बुलंदशहर से एक हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां महिला सभासद को सीएम योगी के हाथों मिला सम्मान ‘चरखा’ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुस्तफा कमाल ने हथिया लिया। दबंग मुस्तफा कमाल महिला सभासद की गैरमौजूदगी में उनके घर से चरखा उठा ले गए। सभासद का आरोप है कि अब चरखा वापस मांगने पर पूर्व चेयरमैन तेजाब डालने की धमक दे रहे हैं। कह रहे हैं शहर से भगा देंगे। पूर्व चेयरमैन का महिला सभासद को धमकाने का ऑडियो भी सामने आया है। महिला सभासद ने आरोपी मुस्तफा कमाल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए… 2018 में मुख्यमंत्री ने किया था सम्मानित
मामला खानपुर कस्बे का है। यहां रहने वाले महाराज खान की पत्नी रूही खान सभासद हैं। 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता वार्ड प्रतिस्पर्धा अभियान के तहत लखनऊ में रूही खान को सम्मानित किया था। सम्मान स्वरूप महात्मा गांधी का चरखा भेंट किया था। दोस्तों को दिखाने के बहाने मंगा लिया था चरखा
आरोप है कि सीएम की भेंट यानी गांधी जी के चरखे पर कुछ दबंगों की नीयत खराब हो गई है। तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन मुस्तफा कमाल ने 2018 में यह चरखा इदरीश अंसारी से यह कहकर मंगवा लिया कि मेरे कुछ दोस्त आए हुए हैं, उन्हें यह चरखा दिखाना है। उन्होंने दोस्तों को चरखा दिखाने के बाद वापस करने का वादा किया था। चरखा वापस मांगने पर चेयरमैन ने की गाली-गलौज
महिला सभासद का आरोप है कि तब से लेकर आज तक वह पूर्व चेयरमैन से अपना चरखा मांगती रहीं, लेकिन उन्हें मुस्तफा चरखा देने में आनाकानी करते रहे। 14 मार्च को जब चरखा मांगने के लिए मुस्तफा कमाल को फोन किया तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दीं। सभासद और बेटी के खिलाफ कहे अपशब्द
पूर्व चेयरमैन ने उन्हें और उनकी बेटी को गाली दी। हमारे लिए आपत्तिजनक शब्द कहे। धमकी देते हुए कहा- तेरे चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। तुझे मारकर खानपुर में दफना दूंगा। महिला सभासद की तहरीर पर आरोपी नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पूर्व चेयरमैन का कहना है कि मामला झूठा है। यह राजनीतिक षड्यंत्र का मामला है। महिला सभासद के आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने कोई चरखा नहीं छीना है। —————- यह खबर भी पढ़ें… 3 डकैतों को फांसी की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोए, मैनपुरी के दिहुली गांव में 24 दलितों का नरसंहार किया था; 44 साल बाद फैसला मैनपुरी के दिहुली नरसंहार में मंगलवार को स्पेशल डकैती कोर्ट की ADJ इंद्रा सिंह ने फैसला सुनाया। 24 दलितों की सामूहिक हत्या में तीन डकैतों कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा दी है। 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर से एक हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां महिला सभासद को सीएम योगी के हाथों मिला सम्मान ‘चरखा’ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुस्तफा कमाल ने हथिया लिया। दबंग मुस्तफा कमाल महिला सभासद की गैरमौजूदगी में उनके घर से चरखा उठा ले गए। सभासद का आरोप है कि अब चरखा वापस मांगने पर पूर्व चेयरमैन तेजाब डालने की धमक दे रहे हैं। कह रहे हैं शहर से भगा देंगे। पूर्व चेयरमैन का महिला सभासद को धमकाने का ऑडियो भी सामने आया है। महिला सभासद ने आरोपी मुस्तफा कमाल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए… 2018 में मुख्यमंत्री ने किया था सम्मानित
मामला खानपुर कस्बे का है। यहां रहने वाले महाराज खान की पत्नी रूही खान सभासद हैं। 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता वार्ड प्रतिस्पर्धा अभियान के तहत लखनऊ में रूही खान को सम्मानित किया था। सम्मान स्वरूप महात्मा गांधी का चरखा भेंट किया था। दोस्तों को दिखाने के बहाने मंगा लिया था चरखा
आरोप है कि सीएम की भेंट यानी गांधी जी के चरखे पर कुछ दबंगों की नीयत खराब हो गई है। तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन मुस्तफा कमाल ने 2018 में यह चरखा इदरीश अंसारी से यह कहकर मंगवा लिया कि मेरे कुछ दोस्त आए हुए हैं, उन्हें यह चरखा दिखाना है। उन्होंने दोस्तों को चरखा दिखाने के बाद वापस करने का वादा किया था। चरखा वापस मांगने पर चेयरमैन ने की गाली-गलौज
महिला सभासद का आरोप है कि तब से लेकर आज तक वह पूर्व चेयरमैन से अपना चरखा मांगती रहीं, लेकिन उन्हें मुस्तफा चरखा देने में आनाकानी करते रहे। 14 मार्च को जब चरखा मांगने के लिए मुस्तफा कमाल को फोन किया तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दीं। सभासद और बेटी के खिलाफ कहे अपशब्द
पूर्व चेयरमैन ने उन्हें और उनकी बेटी को गाली दी। हमारे लिए आपत्तिजनक शब्द कहे। धमकी देते हुए कहा- तेरे चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। तुझे मारकर खानपुर में दफना दूंगा। महिला सभासद की तहरीर पर आरोपी नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पूर्व चेयरमैन का कहना है कि मामला झूठा है। यह राजनीतिक षड्यंत्र का मामला है। महिला सभासद के आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने कोई चरखा नहीं छीना है। —————- यह खबर भी पढ़ें… 3 डकैतों को फांसी की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोए, मैनपुरी के दिहुली गांव में 24 दलितों का नरसंहार किया था; 44 साल बाद फैसला मैनपुरी के दिहुली नरसंहार में मंगलवार को स्पेशल डकैती कोर्ट की ADJ इंद्रा सिंह ने फैसला सुनाया। 24 दलितों की सामूहिक हत्या में तीन डकैतों कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा दी है। 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
योगी के दिए चरखे पर आया सपा नेता का दिल:महिला सभासद के घर से उठा ले गए, वापस मांगा तो धमकाया- तेजाब से जला दूंगा
