मखीजा के दोस्त आनंद ने विजिलेंस को सौंपे 7 लाख रुपए, बोला-विधायक ने सिक्योरिटी हटते ही दिए थे

मखीजा के दोस्त आनंद ने विजिलेंस को सौंपे 7 लाख रुपए, बोला-विधायक ने सिक्योरिटी हटते ही दिए थे

भास्कर न्यूज | जालंधर करप्शन कांड की साजिश में गिरफ्तार आप विधायक रमन अरोड़ा का 4 दिन का रिमांड खत्म होने पर सोमवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश करेगी। विजिलेंस और रिमांड की मांग कर सकती है। रविवार को विजिलेंस ने विधायक और उनके राजदार महेश मखीजा से करीब 7 घंटे पूछताछ की। केस में एक और नया गवाह मखीजा का दोस्त अरुण आनंद उर्फ नानी वासी चरनजीतपुरा सामने आया है। उसने विजिलेंस को 7 लाख का कैश सौंपा है। आनंद ने जांच से जुड़े डॉक्यूमेंट भी विजिलेंस को दिए हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। आनंद ने विजिलेंस को बताया कि वह सीधे तौर पर विधायक अरोड़ा को पहले नहीं जानता था। मखीजा से उसकी दोस्ती थी। विधायक अरोड़ा मखीजा के घर और दफ्तर आते-जाते थे। इसके बाद वह विधायक के खेमे में जुड़ गया, क्योंकि मखीजा ने उसकी खूब तारीफ की थी। मखीजा ने उसे कहा था कि विधायक अरोड़ा सरकार में पावर वाले लीडर हैं। आनंद ने कहा-13 मई को जब विधायक की सिक्योरिटी हटाई गई थी तो विधायक ने उसे 7 लाख का कैश दिया था। बोले थे कि यह कैश संभाल कर रखना है,क्यों कि जल्द एक जमीन के सौदे की पेमेंट करनी है। मखीजा को भी यह बात पता थी। 23 मई को विजिलेंस ने विधायक के घर रेड की तो विधायक से जुड़े लोग डर गए थे। उसमें मैं भी था। मखीजा ने अपने घर से बैग इधर-उधर करने शुरू कर दिए थे। इस काम में मैंने मदद की थी। आनंद ने कहा-मुझे नहीं पता कि विधायक ने जो पैसे दिए, वह कहां से लेकर आए थे। यह तो खुद विधायक ही बता सकते हैं। बता दें कि 2 दिन पहले ही आढ़ती मखीजा को फगवाड़ा से पकड कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। मखीजा के घर से विजिलेंस 29 लाख का कैश और थार से जायदाद से जुड़े दस्तावेज बरामद कर चुकी है। अब तक केस में 36 लाख का कैश बरामद हो चुका है। करप्शन के इस केस में कपूरथला नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट रवि पंकज शर्मा वासी ग्रीन मॉडल टाउन की एंटीसिपेट्री बेल पर सोमवार को एडिशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की कोर्ट में सुनवाई होगी। उनकी पोस्टिंग अब कपूरथला में है। उन्हें विजिलेंस से कॉल आ रही है कि पूछताछ करनी है। बता दें कि रवि जालंधर नगर निगम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विजिलेंस की अब तक की जांच में यह बात तो क्लियर हो चुकी है कि रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद मखीजा ने मंडी में दो शॉप समेत तीन जायदादें खरीदी थी। विजिलेंस को मंडी से पता चला है कि मंडी में खरीदी गई एक शॉप की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा भी हो सकती है। विजिलेंस ने मखीजा से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि मैंने विजनेस के पैसे से खरीदी है और यह भी दावा किया कि पार्टी को पैसे की जरूरत थी तो सही डील हो गई थी। विजिलेंस ने मखीजा से पूछा है कि पेमेंट का सोर्स क्या था। विजिलेंस अलग-अगल विभाग से मखीजा के बिजनेस का रिकॉर्ड निकलवा रही है। विजिलेंस की जांच में मखीजा की और जायदादें सामने आई हैं, लेकिन वह आप पार्टी सत्ता में आने से पहले की बताई जा रही है। निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को विजिलेंस की टीम ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हरप्रीत कौर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसने दो दिन के रिमांड में स्वीकार किया है कि-मैंने विधायक के कहने पर किशनपुरा एरिया के बेकरी मालिक से तीन लाख रुपए लिए थे। विधायक ने किसी को भेज कर पैसे मंगवा लिए थे। माना कि एक बार और विधायक के पैसे उसने किसी पार्टी से लिए थे। विधायक व उनके बेटे राजन अरोड़ा के कहने पर बताई गई इमारत के मालिक को नोटिस भेज देती थी। निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर। भास्कर न्यूज | जालंधर करप्शन कांड की साजिश में गिरफ्तार आप विधायक रमन अरोड़ा का 4 दिन का रिमांड खत्म होने पर सोमवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश करेगी। विजिलेंस और रिमांड की मांग कर सकती है। रविवार को विजिलेंस ने विधायक और उनके राजदार महेश मखीजा से करीब 7 घंटे पूछताछ की। केस में एक और नया गवाह मखीजा का दोस्त अरुण आनंद उर्फ नानी वासी चरनजीतपुरा सामने आया है। उसने विजिलेंस को 7 लाख का कैश सौंपा है। आनंद ने जांच से जुड़े डॉक्यूमेंट भी विजिलेंस को दिए हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। आनंद ने विजिलेंस को बताया कि वह सीधे तौर पर विधायक अरोड़ा को पहले नहीं जानता था। मखीजा से उसकी दोस्ती थी। विधायक अरोड़ा मखीजा के घर और दफ्तर आते-जाते थे। इसके बाद वह विधायक के खेमे में जुड़ गया, क्योंकि मखीजा ने उसकी खूब तारीफ की थी। मखीजा ने उसे कहा था कि विधायक अरोड़ा सरकार में पावर वाले लीडर हैं। आनंद ने कहा-13 मई को जब विधायक की सिक्योरिटी हटाई गई थी तो विधायक ने उसे 7 लाख का कैश दिया था। बोले थे कि यह कैश संभाल कर रखना है,क्यों कि जल्द एक जमीन के सौदे की पेमेंट करनी है। मखीजा को भी यह बात पता थी। 23 मई को विजिलेंस ने विधायक के घर रेड की तो विधायक से जुड़े लोग डर गए थे। उसमें मैं भी था। मखीजा ने अपने घर से बैग इधर-उधर करने शुरू कर दिए थे। इस काम में मैंने मदद की थी। आनंद ने कहा-मुझे नहीं पता कि विधायक ने जो पैसे दिए, वह कहां से लेकर आए थे। यह तो खुद विधायक ही बता सकते हैं। बता दें कि 2 दिन पहले ही आढ़ती मखीजा को फगवाड़ा से पकड कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। मखीजा के घर से विजिलेंस 29 लाख का कैश और थार से जायदाद से जुड़े दस्तावेज बरामद कर चुकी है। अब तक केस में 36 लाख का कैश बरामद हो चुका है। करप्शन के इस केस में कपूरथला नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट रवि पंकज शर्मा वासी ग्रीन मॉडल टाउन की एंटीसिपेट्री बेल पर सोमवार को एडिशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की कोर्ट में सुनवाई होगी। उनकी पोस्टिंग अब कपूरथला में है। उन्हें विजिलेंस से कॉल आ रही है कि पूछताछ करनी है। बता दें कि रवि जालंधर नगर निगम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विजिलेंस की अब तक की जांच में यह बात तो क्लियर हो चुकी है कि रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद मखीजा ने मंडी में दो शॉप समेत तीन जायदादें खरीदी थी। विजिलेंस को मंडी से पता चला है कि मंडी में खरीदी गई एक शॉप की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा भी हो सकती है। विजिलेंस ने मखीजा से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि मैंने विजनेस के पैसे से खरीदी है और यह भी दावा किया कि पार्टी को पैसे की जरूरत थी तो सही डील हो गई थी। विजिलेंस ने मखीजा से पूछा है कि पेमेंट का सोर्स क्या था। विजिलेंस अलग-अगल विभाग से मखीजा के बिजनेस का रिकॉर्ड निकलवा रही है। विजिलेंस की जांच में मखीजा की और जायदादें सामने आई हैं, लेकिन वह आप पार्टी सत्ता में आने से पहले की बताई जा रही है। निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को विजिलेंस की टीम ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हरप्रीत कौर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसने दो दिन के रिमांड में स्वीकार किया है कि-मैंने विधायक के कहने पर किशनपुरा एरिया के बेकरी मालिक से तीन लाख रुपए लिए थे। विधायक ने किसी को भेज कर पैसे मंगवा लिए थे। माना कि एक बार और विधायक के पैसे उसने किसी पार्टी से लिए थे। विधायक व उनके बेटे राजन अरोड़ा के कहने पर बताई गई इमारत के मालिक को नोटिस भेज देती थी। निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर।   पंजाब | दैनिक भास्कर