टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और जौनपुर के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ इंगेजमेंट की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खबर फैलते ही बधाई का दौर शुरू हो गया है। पिता तूफानी सरोज ने कहा, अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी की सगाई की बात चल रही है। अप्रैल 2024 में अलीगढ़ आईं थी प्रिया सरोज
वहीं जब अलीगढ़ में रिंकू सिंह ने अपना नया घर बनवाया था। तब यानी अप्रैल 2024 में इसे देखने प्रिया सरोज पहुंची थी। उन्होंने घर के बारे जानकारी ली थी। साथ ही कुछ इंटीरियर के बारे में बदलाव करने को कहा था। साथ ही सुझाव भी दिए। तभी से सपा सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह करीब आने लगे थे। उनकी एक साल से मुलाकात हो रही थी। प्रिया के पिता ने बताया कि रिंकू सिंह के घर वालों ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में न्यायिक अधिकारी हैं, उनके पास रिश्ते को लेकर बात की। हम इस रिश्ते पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। शादी का मामला है, इसीलिए अभी बहुत कुछ सोच समझकर फैसला लेना होगा, लेकिन दोनों की सगाई की खबर सही नहीं है। साढ़े 3 करोड़ में खरीदा मकान
रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के ओजोन गोल्डन स्टेट में साढ़े तीन करोड़ का बंगला खरीदा है। उनके बंगले में 6 बेडरूम है। घर में एक बड़ा मंदिर भी है। साथ ही क्रिकेट जर्नी से जुड़ी यादें हैं। यहां उनका बैट भी रखा गया है। जिससे उन्होंने 6 छक्के लगाए थे। उनके घर में स्विमिंग पूल भी है। बता दें रिंकू सिंह का जर्सी नंबर 35 है और उनके घर का नाम 38 है। शाहरुख खान ने कहा- शादी में आएंगे और डांस भी करेंगे
अप्रैल 2023 में रिंकू सिंह के छक्कों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया। पूछा भी था कि शादी कब करेंगे। यह भी बोले- वह ज्यादा किसी शादी में नहीं जाते, मगर उनकी शादी में शामिल होंगे। डांस भी करेंगे। तभी से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होने लगीं। अब पढ़िए कौन हैं प्रिया सरोज बीजेपी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराया प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। अब बात रिंकू सिंह की… पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे
KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया, परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगों तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू
रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और जौनपुर के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ इंगेजमेंट की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खबर फैलते ही बधाई का दौर शुरू हो गया है। पिता तूफानी सरोज ने कहा, अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी की सगाई की बात चल रही है। अप्रैल 2024 में अलीगढ़ आईं थी प्रिया सरोज
वहीं जब अलीगढ़ में रिंकू सिंह ने अपना नया घर बनवाया था। तब यानी अप्रैल 2024 में इसे देखने प्रिया सरोज पहुंची थी। उन्होंने घर के बारे जानकारी ली थी। साथ ही कुछ इंटीरियर के बारे में बदलाव करने को कहा था। साथ ही सुझाव भी दिए। तभी से सपा सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह करीब आने लगे थे। उनकी एक साल से मुलाकात हो रही थी। प्रिया के पिता ने बताया कि रिंकू सिंह के घर वालों ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में न्यायिक अधिकारी हैं, उनके पास रिश्ते को लेकर बात की। हम इस रिश्ते पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। शादी का मामला है, इसीलिए अभी बहुत कुछ सोच समझकर फैसला लेना होगा, लेकिन दोनों की सगाई की खबर सही नहीं है। साढ़े 3 करोड़ में खरीदा मकान
रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के ओजोन गोल्डन स्टेट में साढ़े तीन करोड़ का बंगला खरीदा है। उनके बंगले में 6 बेडरूम है। घर में एक बड़ा मंदिर भी है। साथ ही क्रिकेट जर्नी से जुड़ी यादें हैं। यहां उनका बैट भी रखा गया है। जिससे उन्होंने 6 छक्के लगाए थे। उनके घर में स्विमिंग पूल भी है। बता दें रिंकू सिंह का जर्सी नंबर 35 है और उनके घर का नाम 38 है। शाहरुख खान ने कहा- शादी में आएंगे और डांस भी करेंगे
अप्रैल 2023 में रिंकू सिंह के छक्कों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया। पूछा भी था कि शादी कब करेंगे। यह भी बोले- वह ज्यादा किसी शादी में नहीं जाते, मगर उनकी शादी में शामिल होंगे। डांस भी करेंगे। तभी से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होने लगीं। अब पढ़िए कौन हैं प्रिया सरोज बीजेपी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराया प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। अब बात रिंकू सिंह की… पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे
KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया, परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगों तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू
रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
रिंकू सिंह के घर को प्रिया सरोज ने फाइनल किया:अप्रैल में 3 करोड़ के घर को देखने आईं थीं, इंटीरियर में कुछ कराया था बदलाव
