को राप्ती में फेंका पुलिस ने बताया- 2 जून को संगीता ने घूमने का प्लान बनाया। अनिल को भी बुला लिया। तीनों कार में सवार होकर श्रावस्ती में मौजूद विभूति नाथ मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन किया। वापस आते समय बीच रास्ते में प्रसाद में जहर मिलाकर कन्नन को खिला दिया। इसके बाद बलरामपुर जिले के कोड़ारी पुल पर कार रोकी। फिर पति कन्नन के शव को 25 फीट ऊंचे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। 12 साल का बेटा बोला- मां, पापा को ले गई और मार दिया संगीता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 2 जून को सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाने में पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद संगीता और अनिल कार लेकर बलरामपुर और अन्य जिलो में घूमते रहे। 5 जून को संगीता अपने ससुराल वापस पहुंची और पति के गुम होने की बात बताई। संगीता के 12 साल के बेटे रवि कश्यप ने बताया- 2 जून को पापा, मम्मी के साथ गए थे। अनिल अंकल भी साथ थे। मम्मी तो लौट आईं, पर पापा नहीं लौटे। मम्मी ने वहीं पर पापा को मारकर फेंक दिया। भाई बाबूलाल ने दर्ज कराई गुमशुदगी, कहा- मुझे संगीता पर पहले से ही शक था। अनिल अक्सर घर पर मिलने आता था। भाई विरोध करता तो लड़ाई करती थी। जब कन्नन लापता हुआ तो मुझे संगीता की कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। मैंने 9 जून को ढेबरुआ थाने में दोबारा कन्नन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने संगीता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने बलरामपुर के कोड़ारी पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कन्नन का कंकाल बरामद किया। दूसरी बार पूछताछ में टूटी संगीता, पढ़िए कबूलनामा… बलराम के धर्मपुर गांव निवासी अनिल से मेरा अफेयर 5 साल से चल रहा है। वो मेरे घर आता जाता था। मेरे पति को यह बात खटकती थी। इसे लिए हमने उसे मारने का प्लान बनाया। 2 जून को मैंने अनिल को घर बुलाया। फिर एक गाड़ी से तीनों घूमने के बहाने निकले। हम घर से 60 किलोमीटर दूर बलरामपुर में राप्ती नदी के किनारे पहुंचे। वहां हमने खाने की चीज में कन्नन को जहर दे दिया। बेहोशी की हालत में राप्ती नदी में फेंक दिया। फिर हम दोनों घर चले आए। इसके बाद पुलिस से पति के गायब होने की शिकायत की। ट्रेन में हुई थी मुलाकात, आए दिन प्रेमी से मिलने लगी कन्नन के परिजनों ने बताया- 5 साल पहले दिल्ली जाते समय ट्रेन में संगीता की मुलाकात अनिल से हुई थी। अनिल बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित एक होटल में मैनेजर था। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। संगीता अक्सर बलरामपुर जाकर तुलसीपुर में अनिल से मिलती थी। इस बात का कन्नन को पता चला गया था। कन्नन गांव में ही खेती करता था। सीओ बोले- फर्जी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को कर रही थी गुमराह सीओ सुजीत राय ने बताया कि 2 जून को संगीता थाना ढेबरुआ थाना में संगीता में अपने पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा- मेरे पति तीन दिन से घर नहीं आए। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। 9 जून को कन्नन के भाई बाबूलाल ने- संगीता और उसके प्रेमी पर आरोप लगाया। संगीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने गुमराह करने की कोशिश की। कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या की बात कबूली। बलरामपुर के प्रेमी का भी नाम बताया। संगीता की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। अनिल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए:रात 3 बजे बाइक से पहुंचे; सूटकेस फेंका और चले गए; CCTV में नजर आए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है। दोनों युवकों ने सफेद चादर में बांधकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा है। ये दोनों दिल्ली की तरफ से आए थे। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंका गया। उसके बाद दोनों युवक वापस दिल्ली की तरफ चले गए। यह स्पॉट दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ 2km दूर है। हालांकि, पुलिस ने CCTV जारी नहीं किए हैं। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर