अमनदीप सिंह | अमृतसर रणजीत एवेन्यू स्थित रोज गार्डन की राइट साइड स्थित 10 एकड़ जमीन पर चार मंजिला यूनिटी मॉल तैयार किया जाएगा। इस पर 153 करोड़ रुपए सरकार खर्चेगी। इस मॉल के लिए पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर लगा दिए हैं। जिसकी बिड 20 दिन बाद खुलेगी। इसके बाद इस चार मंजिला बिल्डिंग को 2 साल में पूरा कर बनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न राज्यों के कल्चर सेंटर तैयार किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से 153 करोड़ के टेंडर यूनिटी मॉल के लिए लगाए गए है। यूनिटी मॉल में ग्राउंड से लेकर चार मंजिला तक 10 एकड़ में विशाल बिल्डिंग तैयार होगी। इस बिल्डिंग में 22 राज्यों के लिए कल्चरल सेंटर बनाए जाएंगे। जिसमें सभी को अलग-अगल जगह दी जाएगी। इसमें वे अपने कल्चरल को प्रमोट करने के आर्टिफैक्ट्स लगाएंगे। इसके साथ ही कन्वेंशन हॉल भी बनाए जाएंगे। यहां तक कि इसमें फाइनेंशियल हॉल भी बनेंगे। सबसे नीचे में फूडकोट और दुकानें भी बनाई जाएंगी। वहीं, विभिन्न राज्यों से एग्जिबिशन के दौरान स्टाल भी लगा करेंगे। सभी राज्यों से होने वाले व्यापार से पंजाब के रेवेन्यू में काफी इजाफा होगा। इस जगह पर पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस कार्यकाल में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने के लिए पूरा जोर लगाया था। इसके लिए वर्ष 2021 में 15.50 करोड़ पास करके सफाई करवाने के साथ ही चारदीवारी भी करवाई गई थी। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि कुशलदीप सिंह रंधावा टेंडर 20 दिन बाद खुलेगा। चार मंजिला यूनिटी मॉल तैयार होगा। बिड खुलने के बाद 2 साल में काम पूरा किया जाएगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का काम सिरे नहीं चढ़ा नवजोत सिद्धू यहां स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनवाने चाहते थे। इसें सबसे पहले 2 नवंबर 2011 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने स्टेडियम बनाने को लेकर शिलान्यास रखा था। इसके बाद सिद्धू की अकाली-भाजपा सरकार में अनबन होने के कारण यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। इसके सिद्धू कांग्रेस ज्वाइन कर गए। फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भी सिद्धू की अनबन हो गई और स्टेडियम नहीं बन सका। अमनदीप सिंह | अमृतसर रणजीत एवेन्यू स्थित रोज गार्डन की राइट साइड स्थित 10 एकड़ जमीन पर चार मंजिला यूनिटी मॉल तैयार किया जाएगा। इस पर 153 करोड़ रुपए सरकार खर्चेगी। इस मॉल के लिए पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर लगा दिए हैं। जिसकी बिड 20 दिन बाद खुलेगी। इसके बाद इस चार मंजिला बिल्डिंग को 2 साल में पूरा कर बनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न राज्यों के कल्चर सेंटर तैयार किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से 153 करोड़ के टेंडर यूनिटी मॉल के लिए लगाए गए है। यूनिटी मॉल में ग्राउंड से लेकर चार मंजिला तक 10 एकड़ में विशाल बिल्डिंग तैयार होगी। इस बिल्डिंग में 22 राज्यों के लिए कल्चरल सेंटर बनाए जाएंगे। जिसमें सभी को अलग-अगल जगह दी जाएगी। इसमें वे अपने कल्चरल को प्रमोट करने के आर्टिफैक्ट्स लगाएंगे। इसके साथ ही कन्वेंशन हॉल भी बनाए जाएंगे। यहां तक कि इसमें फाइनेंशियल हॉल भी बनेंगे। सबसे नीचे में फूडकोट और दुकानें भी बनाई जाएंगी। वहीं, विभिन्न राज्यों से एग्जिबिशन के दौरान स्टाल भी लगा करेंगे। सभी राज्यों से होने वाले व्यापार से पंजाब के रेवेन्यू में काफी इजाफा होगा। इस जगह पर पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस कार्यकाल में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने के लिए पूरा जोर लगाया था। इसके लिए वर्ष 2021 में 15.50 करोड़ पास करके सफाई करवाने के साथ ही चारदीवारी भी करवाई गई थी। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि कुशलदीप सिंह रंधावा टेंडर 20 दिन बाद खुलेगा। चार मंजिला यूनिटी मॉल तैयार होगा। बिड खुलने के बाद 2 साल में काम पूरा किया जाएगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का काम सिरे नहीं चढ़ा नवजोत सिद्धू यहां स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनवाने चाहते थे। इसें सबसे पहले 2 नवंबर 2011 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने स्टेडियम बनाने को लेकर शिलान्यास रखा था। इसके बाद सिद्धू की अकाली-भाजपा सरकार में अनबन होने के कारण यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। इसके सिद्धू कांग्रेस ज्वाइन कर गए। फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भी सिद्धू की अनबन हो गई और स्टेडियम नहीं बन सका। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर सुस्त हुआ मानसून:अगले 10 दिन में चिपचिपाती गर्मी से मिलेगी राहत; इस सीजन 22 फीसदी कम बरसे बादल
पंजाब-चंडीगढ़ में फिर सुस्त हुआ मानसून:अगले 10 दिन में चिपचिपाती गर्मी से मिलेगी राहत; इस सीजन 22 फीसदी कम बरसे बादल पंजाब और चंडीगढ़ में बीते दो दिन बरसने के बाद मानसून एक बार फिर सुस्त होने लगा है। इस माह के अंत तक मानसून की वापसी हो जाएगी। लेकिन, लोगों को 15 सितंबर तक चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल सकती है। हरियाणा से सटे कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों में बारिश हुई। औसतन तापमान में 1.3 डिग्री की कमी देखने को मिली है और अधिकतम तापमान पठानकोट में 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार आने वाले 7 दिन पंजाब व चंडीगढ़ में पॉकेट रेन ही देखने को मिलेगी। लेकिन तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। पंजाब के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रह सकता है। पंजाब-चंडीगढ़ रेड जोन में उत्तर भारत में IMD ने हिमाचल सहित पंजाब व चंडीगढ़ को रेड जोन में रखा है। यहां सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 4 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में 20 फीसदी जबकि चंडीगढ़ व पंजाब में 22 फीसदी कम बारिश देखने को मिली। पंजाब में इस सीजन सबसे कम बारिश मोहाली में देखने को मिली। यहां सामान्यत: 496.6 मिमी. बारिश होती थी, लेकिन इस सीजन यहां मात्र 209.2 मिमी. ही बादल बरसे, जो 58 फीसदी कम है। इसी तरह बठिंडा में सामान्यता 239.3 मिमी. बारिश होती थी, लेकिन इस सीजन यहां मात्र 103.3 फीसदी ही बादल बरसे। जबकि एसबीएस नगर में 64 फीसदी, मोगा- फिरोजपुर में 50 फीसदी, होशियारपुर में 47 फीसदी कम बारिश हुई। सीजन पंजाब में 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसी तरह चंडीगढ़ में सामान्यत: 699.2 मिमी बारिश होती है, जो इस सीजन 513.2 मिमी. ही रही। पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान चंडीगढ़- बुधवार अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है। मोहाली- बुधवार का तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है। अमृतसर- बुधवार अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है। जालंधर- बुधवार शाम का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है। लुधियाना- बुधवार का तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 32 डिग्री के करीब रह सकता है। पटियाला- बुधवार अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है।

फायरिंग के बाद AP ढ़िल्लों का पहला बयान:बोले- मैं सुरक्षित हूं, घर मौजूद थे कैनेडियन रैपर शिंदा काहलों; आरोपियों की हुई पहचान
फायरिंग के बाद AP ढ़िल्लों का पहला बयान:बोले- मैं सुरक्षित हूं, घर मौजूद थे कैनेडियन रैपर शिंदा काहलों; आरोपियों की हुई पहचान कनाडा में पंजाब के फेमस सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग के पास उनका पहला बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा- मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। एपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की है। वहीं, कनाडाई पुलिस द्वारा मामले में जांच तेज कर दी गई है, क्योंकि एपी के घर पर हुई वारदात के बाद पूरा सोशल मीडिया लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ और एपी की सुरक्षा को लेकर गरमाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर सुरक्षा होने की दी जानकारी पंजाब के गुरदासपुर से संबंध रखने वाले एपी ढ़िल्लों के घर के पर हुई फायरिंग के बाद की कुछ फोटो सामने आए हैं। जिसमें उनके घर के बाहर जला हुआ सामान पड़ा नजर आ रहा था और क्राइम सीन पर बुरी तरह से सामान बिखरा हुआ था। वहीं, क्राइम सीन से पुलिस को दो जली हुई गाड़ियां भी मिली हैं। एपी ढ़िल्लों ने अपने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा- “मैं सुरक्षित हूं। मेरे लोग सुरक्षित हैं। आप सभी का शुक्रिया, जिन्होंने हमसे संपर्क किया। आपका समर्थन ही सब कुछ है।” सभी को शांति और प्यार।” एक विदेश मीडिया ग्रुप से बातचीत में एपी के पड़ोसी डायने रीड ने कहा है कि जब गोलियां चल रही थी तो वह अपने घर में ही थे। फायरिंग की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई, जब वह बाहर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था। एक तेज रफ्तार कार वहां से भागती हुई नजर आ रही थी। जब घर की रीड ने अपने घर की छत पर जाकर देखा तो पड़ोसी के घर के बाहर दो वाहन जल रहे थे। उसने कहा कि जब तक बचाव दल के लोग पहुंचे, तब तक वह ट्रक जलकर राख हो चुका था। एपी का करीबी शिंदा काहलों घर में था मौजूद जानकारी के अनुसार घटना के वक्त ढ़िल्लों के घर के अंदर उनका करीबी सहयोगी और इंडो-कैनेडियन रैपर शिंदा काहलों मौजूद था। वारदात हुई तो शिंदा ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वह बिल्कुल ठीक हैं। ये वारदात सोमवार को सुबह 1:08 बजे हुई थी, जिसका सीसीटीवी कनाडा की पुलिस ने कब्जे में लिया है। जिसके आधार पर आरोपियों की जांच शुरू कर दी गई है। कनाडाई पुलिस बोली-आरोपियों की पहचान हुई सोमवार सुबह वेस्ट शोर RCMP के अधिकारी टॉड प्रेस्टन ने मामले में कहा कि हमले के संदिग्धों को पुलिस जानती है। जहां तक अभी जांच की गई है, यह एक टारगेट किंलिंग गिरोह का काम है। पुलिस ने कहा कि घर का मालिक अमृतपाल सिंह ढिल्लों है, जिन्होंने इसे जून 2022 में $1.475 मिलियन में खरीदा था। ढिल्लों ने ग्रेटर विक्टोरिया में हाई स्कूल में पढ़ाई की और कैमोसन कॉलेज में पढ़ाई की। रोहित गोदारा ने लिखा- सलमान के साथ बड़ी फीलिंग ले रहा था सिंगर के घर पर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा, ‘राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेता हूं।’ कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा रोहित गोदारा पर 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस राजस्थान में है। गोदारा के खिलाफ राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में केस दर्ज हैं। रोहित लॉरेंस गैंग को हर तरह के हथियार मुहैया करवाने की एक अहम कड़ी है। यह बात एजेंसियों और पंजाब पुलिस की जांच में भी सामने आ चुकी है। राजस्थान में 5 दिसंबर, 2023 को हुई राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी भी रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित पर सीकर में गैंगस्टर राजू तेहट की हत्या का भी आरोप है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी रोहित गोदारा का नाम सामने आया था। रोहित 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया था। एजेंसी से जुड़े सूत्रों की माने तो फिलहाल गोदारा कनाडा में ही है। सलमान के घर फायरिंग में रोहित गोदारा गैंग का नाम सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली। सलमान के घर फायरिंग करने वाला शूटर विशाल उर्फ कालू रोहित गोदारा गैंग से ताल्लुक रखता है।

लुधियाना की स्टील फैक्ट्री में लूटपाट:सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों को बांधकर कमरे में किया बंद, सामान लूटकर फरार
लुधियाना की स्टील फैक्ट्री में लूटपाट:सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों को बांधकर कमरे में किया बंद, सामान लूटकर फरार पंजाब के लुधियाना में एक दिन पहले लुटेरों ने एक फैक्ट्री को निशाना बनाया। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। अगली सुबह इलाके के लोगों ने फैक्ट्री मैनेजर को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बंधक कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड को मुक्त कराया। पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है। 10 जून की रात को हुई थी लूट पुलिस को जानकारी देते हुए मैनेजर निखिल त्यागी ने बताया कि 10 जून की रात को वह फैक्ट्री से घर गए थे। 4 से 5 नकाबपोश अज्ञात बदमाश फैक्ट्री में घुस आए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। लुटेरों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी की। उन्होंने उनसे पूछा कि पीतल के वाल्व कहां पड़े हैं। इस पर कर्मचारियों ने बताने से मना कर दिया तो चोरों ने कर्मचारियों को थप्पड़ मारे। लुटेरों ने उनके सिक्योरिटी गार्ड समेत 3 से 4 कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया। फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान सोफा, 5 कुर्सियां, सीपीयू, यूपीए और एससी वाल्व (पीतल) नंबर 1301-24 समेत लूट लिया। इलाके के लोगों ने दी सूचना निखिल ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे फैक्ट्री के बाहर लोग घूम रहे थे। उनके कर्मचारियों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। लोगों की मदद से उन्हें फैक्ट्री में डकैती की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी मुंडियां को सूचना दी। पुलिस ने बंधक बनाए गए कर्मचारियों के हाथ-पैर खोले। फिलहाल जमालपुरी थाने की पुलिस ने इस मामले में आईपीसी 458,380,342 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।