भास्कर न्यूज |लुधियाना उत्तर प्रदेश के रहने वाले राहुल पुत्र नने कोम राजपूत को पुलिस थाना जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। राहुल के पास से 1 किलो अफीम बरामद की गई है, जिसे वह कथित रूप से तस्करी के उद्देश्य से लेकर जा रहा था। जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया और तलाशी के दौरान अफीम की बड़ी खेप बरामद की। जीआरपी थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थ के साथ रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये हो सकती है। भास्कर न्यूज |लुधियाना उत्तर प्रदेश के रहने वाले राहुल पुत्र नने कोम राजपूत को पुलिस थाना जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। राहुल के पास से 1 किलो अफीम बरामद की गई है, जिसे वह कथित रूप से तस्करी के उद्देश्य से लेकर जा रहा था। जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया और तलाशी के दौरान अफीम की बड़ी खेप बरामद की। जीआरपी थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थ के साथ रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये हो सकती है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

फाजिल्का में तेज गर्मी से बच्चा बीमार:अस्पताल में कराया गया भर्ती, सिविल सर्जन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
फाजिल्का में तेज गर्मी से बच्चा बीमार:अस्पताल में कराया गया भर्ती, सिविल सर्जन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इस गर्मी की वजह से बहुत से लोगों के बीमार होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी तरह फाजिल्का में भी 11 साल एक बच्चा भीषण गर्मी की वजह से बीमार हो गया। जिसके बाद परिवार वालों द्वारा उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जिसके बाद बच्चे की हालत सथिर बताई जा रही है। जानकारी देते हुए 11 साल के गौरव की माता पूनम निवासी खटीक मोहल्ला, फाजिल्का ने बताया कि उनका गर्मी की वजह से उनके बच्चे को उल्टियां आने लगी। जिसके बाद उनकी ओर उपचार के लिए उसे अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार शुरू कर दिया गया। इसके बाद उसकी हालत सथिर बनी हुई है। डाक्टर ने की सावधानी बरतने की अपील वहीं सिविल सर्जन फाजिल्का डॉक्टर चंद्र शेखर ने लोगों को इस गर्मी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों तापमान 46 से 47 डिग्री तक चल रहा है। इस दौरान अगर जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकला जाए। घर से बाहर जाने के दौरान सिर और चेहरे को कपड़े से ढक कर ही निकला जाए। इसके अलावा छाते का सहारा भी लेना चाहिए।

पंजाब में दिन के तापमान में गिरावट:चंडीगढ़ की हवा जहरीली, AQI 308 पर पहुंचा, 286 पराली जलाने के केस आए
पंजाब में दिन के तापमान में गिरावट:चंडीगढ़ की हवा जहरीली, AQI 308 पर पहुंचा, 286 पराली जलाने के केस आए पंजाब में अब ठंड हो गई है। सुबह- शाम की ठंड के साथ ही अब दिन में भी तापमान गिरने लगा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गर्म फाजिल्का जिला रहा है। यहां पर तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों का तापमान इससे नीचे ही रहा है। हालांकि, आज बारिश आदि का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, पराली जलाने के 286 नए मामले आए हैं। इस वजह से इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्तर लगातार गिर रहा है। AQI गिरने के मामले में पंजाब से ज्यादा स्थिति चंडीगढ़ की खराब है। यहां पर AQI का स्तर 308 को तक पहुंच गया है, जो कि काफी खतरनाक माना जाता है। मंडी गोबिंदगढ़ में AQI ज्यादा खराब चंडीगढ़ में AQI का आकलन तीन जगह पर होता है। अगर शहर के वीआईपी सेक्टरों की बात करे तो सेक्टर-8 में सुबह पांच बजे AQI 296 दर्ज किया गया है । वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी और न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते एरिया का AQI 268 के करीब रहा है। जबकि मोहाली से लगते एरिया में एरिया का AQI 309 दर्ज किया है। जिसे की वेरी पुअर स्थिति में रखा गया है। वहीं, पंजाब में सबसे ज्यादा बुरा हाल मंडी गोबिंदगढ़ का रहा है। यहां पर AQI 280 दर्ज किया है। इसके बाद बठिंडा का AQI 220, पटियाला का AQI 219, खन्ना का AQI 181, लुधियाना का AQI 159, जालंधर का AQI 159 दर्ज किया गया है। पटियाला और चंडीगढ़ में तो स्थिति सुधारने के लिए स्मॉग गन का प्रयोग भी किया जा रहा है। 977 अफसरों को नोटिस हुए जारी राज्य में पराली जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार भी एक्शन मोड में है। अब तक पराली जलाने में विफल रहे 977 नोडल अधिकारियों व सुपरवाईजरों को नोटिस जारी किया गया है। जबकि 56 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। उनके खिलाफ सेक्शन 14 ऑफ सीएक्यूएम कमीशन फार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, अब पराली जलाने वाले 2111 लोगों के रेवन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। 2711 केस दर्ज किए गए हैं। 2114 केसों में 54.90 लाख का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 49.92 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – बुधवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह कोहरा या धुंध रहेगी। तापमान 17.0 से 31.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – बुधवार शाम को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह धुंध रहेगी। तापमान 17.0 से 29.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – बुधवार अधिकतम तापमान शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह धुंध की संभावना है। तापमान 16 डिग्री से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 17 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना – मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 18 डिग्री से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोगा में हादसे में युवक की मौत:कार ने बाइक को मारी टक्कर, सुखानंद से बाघा पुराना आ रहा था
मोगा में हादसे में युवक की मौत:कार ने बाइक को मारी टक्कर, सुखानंद से बाघा पुराना आ रहा था मोगा जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कार ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी देते हुए बाघा पुराना थाना के जांच अधिकारी गुरनैब सिंह ने कहा के रेखा पत्नी कुलबीर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बता बताया कि 35 वर्षीय कुलबीर सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर देर रात 9 बजे के करीब सुखानंद से बाघा पुराना की ओर आ रहा था। जब वह गांव बुध सिंह वाला के पास पहुंचा तो दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इलाज के दौरान हुई मौत जिसके बाद बाइक सवार कुलबीर बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी कार ड्राइवर की पहचान घणीए वाला गांव निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के बाद बाघा पुराना थाने में आरोपी कार ड्राइवर जसवंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।