महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद चौथे दिन शनिवार को CM योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। अफसरों के साथ घटनास्थल पर गए। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से पूछा- हादसा कैसे हुआ। भीड़ अनकंट्रोल क्यों हो गई। विजय ने सीएम योगी को बताया कि भीड़ किधर से आई, भगदड़ कैसे मची। इसके बाद रेस्क्यू कब और कैसे शुरू किया। योगी 10 मिनट तक भगदड़ वाली जगह पर रुके। फिर योगी एसआरएन अस्पताल गए। घायलों से मुलाकात की। योगी ने बुजुर्ग महिला से हाथ जोड़कर कहा- माई घबराओ मत, सबकुछ ठीक हो जाएगा। चोट और इलाज के बारे में भी पूछा। दूसरी घायल महिला को उनके घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया। अस्पताल में 41 घायलों का इलाज चल रहा है। फिर साधु-संतों से मिलने पहुंचे। बसंत पंचमी पर होने वाले तीसरे अमृत स्नान की समीक्षा भी की। इससे पहले, प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले मार्गों का हेलिकॉप्टर से सर्वे किया। भगदड़ वाली जगह से योगी की 3 तस्वीरें… योगी के दौरे की 3 बड़ी बातें 1. अधिकारियों को हिदायत- व्यवस्था को और सख्त करें CM योगी ने अधिकारियों से भगदड़ को लेकर सवाल भी पूछे और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया और व्यवस्थाओं को और सख्त करने को कहा। मुख्यमंत्री के घटनास्थल पर पहुंचते ही घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे लगाए। 2. संतों का अभिनंदन किया, कहा- आप लोगों ने धैर्य दिखाया योगी सतुआ बाबा के आश्रम में पहुंचे। कहा- मौनी अमावस्या के अवसर पर कुछ पुण्य आत्माएं हादसे का शिकार हो गईं। मैं अभिनंदन करूंगा, उन संतों का जिन्होंने पूरे धैर्य के साथ एक अभिभावक के रूप में खड़े होकर उस चुनौती का सामना किया, उससे उबारा। आपने देखा होगा कि जो सनातन धर्म के विरोधी हैं, वे प्रयास कर रहे थे कि संतों का धैर्य जवाब दे जाए। वे लोग जग-हंसाई का काम करें, लेकिन मैं सभी 13 अखाड़ों के संतों और अन्य महात्माओं का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने परिस्थितियों का सामना किया। महाकुंभ के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विपक्ष पर प्रहार किया, कहा- कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे सीएम ने कहा- अब तक 32 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ की त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं। जो यहां से जा रहा है, वह यहां की व्यवस्था का गुणगान कर रहा है। हम लोगों को ये भी देखना होगा, कुछ लोग लगातार गुमराह कर सनातन धर्म के प्रति षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये आज नहीं, रामजन्मभूमि के समय से हो रहा है। ऐसे लोगों का उस समय भी जगजाहिर था। आज भी वैसा ही है। हमें इन पर ध्यान नहीं देना। संतों के सानिध्य में काम करना है। जब तक संतों का सम्मान है, सनातन धर्म का कोई बाल बांका नहीं कर सकता। सीएम योगी की संतों के साथ 3 तस्वीरें देखिए… सतुआ बाबा के पट्टाभिषेक में पहुंचे सीएम
योगी सतुआ बाबा के पट्टाभिषेक में पहुंचे। सतुआ बाबा आज जगद्गुरु बनाए गए। योगी ने कहा- आज बहुत आनंदित करने वाला दिन है। दो संतों को जगद्गुरु के रूप में प्रतिष्टित करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जगद्गुरु स्वामी कमलाचार्य महाराज के रूप में डॉ. वेदांती जी महाराज जाने जाएंगे। संतोष दास जी महाराज सतुआ बाबा आज से जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य के रूप में जाने जाएंगे। इन दोनों का तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने पट्टाभिषेक किया। योगी ने रामभद्राचार्य से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज से भी मुलाकात की। ……………………………… ये खबरें भी पढ़ें… भगदड़ के बाद महाकुंभ में 5 नए बदलाव:पांटून पुल खोले, VVIP पास रद्द; गाड़ियों को बॉर्डर पर रोका; वसंत पंचमी के लिए नई व्यवस्था 3 फरवरी को वसंत पंचमी है। इस दिन प्रयागराज महाकुंभ में साधु-संतों का अमृत स्नान है। एक बार फिर महाकुंभ में भीड़ बढ़ रही है। 28 जनवरी की आधी रात भगदड़ और मौतों के बाद प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस क्राउड मैनेजमेंट पर है। भगदड़ की घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने 5 बड़े बदलाव किए। (पूरी खबर पढ़ें) महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद चौथे दिन शनिवार को CM योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। अफसरों के साथ घटनास्थल पर गए। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से पूछा- हादसा कैसे हुआ। भीड़ अनकंट्रोल क्यों हो गई। विजय ने सीएम योगी को बताया कि भीड़ किधर से आई, भगदड़ कैसे मची। इसके बाद रेस्क्यू कब और कैसे शुरू किया। योगी 10 मिनट तक भगदड़ वाली जगह पर रुके। फिर योगी एसआरएन अस्पताल गए। घायलों से मुलाकात की। योगी ने बुजुर्ग महिला से हाथ जोड़कर कहा- माई घबराओ मत, सबकुछ ठीक हो जाएगा। चोट और इलाज के बारे में भी पूछा। दूसरी घायल महिला को उनके घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया। अस्पताल में 41 घायलों का इलाज चल रहा है। फिर साधु-संतों से मिलने पहुंचे। बसंत पंचमी पर होने वाले तीसरे अमृत स्नान की समीक्षा भी की। इससे पहले, प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले मार्गों का हेलिकॉप्टर से सर्वे किया। भगदड़ वाली जगह से योगी की 3 तस्वीरें… योगी के दौरे की 3 बड़ी बातें 1. अधिकारियों को हिदायत- व्यवस्था को और सख्त करें CM योगी ने अधिकारियों से भगदड़ को लेकर सवाल भी पूछे और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया और व्यवस्थाओं को और सख्त करने को कहा। मुख्यमंत्री के घटनास्थल पर पहुंचते ही घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे लगाए। 2. संतों का अभिनंदन किया, कहा- आप लोगों ने धैर्य दिखाया योगी सतुआ बाबा के आश्रम में पहुंचे। कहा- मौनी अमावस्या के अवसर पर कुछ पुण्य आत्माएं हादसे का शिकार हो गईं। मैं अभिनंदन करूंगा, उन संतों का जिन्होंने पूरे धैर्य के साथ एक अभिभावक के रूप में खड़े होकर उस चुनौती का सामना किया, उससे उबारा। आपने देखा होगा कि जो सनातन धर्म के विरोधी हैं, वे प्रयास कर रहे थे कि संतों का धैर्य जवाब दे जाए। वे लोग जग-हंसाई का काम करें, लेकिन मैं सभी 13 अखाड़ों के संतों और अन्य महात्माओं का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने परिस्थितियों का सामना किया। महाकुंभ के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विपक्ष पर प्रहार किया, कहा- कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे सीएम ने कहा- अब तक 32 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ की त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं। जो यहां से जा रहा है, वह यहां की व्यवस्था का गुणगान कर रहा है। हम लोगों को ये भी देखना होगा, कुछ लोग लगातार गुमराह कर सनातन धर्म के प्रति षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये आज नहीं, रामजन्मभूमि के समय से हो रहा है। ऐसे लोगों का उस समय भी जगजाहिर था। आज भी वैसा ही है। हमें इन पर ध्यान नहीं देना। संतों के सानिध्य में काम करना है। जब तक संतों का सम्मान है, सनातन धर्म का कोई बाल बांका नहीं कर सकता। सीएम योगी की संतों के साथ 3 तस्वीरें देखिए… सतुआ बाबा के पट्टाभिषेक में पहुंचे सीएम
योगी सतुआ बाबा के पट्टाभिषेक में पहुंचे। सतुआ बाबा आज जगद्गुरु बनाए गए। योगी ने कहा- आज बहुत आनंदित करने वाला दिन है। दो संतों को जगद्गुरु के रूप में प्रतिष्टित करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जगद्गुरु स्वामी कमलाचार्य महाराज के रूप में डॉ. वेदांती जी महाराज जाने जाएंगे। संतोष दास जी महाराज सतुआ बाबा आज से जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य के रूप में जाने जाएंगे। इन दोनों का तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने पट्टाभिषेक किया। योगी ने रामभद्राचार्य से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज से भी मुलाकात की। ……………………………… ये खबरें भी पढ़ें… भगदड़ के बाद महाकुंभ में 5 नए बदलाव:पांटून पुल खोले, VVIP पास रद्द; गाड़ियों को बॉर्डर पर रोका; वसंत पंचमी के लिए नई व्यवस्था 3 फरवरी को वसंत पंचमी है। इस दिन प्रयागराज महाकुंभ में साधु-संतों का अमृत स्नान है। एक बार फिर महाकुंभ में भीड़ बढ़ रही है। 28 जनवरी की आधी रात भगदड़ और मौतों के बाद प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस क्राउड मैनेजमेंट पर है। भगदड़ की घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने 5 बड़े बदलाव किए। (पूरी खबर पढ़ें) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
योगी हाथ जोड़कर बोले-माई घबराओ मत, सब ठीक हो जाएगा:महाकुंभ भगदड़ के घायलों से मिले; अफसरों से पूछा- भीड़ कैसे अनकंट्रोल हुई
