जालंधर| रविवार को जालंधर में तीखी गर्मी का प्रभाव रहा है। सुबह से ही धूप ने असर दिखाया। जालंधरियों ने रविवार की छुट्टी घर में रहकर ही बिताई। इसी कारण सड़कें सूनी रहीं। मौसम विभाग बारिश की उम्मीद जगा रहा है। जून का महीना प्री-मॉनसून का होता है, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून दस्तक देता है। इस बार जून में ही मॉनसून दस्तक देगा। महीने की शुरुआत तीखी गर्मी से हुई है। गर्मी भी खूब रहती है। इस बीच जालंधर समेत आसपास के इलाकों में 4 जून के बीच तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 5 जून से मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 7 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर 3 बजे गर्मी के चलते संडे के दिन खाली पड़ा भगवान वाल्मीकि चौक । इस बार मई का महीना भीषण गर्मी वाला नहीं गुजरा और हीट वेव से सबसे बड़ी राहत रही। जबकि पिछले साल मई में लगातार 16 दिन हीट-वेव चली थी। हालांकि जून का महीना भी इस बार मई की तरह पहले सप्ताह बड़ी राहत वाला ही गुजरेगा। लेकिन, दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी और हीट वेव सामान्य ही रहने का अनुमान है। राहत की बात ये है कि इस बार जून में बारिश अच्छी देखने केा मिल सकती हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश सामान्य और सामान्य से थोड़ी ज्यादा बताई हैं। इस बार जून में भीषण गर्मी लगातार ज्यादा दिन जारी नहीं रहेगी, सिर्फ उमस वाली गर्मी सताएगी। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और रात का पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड होगा। मई का महीना राहत वाला गुजरा, इस माह में भी हीट वेव के आसार नहीं, सुकून की बात इस बार जून में बारिश अच्छी देखने को मिल सकती हैं सुरिंदर पाल डायरेक्टर आईएमडी चंडीगढ़ 1 जून: अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। 2 जून: अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री। बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना। 3 जून: अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। बारिश के आसार, लेकिन कोई चेतावनी नहीं। 4 जून: अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। {5 जून से मौसम साफ, तापमान में बढ़ोतरी 5 जून: आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री। 6 जून: मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। 7 जून: अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री होगा । जालंधर| रविवार को जालंधर में तीखी गर्मी का प्रभाव रहा है। सुबह से ही धूप ने असर दिखाया। जालंधरियों ने रविवार की छुट्टी घर में रहकर ही बिताई। इसी कारण सड़कें सूनी रहीं। मौसम विभाग बारिश की उम्मीद जगा रहा है। जून का महीना प्री-मॉनसून का होता है, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून दस्तक देता है। इस बार जून में ही मॉनसून दस्तक देगा। महीने की शुरुआत तीखी गर्मी से हुई है। गर्मी भी खूब रहती है। इस बीच जालंधर समेत आसपास के इलाकों में 4 जून के बीच तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 5 जून से मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 7 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर 3 बजे गर्मी के चलते संडे के दिन खाली पड़ा भगवान वाल्मीकि चौक । इस बार मई का महीना भीषण गर्मी वाला नहीं गुजरा और हीट वेव से सबसे बड़ी राहत रही। जबकि पिछले साल मई में लगातार 16 दिन हीट-वेव चली थी। हालांकि जून का महीना भी इस बार मई की तरह पहले सप्ताह बड़ी राहत वाला ही गुजरेगा। लेकिन, दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी और हीट वेव सामान्य ही रहने का अनुमान है। राहत की बात ये है कि इस बार जून में बारिश अच्छी देखने केा मिल सकती हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश सामान्य और सामान्य से थोड़ी ज्यादा बताई हैं। इस बार जून में भीषण गर्मी लगातार ज्यादा दिन जारी नहीं रहेगी, सिर्फ उमस वाली गर्मी सताएगी। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और रात का पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड होगा। मई का महीना राहत वाला गुजरा, इस माह में भी हीट वेव के आसार नहीं, सुकून की बात इस बार जून में बारिश अच्छी देखने को मिल सकती हैं सुरिंदर पाल डायरेक्टर आईएमडी चंडीगढ़ 1 जून: अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। 2 जून: अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री। बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना। 3 जून: अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। बारिश के आसार, लेकिन कोई चेतावनी नहीं। 4 जून: अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। {5 जून से मौसम साफ, तापमान में बढ़ोतरी 5 जून: आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री। 6 जून: मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। 7 जून: अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री होगा । पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

AAP के उप्पल फगवाड़ा के मेयर बने:बसरा सीनियर डिप्टी मेयर, सूद डिप्टी मेयर बने, सबसे ज्यादा पार्षदों वाली कांग्रेस खाली हाथ रह गई
AAP के उप्पल फगवाड़ा के मेयर बने:बसरा सीनियर डिप्टी मेयर, सूद डिप्टी मेयर बने, सबसे ज्यादा पार्षदों वाली कांग्रेस खाली हाथ रह गई पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर के बाद अब फगवाड़ा नगर निगम में भी पार्टी ने अपना मेयर बनाने में कामयाबी पाई है। नगर निगम की बैठक में राजपाल उप्पल को फगवाड़ा का नया मेयर चुना गया है। साथ ही तेजपाल बसरा को सीनियर डिप्टी मेयर और विपिन सूद को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सफलता पार्टी के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी 17 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। फगवाड़ा में पार्टी की यह जीत पंजाब में AAP के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। पहले अमृतसर और अब फगवाड़ा में मेयर पद हासिल करने से स्पष्ट है कि स्थानीय स्तर पर भी पार्टी की पकड़ मजबूत हो रही है।

अमृतसर नगर निगम दफ्तर पर भाजपाईयों का हंगामा:स्क्रूटिनी कमेटी ने भाजपा उम्मीदवार का फार्म रद्द किया, कल लिए जा सकेंगे नाम वापस
अमृतसर नगर निगम दफ्तर पर भाजपाईयों का हंगामा:स्क्रूटिनी कमेटी ने भाजपा उम्मीदवार का फार्म रद्द किया, कल लिए जा सकेंगे नाम वापस अमृतसर में नगर निगम चुनावों के दौरान शुक्रवार को स्क्रूटिनी के दौरान नामांकन पत्रों को रद्द करने का दौर चला। अमृतसर में वार्ड-8 के भाजपा प्रत्याशी के पेपर शुक्रवार शाम रद्द कर दिए गए। उनकी प्रॉपर्टी के कागजों को लेकर रोक-टोक की गई। जिसके बाद भाजपा नेता मिलकर अमृतसर आरटीए कार्यालय पहुंचे, जहां लंबी बातचीत भी बेनतीजा रही। इसके बाद सभी लोग नगर निगम कार्यालय चले गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, स्क्रूटिनी के दौरान अमृतसर की दो वार्डों 8 और 10 नंबर पर भाजपा प्रत्याशियों के कागजों में पूर्ण जानकारी ना होने का हवाला देकर कागजों को रोक लिया गया। इसकी जानकारी भाजपा उम्मीदवारों का लगी तो दोनों ही पक्षों से भाजपा सीनियर नेता अमृतसर रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी के पास पहुंच गए। जहां लंबी बहस के बाद वार्ड नंबर 10 की भाजपा प्रत्याशी श्रुति विज के कागजों को तो स्क्रूटिनी में क्लीयर कर दिया गया, लेकिन वार्ड-8 के उम्मीदवार कपिल शर्मा के कागजों को क्लियर नहीं किया गया। पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने बताया कि उम्मीदवार कपिल शर्मा पर आरोप लगा कर पेपर रद्द किए गए। उन पर आरोप है कि उनकी बिल्डिंग ने एनक्रोचमेंट कर रखी है। नगर निगम अधिकारी जिस बिल्डिंग की बात कर रहे हैं, वे उनके नाम पर नहीं होकर प्रोमिला शर्मा के नाम पर है। 709 उम्मीदवारों ने किया था नामांकन अमृतसर नगर निगम चुनावों में 85 वार्डों के लिए कुल 709 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। नामांकन 11 दिसंबर तक मात्र 22 उम्मीदवारों ने ही नामांकन भरा। लेकिन 12 दिसंबर आखिरी दिन 687 उम्मीदवार नामांकन भरने के लिए पहुंच गए। आखिरी दिन भीड़ अधिक होने के कारण कई उम्मीदवार अपने नामांकन नहीं भर सके। वहीं, शुक्रवार स्क्रूटिनी के दौरान भी कई उम्मीदवारों के पेपर रद्द कर दिए गए हैं। कल नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख नगर निगम चुनावों के लिए स्क्रूटिनी कमेटी को मात्र एक ही दिन दिया गया। वहीं, कल शनिवार नाम वापस लेने का आखिरी दिन है। नाम वापस लेने के लिए दोपहर 3 बजे तक का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद आजाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिए जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह के बटन का नंबर भी बता दिया जाएगा, ताकि सभी उम्मीदवार अपना प्रचार कर सकें।

पटियाला में संपत्ति विवाद के चलते गोलीबारी:दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे आरोपी, घर में घुसकर 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग
पटियाला में संपत्ति विवाद के चलते गोलीबारी:दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे आरोपी, घर में घुसकर 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग त्रिपड़ी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी। घर के मालिक से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसके बेटों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में परिवार के सदस्य और एक लड़की बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस मामले में मनजीत नगर निवासी मनप्रीत सिंह के बयान के आधार पर करण निवासी जैतो, गुरजयपाल भक्तुआना, सुखबीर सिंह बठिंडा, गुरतेज भट्टी निवासी बठिंडा और 4 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रात घुसे थे घर में मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना वाली रात 12 बजे के आसपास उठकर देखा कि आरोपी करन, गुरजैपाल, सुखबीर सिंह तथा गुरतेज भट्टी घर के आँगन में खड़े थे, जो अपने हाथों में पिस्तौल लिए हुए थे। गेट पार करके अंदर घुसने वाले इन आरोपियों ने गाली देते हुए हाथ में ली हुई पिस्तौल की बट से मनप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मनप्रीत सिंह की पत्नी कमरे से बाहर निकली तो करन ने पिस्तौल उसके कान पर लगा बेटे को बाहर बुलाने को कहा, शोर शराबा सुनने के बाद बेटा तेगबीर अपने कमरे से बाहर आया तो बाहर खड़े लोगों ने घर पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने पिस्तौल लेकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया तो पीड़ित मनप्रीत सिंह एक तरफ हट गया। फायर की हुई यह गोली मनप्रीत सिंह की पत्नी द्वारा उठाई गई पोती के कान के पास से गुजर गई। आरोपी ने 10 से अधिक फायर किए थे और यह सभी लोग दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे थे।