रोहतक | राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह 17 अगस्त को किया जाएगा। खेल निदेशक यशेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का एमडीयू में होगा। डीसी अजय कुमार ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ओलंपिक खेलों, पैरा ओलंपिक और एशियन खेलों में पदक प्राप्त करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेल विभाग की ओर से सम्मान समारोह किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उप मंडलाधीश आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। रोहतक | राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह 17 अगस्त को किया जाएगा। खेल निदेशक यशेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का एमडीयू में होगा। डीसी अजय कुमार ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ओलंपिक खेलों, पैरा ओलंपिक और एशियन खेलों में पदक प्राप्त करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेल विभाग की ओर से सम्मान समारोह किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उप मंडलाधीश आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

पानीपत कांग्रेस में बगावत शुरू:शहरी सीट पर पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण पर विजय जैन लड़ेंगे निर्दलीय; बीजेपी से गए थे दोनों
पानीपत कांग्रेस में बगावत शुरू:शहरी सीट पर पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण पर विजय जैन लड़ेंगे निर्दलीय; बीजेपी से गए थे दोनों हरियाणा विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन से ठीक एक रात पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें पानीपत की शहरी और ग्रामीण सीटों पर भी घोषणा की गई है। शहरी सीट से वरिंदर बुल्ले शाह और ग्रामीण सीट से सचिन कुंडू को मैदान में उतारा है। जिसके बाद कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। यहां शहरी सीट पर दावा ठोक रही पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। साथ ही शहरी सीट पर निर्दलीय लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा विजय जैन ने भी निर्दलीय तौर पर ही लड़ने का फैसला लिया है। इससे सीधे तौर पर कांग्रेस को ही नुकसान होगा। दोनों नेता बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में गए थे। दोनों को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही पार्टी में शामिल करवाया था। 2013 में निगम पार्षद और 2014 में रोहिता बनीं विधायक
शहर की राजनीति में सुरेंद्र रेवड़ी सक्रिय रहते हैं, लेकिन उन्होंने खुद की बजाय अपनी पत्नी रोहित को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया। रोहिता रेवड़ी ने 2013 में वार्ड 9 से नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ा। वे 10400 वोटो से जीतकर सदन में पहुंची। उस वक्त निकाय में यह सबसे बड़ी जीत थी। 2014 में भाजपा ने रोहिता रेवड़ी को शहरी विधानसभा से टिकट दिया। कांग्रेस से वरिंद्र सिंह बुल्ले शाह चुनाव मैदान में थे। रोहिता रेवड़ी ने शहरी विधानसभा से 92767 वोट हासिल किए, जबकि बुल्ले शाह को 39 036 वोट मिले। रोहिता रेवड़ी ने 53721 वोटो से वरिंदर शाह को हरा दिया था। उसे समय करीब 68 प्रतिशत वोट रोहित को मिले थे। वोट प्रतिशत में रोहिता रेवड़ी की जीत प्रदेश में बड़ी बताई गई थी। हैदराबादी बिरादरी के हैं 20 हजार से ज्यादा वोट
पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी यार्न व्यापारी हैं और लंबे समय तक यार्न डीलर एसोसिएशन की कमान संभाली है। वे समाजसेवा में भी आगे रहते हैं। रेवाड़ी हैदराबादी बिरादरी से संबंध रखती हैं। पानीपत शहर में हैदराबादी बिरादरी के 15 से 16000 वोट बताए जा रहे हैं। पूरी बिरादरी राजनीतिक मामलों में एकजुट रहती है।

पंजाब-हरियाणा के 2 ओलिंपियन करेंगे शादी:जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनदीप हिसार की उदिता से 21 मार्च को लेंगे फेरे, दोनों भारतीय टीम का हिस्सा
पंजाब-हरियाणा के 2 ओलिंपियन करेंगे शादी:जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनदीप हिसार की उदिता से 21 मार्च को लेंगे फेरे, दोनों भारतीय टीम का हिस्सा पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और ओलिंपियन मनदीप सिंह जल्द हरियाणा हिसार की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आया है। जिसमें दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। दोनों एथलीटों 21 मार्च (शुक्रवार) को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों खिलाड़ी देश के नाम कई खेल पदक लेकर आ चुके हैं। ओलिंपियन मनदीप सिंह फिलहाल पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं। इनकी नियुक्ति पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने की थी। दोनों ओलिंपिक टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शादी के कार्ड में दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ अब पढ़े कौन है हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह ओलिंपियन मनदीप सिंह का जन्म पंजाब के जालंधर में मिट्ठापुर एरिया में 25 जनवरी 1995 में हुआ था। मंदीप सिंह शुरू से ही हॉकी में अपनी रुची रखते थे। मनदीप सिंह जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी के युवा खिलाड़ी के तौर पर फील्ड हॉकी खेलने से शुरुआत की थी। मनदीप सिंह ने भारत को कई बड़े मैच जितवाएं हैं। मनदीप सिंह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। जिन्होंने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। साथ अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं। कौन का महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी उदिता कौर हरियाणा के हिसार में स्थित गांव नंगल से संबंध रखने वाली उदिता कौर दुहान का जन्म 14 जनवरी 1998 में हुआ था। अभी उनकी उम्र 27 साल है। वह हरियाणा हॉकी टीम का हिस्सा रहने वाले अब अब वह भारत को इंटरनेशनल स्तर पर पेश करतीं हैं। उदिता कौर दुहना भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं। उदिता काफी उतार चढ़ाव के बाद यहां तक पहुंचीं है। हालांकि उन्होंने अपना ध्यान कभी खेल से नहीं भटकाया। हॉकी से पहले काफी देर तक उदिता ने हैडबॉल भी खेला है। उनके खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल बॉल से ही हुई थी। मगर फिर उन्होंने हॉकी में अपना हाथ आजमाया। साल 2017 में उदिता ने सीनियर स्तर पर शुरुआत की थी। साल 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही भारत को 2021 टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर लाने में उदिता का बड़ा हाथ था। 2024 में वह महिला हॉकी इंडिया लीग नीलामी में सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी बनीं थीं।

पानीपत के सरकारी अस्पताल में लगी आग:एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट; मरीजों को निकाला बाहर, ESI विंग में चिंगारी ने लिया विकराल रूप
पानीपत के सरकारी अस्पताल में लगी आग:एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट; मरीजों को निकाला बाहर, ESI विंग में चिंगारी ने लिया विकराल रूप हरियाणा के पानीपत के सिविल अस्पताल में स्थित ESI अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगने के वक्त अस्पताल में मरीज भी भर्ती थे। धीरे-धीरे अस्पताल में धुएँ का गुब्बार देख आग लगने का पता लगा। इसके बाद आग की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई। मौके पर स्टॉफ कर्मियों ने सबसे पहले मरीजों को किसी तरह बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। वहीं, सूचना मिलने के कुछ ही देर में मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी आग जानकारी के अनुसार ESI विंग में ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय में आग लगी थी। दरअसल, यहां एसी में चिंगारी उठी। इसके बाद एसी फट गया और भीषण आग लग गई। मरीज और स्टाफ पहली मंजिल पर होने के चलते नीचे आग लगने का पता नहीं लगा। काफी देर बाद आग का धुआं ऊपर तक पहुंचा। जिसके बाद लोगों को आग का पता लगा। स्टाफ ने सबसे पहले मरीजों को बाहर निकाला। दमकल ने आग बुझाई, तो आग लगने का कारण पता लगा। आगजनी में कार्यालय में रखा रिकॉर्ड समेत अन्य सामान जल गया है।