सीएम योगी ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के सवालों का करारा जवाब दिया। शायरी के अंदाज में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- बड़ा हसीन है इनकी ज़ुबान का जादू, जिन्होंने रात में बस्तियों को चुन-चुनकर लूटा, वही बस्तियां बसाने की बात करते हैं। सीएम योगी ने कहा, “सपा के बारे में कहा जाता है- जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। सपा अध्यक्ष शुरू से महाकुंभ का विरोध कर रहे थे, लेकिन आखिरी में चुपचाप जाकर डुबकी लगा आए। ये बड़ी विडंबनापूर्ण स्थिति है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा- पूरे परिवार को लेकर गए थे, आगे-पीछे चच्चू को भी साथ ले जाते। 2013 में उनकी मजबूरी समझ सकता हूं, लेकिन 2025 में कम से कम पुण्य के भागीदार बना देते। भतीजा चला गया और चच्चू फिर ठगा का ठगा रह गया। पांडेय जी, चच्चू को लेकर जाइए। आप जाएंगे तो बहुत सारी अच्छी चीजें देखकर आएंगे। खबर अपडेट की जा रही है…. यह भी पढ़िए…
विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष को टांगकर ले गए मार्शल:सवाल पूछने को लेकर वेल में आकर बैठ गए थे बिहारी लाल यादव यूपी में बजट सत्र के दूसरे दिन विधानपरिषद में हंगामा हो गया। बात इतनी बढ़ गई है कि नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मार्शल टांगकर बाहर ले गए। हुआ यूं कि विपक्ष महाकुंभ पर चर्चा के लिए और टाइम मांग रहा था, जिसका नेता सदन केशव मौर्य ने विरोध किया। इसके बाद सभापति मानवेंद्र सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए टाइम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद लाल बिहारी यादव और सपा के अन्य नेता वेल में आकर बैठ गए। इसके बाद सभापति ने केशव मौर्य से कहा- माननीय नेता सदन सारी सीमाएं पार हो रही हैं। जवाब में केशव मौर्य ने कहा- अति हो गई है। पूरी खबर पढ़िए… सीएम योगी ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के सवालों का करारा जवाब दिया। शायरी के अंदाज में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- बड़ा हसीन है इनकी ज़ुबान का जादू, जिन्होंने रात में बस्तियों को चुन-चुनकर लूटा, वही बस्तियां बसाने की बात करते हैं। सीएम योगी ने कहा, “सपा के बारे में कहा जाता है- जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। सपा अध्यक्ष शुरू से महाकुंभ का विरोध कर रहे थे, लेकिन आखिरी में चुपचाप जाकर डुबकी लगा आए। ये बड़ी विडंबनापूर्ण स्थिति है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा- पूरे परिवार को लेकर गए थे, आगे-पीछे चच्चू को भी साथ ले जाते। 2013 में उनकी मजबूरी समझ सकता हूं, लेकिन 2025 में कम से कम पुण्य के भागीदार बना देते। भतीजा चला गया और चच्चू फिर ठगा का ठगा रह गया। पांडेय जी, चच्चू को लेकर जाइए। आप जाएंगे तो बहुत सारी अच्छी चीजें देखकर आएंगे। खबर अपडेट की जा रही है…. यह भी पढ़िए…
विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष को टांगकर ले गए मार्शल:सवाल पूछने को लेकर वेल में आकर बैठ गए थे बिहारी लाल यादव यूपी में बजट सत्र के दूसरे दिन विधानपरिषद में हंगामा हो गया। बात इतनी बढ़ गई है कि नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मार्शल टांगकर बाहर ले गए। हुआ यूं कि विपक्ष महाकुंभ पर चर्चा के लिए और टाइम मांग रहा था, जिसका नेता सदन केशव मौर्य ने विरोध किया। इसके बाद सभापति मानवेंद्र सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए टाइम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद लाल बिहारी यादव और सपा के अन्य नेता वेल में आकर बैठ गए। इसके बाद सभापति ने केशव मौर्य से कहा- माननीय नेता सदन सारी सीमाएं पार हो रही हैं। जवाब में केशव मौर्य ने कहा- अति हो गई है। पूरी खबर पढ़िए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
योगी बोले-सपाई जिस थाली में खाते, उसमें छेद करते हैं:शायरी से अखिलेश पर निशाना, बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू….
