रामपुर SP से हेड कॉन्स्टेबल बोला- युद्ध लड़ने जाऊंगा:AK-47 और SLR चला लेता हूं, पाकिस्तान बॉर्डर पर भेजिए

रामपुर SP से हेड कॉन्स्टेबल बोला- युद्ध लड़ने जाऊंगा:AK-47 और SLR चला लेता हूं, पाकिस्तान बॉर्डर पर भेजिए

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। इस बीच रामपुर जिले में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने की इच्छा जाहिर की है। SP विद्यासागर मिश्र को हेड कॉन्स्टेबल ने शुक्रवार को लेटर सौंपा है। हेड कॉन्स्टेबल ने कहा, मैं अपने देश के लिए बलिदान देना चाहता हूं। अगर कप्तान साहब ने परमिशन दिया तो बॉर्डर पर जंग लड़ने जाऊंगा। मैं AK-47, SLR और इंसास राइफल चलाना जानता हूं। अब विस्तार से पढ़िए… पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह की तैनाती रामपुर पुलिस लाइन में है। चमन सिंह SP को लेटर देने के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा- मैं हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह हूं। जिला रामपुर में तैनात हूं। मैं अपनी स्वेच्छा से भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे युद्ध में सम्मिलित होना चाहता हूं। मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहता हूं। अपने देश के लिए बलिदान देना चाहता हूं। अगर श्रीमान जी की इच्छा हो तो मुझे बॉर्डर पर भेजने की कृपा करें। श्रीमान की बहुत कृपा होगी। 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे चमन
चमन सिंह अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। साल 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी पहली तैनाती सीतापुर में हुई थी। चमन सिंह के पिता विजय वीर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। उनके चाचा कृष्ण वीर सिंह आर्मी से मेजर सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। जबकि उनके दादा बालक राम सिंह हेडमास्टर थे। चमन सिंह की माता हाउस वाइफ हैं। उनका नाम राजवीरी देवी है। चमन सिंह की शादी साल 2010 में हुई थी। उनके 1 बेटा और 1 बेटी हैं। एसपी बोले- कोई भी आर्मी में नहीं जा सकता
इस मामले में एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा- आर्मी में जाने का एक तरीका होता है। ऐसे कोई भी सीधे आर्मी में नहीं जा सकता है। अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि पुलिस विभाग से युद्ध में लड़ने के लिए कर्मियों को भेजा जाए। क्यों जंग के बने हालात? 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल थे। उनकी पत्नी ऐशन्या ने बताया, आतंकियों ने पहले धर्म पूछा, कलमा पढ़ने के लिए कहा, फिर गोली मार दी। इस घटना के 15 दिन बाद 6/7 मई की आधी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। जिसमें 100 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने 8 मई की रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब जैसे बॉर्डर से सटे इलाकों में ड्रोन अटैक किए। जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं, बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। जिसका भी सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। ————————— यह खबर भी पढ़ें- योगी बोले- भारत विजयी है और रहेगा, कोई शक नहीं:पाकिस्तान अब कराह रहा; लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे का नाम बदला भारत-पाकिस्तान में जंग के हालात पर सीएम योगी ने कहा – भारत हर हाल में विजयी है और रहेगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने शरारत की, जिसका सेना के जवानों ने बहादुरी से करारा जवाब दिया। अब पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा है। आने वाले समय में पाकिस्तान अपने वजूद के लिए जूझता हुआ दिखाई देगा। यहां पढ़ें पूरी खबर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। इस बीच रामपुर जिले में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने की इच्छा जाहिर की है। SP विद्यासागर मिश्र को हेड कॉन्स्टेबल ने शुक्रवार को लेटर सौंपा है। हेड कॉन्स्टेबल ने कहा, मैं अपने देश के लिए बलिदान देना चाहता हूं। अगर कप्तान साहब ने परमिशन दिया तो बॉर्डर पर जंग लड़ने जाऊंगा। मैं AK-47, SLR और इंसास राइफल चलाना जानता हूं। अब विस्तार से पढ़िए… पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह की तैनाती रामपुर पुलिस लाइन में है। चमन सिंह SP को लेटर देने के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा- मैं हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह हूं। जिला रामपुर में तैनात हूं। मैं अपनी स्वेच्छा से भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे युद्ध में सम्मिलित होना चाहता हूं। मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहता हूं। अपने देश के लिए बलिदान देना चाहता हूं। अगर श्रीमान जी की इच्छा हो तो मुझे बॉर्डर पर भेजने की कृपा करें। श्रीमान की बहुत कृपा होगी। 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे चमन
चमन सिंह अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। साल 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी पहली तैनाती सीतापुर में हुई थी। चमन सिंह के पिता विजय वीर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। उनके चाचा कृष्ण वीर सिंह आर्मी से मेजर सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। जबकि उनके दादा बालक राम सिंह हेडमास्टर थे। चमन सिंह की माता हाउस वाइफ हैं। उनका नाम राजवीरी देवी है। चमन सिंह की शादी साल 2010 में हुई थी। उनके 1 बेटा और 1 बेटी हैं। एसपी बोले- कोई भी आर्मी में नहीं जा सकता
इस मामले में एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा- आर्मी में जाने का एक तरीका होता है। ऐसे कोई भी सीधे आर्मी में नहीं जा सकता है। अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि पुलिस विभाग से युद्ध में लड़ने के लिए कर्मियों को भेजा जाए। क्यों जंग के बने हालात? 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल थे। उनकी पत्नी ऐशन्या ने बताया, आतंकियों ने पहले धर्म पूछा, कलमा पढ़ने के लिए कहा, फिर गोली मार दी। इस घटना के 15 दिन बाद 6/7 मई की आधी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। जिसमें 100 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने 8 मई की रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब जैसे बॉर्डर से सटे इलाकों में ड्रोन अटैक किए। जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं, बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। जिसका भी सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। ————————— यह खबर भी पढ़ें- योगी बोले- भारत विजयी है और रहेगा, कोई शक नहीं:पाकिस्तान अब कराह रहा; लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे का नाम बदला भारत-पाकिस्तान में जंग के हालात पर सीएम योगी ने कहा – भारत हर हाल में विजयी है और रहेगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने शरारत की, जिसका सेना के जवानों ने बहादुरी से करारा जवाब दिया। अब पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा है। आने वाले समय में पाकिस्तान अपने वजूद के लिए जूझता हुआ दिखाई देगा। यहां पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर