भास्कर न्यूज | जालंधर आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में की थी। जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। सुशील रिंकू ने उनके समक्ष आदमपुर एयरपोर्ट के नामकरण का मुद्दा रखा। अमित शाह ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट के नामकरण के प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट मंजूरी देगी। गृह मंत्री से मुलाकात के बाद पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि गरीबों का कल्याण केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूर्व सांसद ने गृह मंत्री से कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम 15वीं शताब्दी के आध्यात्मिक संत गुरु रविदास के नाम पर रखना भारत को जोड़ने वाली विविधता में आध्यात्मिकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही पंजाब की कानून व्यवस्था के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में आए दिन लूट, डकैती, फिरौती, गैंगवार आम बात हो गई है। महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर उन्हें लूटा जा रहा है, उन्हें चोट पहुंचाई जा रही है। इससे पंजाब का हर नागरिक दहशत में है। गृहमंत्री ने इस बारे में पंजाब के डीजीपी को दिशा निर्देश देने की बात कही है। भास्कर न्यूज | जालंधर आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में की थी। जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। सुशील रिंकू ने उनके समक्ष आदमपुर एयरपोर्ट के नामकरण का मुद्दा रखा। अमित शाह ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट के नामकरण के प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट मंजूरी देगी। गृह मंत्री से मुलाकात के बाद पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि गरीबों का कल्याण केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूर्व सांसद ने गृह मंत्री से कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम 15वीं शताब्दी के आध्यात्मिक संत गुरु रविदास के नाम पर रखना भारत को जोड़ने वाली विविधता में आध्यात्मिकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही पंजाब की कानून व्यवस्था के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में आए दिन लूट, डकैती, फिरौती, गैंगवार आम बात हो गई है। महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर उन्हें लूटा जा रहा है, उन्हें चोट पहुंचाई जा रही है। इससे पंजाब का हर नागरिक दहशत में है। गृहमंत्री ने इस बारे में पंजाब के डीजीपी को दिशा निर्देश देने की बात कही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

7 महिलाओं ने 14 किमी. साइकिल चला फिटनेस का संदेश दिया
7 महिलाओं ने 14 किमी. साइकिल चला फिटनेस का संदेश दिया भास्कर न्यूज|लुधियाना वैलेंटाइन-डे हर साल एक खास दिन बनकर आता है, लेकिन इस बार लुधियाना में कुछ महिलाओं ने इस दिन को एक अलग अंदाज में मनाया। जहां ज्यादातर लोग अपने पार्टनर के साथ दिन बिताने की योजना बनाते हैं, वहीं कुछ महिलाओं के लिए प्यार का मतलब सिर्फ अपने शौक और फिटनेस से भी है। इन महिलाओं ने वैलेंटाइन डे पर एक अनोखी साइकिलिंग यात्रा की, जो न सिर्फ उनके प्यार को सेलिब्रेट करने का तरीका था, बल्कि यह पर्यावरण और सेहत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन गया।लुधियाना की सात महिलाएं, बाइक बॉडीस ग्रुप जो पिछले 15 सालों से एक-दूसरे के साथ साइकिलिंग करती आ रही हैं, ने इस बार वैलेंटाइन डे पर 14 किलोमीटर की साइकिलिंग यात्रा की। उनका रूट फ्लाई साहिब के पास से होकर गुजरता था, जहां उन्होंने दिन की शुरुआत ताजगी और ऊर्जा से की। इन महिलाओं का कहना है कि उनका प्यार सिर्फ इंसान से नहीं, बल्कि उनकी साइकिल से भी है। आकांशा दोशी ने इस अनोखी साइकिलिंग यात्रा के बारे में कहा कि प्यार किसी भी रूप में हो सकता है, हम सभी दोस्तों को साइकिलिंग से बहुत प्यार है। जब भी हमें घूमने का मन होता है, तो हम सभी साइकिल पर ही निकल पड़ती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साइकिल चलाने से न केवल शारीरिक फिटनेस मिलती है, बल्कि यह बीमारियों से भी बचाव करता है और शरीर को एक्टिव बनाए रखता है। श्वेता और रितु ने बताया कि साइकिलिंग के दौरान वह सिर्फ अपने शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं सुधारतीं, बल्कि पर्यावरण का भी भरपूर आनंद लेती हैं। जब हम साइकिल चलाते हैं, तो ताजगी से भरी ठंडी हवा और पक्षियों की आवाजें हमें शांति और ऊर्जा का अहसास कराती हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि खेतों में जाते वक्त पंजाब की मिट्टी की खुशबू और सरसों के फूलों के दृश्य ने उनकी यात्रा को और भी रोमांचक बना दिया। इस दौरान उन्होंने खूब सारी सेल्फी भी ली, जो इस दिन को और भी खास बना गई। पर्यावरण बचाने के लिए किया प्रेरित – महिलाओं के लिए प्रेरणा मनप्रीत कौर, शिखा और रुपाली ने इस बात पर जोर दिया कि साइकिलिंग महिलाओं के लिए एक बेहतरीन फिटनेस गतिविधि हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाएं रोजाना साइकिल चलाने का प्रयास करती हैं, और यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। हम अब तक मत्तेवाड़ा के जंगल, माछीवाड़ा के जंगल, फिलौर, जगराओं और साहनेवाल तक साइकिल से जा चुकी हैं। साइकिलिंग से न सिर्फ फिटनेस में सुधार होता है, बल्कि यह महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता और आत्मविश्वास को भी महसूस कराता है। उन्होंने अन्य महिलाओं से भी यह अपील की कि वह अपनी सेहत के लिए साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कपूरथला में दिनदहाडे़ बंद मकान से चोरी:2.9 लाख रुपए- मोबाइल चुरा ले गए चोर, भाई से मिलने गया था मकान मालिक
कपूरथला में दिनदहाडे़ बंद मकान से चोरी:2.9 लाख रुपए- मोबाइल चुरा ले गए चोर, भाई से मिलने गया था मकान मालिक कपूरथला के गांव दाउदपुर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। गांव निवासी गुरबचन सिंह के घर से चोर 2.9 लाख रुपए की नकदी, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना आज (रविवार) सुबह की है। गुरबचन सिंह के माता-पिता जालंधर में एक भोग समागम में गए थे। गुरबचन सुबह 11 बजे घर को ताला लगाकर अपने भाई की दुकान गांव रायपुर अराइयां चले गए। अलमार का लॉकर तोड़ा दोपहर करीब 2 बजे जब वह खाना खाने घर लौटे तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। चोर घर में से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोर अपनी चप्पलें और एक झोला मौके पर छोड़ गए हैं। पीड़ित परिवार ने पहले खुद चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना ढिलवां पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंडियन हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज:पंजाब सरकार देगी 1 करोड़, सीएम मान ने की घोषणा; कैप्टन हरमन के घर खुशी का माहौल
इंडियन हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज:पंजाब सरकार देगी 1 करोड़, सीएम मान ने की घोषणा; कैप्टन हरमन के घर खुशी का माहौल पेरिस ओलिंपिक में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने देश को चौथा मेडल दिलाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्लेयर को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी है। वहीं, अमृतसर के जंडियाला गुरु के अंतर्गत आते टिम्मोवाल में कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है। सीएम भगवंत मान ने जीत पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। सीएम मान ने कहा- हमारी स्पोर्ट्स पॉलिसी के अनुसार हम ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाले को 1 करोड़ रुपए देंगे… चक दे इंडिया। गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के 10 प्लेयर होने के चलते सीएम भगवंत मान का खिलाड़ियों के साथ काफी लगाव देखने को मिला। कुछ दिन पहले ही सीएम भगवंत मान ने फोन पर कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के साथ बातचीत भी दी थी और शुभकामनाएं भी दी थी। सीएम भगवंत मान ने वादा किया था कि अगर गोल्ड लेकर आए तो एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचेंगे। गोल्ड तो ना सही, लेकिन टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही है। हरमनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल वहीं, हरमनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है। मैच को फंसता देख हरमनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह ने जीत पर खुशी जाहिर की। उनका कहना था कि मालिक ने बहुत कृपा की है। 44 सेकेंड रह गए थे, तो टीम को पीसी मिल गई। इंग्लैंड के मैच में जो गलती हुई थी, टीम ने उसे सुधारा है और देश को ब्रॉन्ज मैडल दिलाया है। हरमन के स्वागत की तैयारी मां का कहना है कि वे पूरा समय पाठ करती रही। उन्हें पूरी आस थी कि आज टीम इंडिया मैडल जीतेगी। रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए हैं। लेकिन अटैंड करने का समय तक नहीं लग रहा। अब तो हरमन की वापसी की तैयारी है। वापस आने पर हरमन व उसकी पूरी टीम का स्वागत किया जाएगा।