उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनने वाली फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का पहला लुक बुधवार को सामने आ गया है। यह एक बायोपिक है। बड़े पर्दे की यह फिल्म सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही है। वीडियो में योगी आदित्यनाथ की बदलती जिंदगी की एक झलक है, जो उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्ग को आकार देने वाले फैसलों को दर्शाती है। इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ के शुरुआती साल, नाथपंथी योगी बनने का उनका फैसला और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को बदलने वाले नेता के रूप में उनका विकास दिखाया जाएगा। फिल्म सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले ऋतु मेंगी ने प्रोड्यूस की है, जबकि इसका निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है। फिल्म में ड्रामा, इमोशन, एक्शन और बलिदान का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। योगी के रोल में नजर आए अनंत जोशी
फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है। परेश रावल गुरु महंत अवेद्यनाथ के रोल में हैं। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और गरिमा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसी साल रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में इसी साल रिलीज की जाएगी, हालांकि अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। प्रॉड्यूसर रितु मेंगी ने कहा- योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों और परिवर्तन से भरा है। हमारी फिल्म उनके सफर को आकर्षक और नाटकीय तरीके से पेश करती है, और उन घटनाओं को जीवंत करती है, जिन्होंने उन्हें आकार दिया। कलाकारों की शानदार टोली और एक मनोरंजक कहानी के साथ, हम इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं। डायरेक्टर रवींद्र गौतम ने कहा- हमारी फिल्म देश के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है। यह उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में जन्मे साधारण मध्यमवर्गीय लड़के की कहानी है, जिसने दृढ़ संकल्प, आत्म-त्याग, विश्वास और नेतृत्व के बल पर भारत के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया। हमने इसे यथासंभव वास्तविक और प्रभावी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म के मोशन पोस्टर में क्या खास?
फिल्म के मोशन पोस्टर में अभिनेता अनंत जोशी को भगवा वस्त्रों में दिखाया गया है, जो सांसारिक जीवन त्यागकर सेवा का संकल्प लेते हैं। बैकग्राउंड में परेश रावल की आवाज सुनाई देती है- ‘वो कुछ नहीं चाहता था, सब उसको चाहते थे। जनता ने उसको सरकार बना दिया।’ क्या खास होगा फिल्म में? इन राजनेताओं की जिंदगी पर भी बन चुकी हैं फिल्में यह पहली बार नहीं है कि किसी राजनेता की जिंदगी पर बायोपिक बनाई जा रही है। इससे पहले कई नेताओं की जिंदगी की कहानी को पर्दे पर दर्शाया गया है, जिनमें इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक का नाम शामिल है। इमरजेंसी- हाल ही में फिल्म इमरजेंसी रिलीज हुई थी। इसमें कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। खास बात यह है कि कंगना ने इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक भी अपने करियर की शुरुआत की। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाल नायर, मिलिंद सोमन और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी नजर आए। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर- 2019 में आई द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था तो वहीं सोनिया गांधी का रोल सुजैन बर्नर्ट ने निभाया। फिल्म में राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रोल में अहाना कुमरा थे। यह फिल्म संजय बारू की किताब पर बनी थी। पीएम नरेंद्र मोदी- पीएम मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें पीएम मोदी के चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बने तक के सफर को दिखाया गया है। विवेक ओबेरॉय ने इसमें नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई। इसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। थलाइवी- थलाइवी साउथ की एक्ट्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर बनी है। इस फिल्म में कंगना रनोट उनके किरदार में नजर आई थीं। मैं अटल हूं- फिल्म ‘मैं अटल हूं’ देश के बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर बनी है। इसमें उनके राजनीतिक सफर को दिखाया गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल का किरदार निभाया है। ——————— यह खबर भी पढ़िए… योगी बोले-मुगलों से नहीं आगरा की पहचान, ब्रज से है: 2017 से पहले की माफियागिरी-दंगे याद होंगे; अब हम मथुरा की तरफ बढ़ रहे सीएम योगी ने बुधवार को ताजनगरी में कहा, आगरा की पहचान मुगलों से नहीं है। आगरा की पहचान ब्रज से, वृंदावन बिहारी से और राधारानी से है। छत्रपति शिवाजी से आगरा की पहचान है। इनके नाम पर सरकार एक स्मारक बनाने जा रही है। लेकिन, जिनकी नकारात्मक सोच थी, वो घर के रहे न घाट के। हमने विकास किया। काशी, विंध्यवासिनी, नेमिषारण्य और अयोध्या का विकास किया है। अब मथुरा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया बनाया और हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट बनाया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनने वाली फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का पहला लुक बुधवार को सामने आ गया है। यह एक बायोपिक है। बड़े पर्दे की यह फिल्म सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही है। वीडियो में योगी आदित्यनाथ की बदलती जिंदगी की एक झलक है, जो उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्ग को आकार देने वाले फैसलों को दर्शाती है। इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ के शुरुआती साल, नाथपंथी योगी बनने का उनका फैसला और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को बदलने वाले नेता के रूप में उनका विकास दिखाया जाएगा। फिल्म सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले ऋतु मेंगी ने प्रोड्यूस की है, जबकि इसका निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है। फिल्म में ड्रामा, इमोशन, एक्शन और बलिदान का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। योगी के रोल में नजर आए अनंत जोशी
फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है। परेश रावल गुरु महंत अवेद्यनाथ के रोल में हैं। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और गरिमा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसी साल रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में इसी साल रिलीज की जाएगी, हालांकि अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। प्रॉड्यूसर रितु मेंगी ने कहा- योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों और परिवर्तन से भरा है। हमारी फिल्म उनके सफर को आकर्षक और नाटकीय तरीके से पेश करती है, और उन घटनाओं को जीवंत करती है, जिन्होंने उन्हें आकार दिया। कलाकारों की शानदार टोली और एक मनोरंजक कहानी के साथ, हम इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं। डायरेक्टर रवींद्र गौतम ने कहा- हमारी फिल्म देश के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है। यह उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में जन्मे साधारण मध्यमवर्गीय लड़के की कहानी है, जिसने दृढ़ संकल्प, आत्म-त्याग, विश्वास और नेतृत्व के बल पर भारत के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया। हमने इसे यथासंभव वास्तविक और प्रभावी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म के मोशन पोस्टर में क्या खास?
फिल्म के मोशन पोस्टर में अभिनेता अनंत जोशी को भगवा वस्त्रों में दिखाया गया है, जो सांसारिक जीवन त्यागकर सेवा का संकल्प लेते हैं। बैकग्राउंड में परेश रावल की आवाज सुनाई देती है- ‘वो कुछ नहीं चाहता था, सब उसको चाहते थे। जनता ने उसको सरकार बना दिया।’ क्या खास होगा फिल्म में? इन राजनेताओं की जिंदगी पर भी बन चुकी हैं फिल्में यह पहली बार नहीं है कि किसी राजनेता की जिंदगी पर बायोपिक बनाई जा रही है। इससे पहले कई नेताओं की जिंदगी की कहानी को पर्दे पर दर्शाया गया है, जिनमें इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक का नाम शामिल है। इमरजेंसी- हाल ही में फिल्म इमरजेंसी रिलीज हुई थी। इसमें कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। खास बात यह है कि कंगना ने इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक भी अपने करियर की शुरुआत की। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाल नायर, मिलिंद सोमन और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी नजर आए। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर- 2019 में आई द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था तो वहीं सोनिया गांधी का रोल सुजैन बर्नर्ट ने निभाया। फिल्म में राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रोल में अहाना कुमरा थे। यह फिल्म संजय बारू की किताब पर बनी थी। पीएम नरेंद्र मोदी- पीएम मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें पीएम मोदी के चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बने तक के सफर को दिखाया गया है। विवेक ओबेरॉय ने इसमें नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई। इसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। थलाइवी- थलाइवी साउथ की एक्ट्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर बनी है। इस फिल्म में कंगना रनोट उनके किरदार में नजर आई थीं। मैं अटल हूं- फिल्म ‘मैं अटल हूं’ देश के बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर बनी है। इसमें उनके राजनीतिक सफर को दिखाया गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल का किरदार निभाया है। ——————— यह खबर भी पढ़िए… योगी बोले-मुगलों से नहीं आगरा की पहचान, ब्रज से है: 2017 से पहले की माफियागिरी-दंगे याद होंगे; अब हम मथुरा की तरफ बढ़ रहे सीएम योगी ने बुधवार को ताजनगरी में कहा, आगरा की पहचान मुगलों से नहीं है। आगरा की पहचान ब्रज से, वृंदावन बिहारी से और राधारानी से है। छत्रपति शिवाजी से आगरा की पहचान है। इनके नाम पर सरकार एक स्मारक बनाने जा रही है। लेकिन, जिनकी नकारात्मक सोच थी, वो घर के रहे न घाट के। हमने विकास किया। काशी, विंध्यवासिनी, नेमिषारण्य और अयोध्या का विकास किया है। अब मथुरा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया बनाया और हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट बनाया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
योगी पर बनने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक:इसी साल रिलीज होगी, परेश रावल का डायलॉग- वो कुछ नहीं चाहता था, जनता ने सरकार बना दिया
