रेवाड़ी डेंटल क्लीनिक में बच्ची से रेप का प्रयास:आरोपी मां का सहकर्मी, डॉक्टर ने पकड़ा, मुंह में ठूंस रखे थे कागज

रेवाड़ी डेंटल क्लीनिक में बच्ची से रेप का प्रयास:आरोपी मां का सहकर्मी, डॉक्टर ने पकड़ा, मुंह में ठूंस रखे थे कागज

रेवाड़ी स्थित एक डेंटल क्लिनिक में नाबालिग के साथ रेप का प्रयास किया गया। पुलिस ने रेप का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। रेवाड़ी के कोसली कस्बे स्थित एक डेंटल क्लिनिक में कार्य करने वाले एक युवक ने अपनी सहकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ रेप का प्रयास किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह कस्बे के एक डेंटल क्लिनिक में काम करती है। जहां पर जुड्‌डी गांव निवासी शैलेश कौशिक भी काम करता है। लैब में एक मरीज दांत दिखाने के लिए आया था। शैलेश उसको लेकर ऊपर चला गया। कुछ देर बाद मरीज तो नीचे आ गया लेकिन शैलेश नहीं आया। डॉक्टर ने पकड़ा आरोपी हमारी डॉक्टर इसी दाैरान क्लिनिक में आई और वॉशरूम के लिए ऊपर चली गई। कुछ देर बार डॉक्टर मेरी बेटी को ऊपर से लेकर आई, जो रो रही थी। डॉक्टर ने मुझे बताया कि शैलेश इसके मुंह में कागज का टुकड़ा ठूंस रखा था। शैलेश ने खुद व बच्ची के कपड़े नीचे कर रखे थे। शैलेश गलत काम की कोशिश कर रहा था। अचानक से डॉक्टर को देखकर कपड़े पहन लिए। बाद में शैलेश ने माफी भी मांगी। जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी: SHO
कोसली थाना के SHO कश्मीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसकी बेटी के साथ रेप का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेवाड़ी स्थित एक डेंटल क्लिनिक में नाबालिग के साथ रेप का प्रयास किया गया। पुलिस ने रेप का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। रेवाड़ी के कोसली कस्बे स्थित एक डेंटल क्लिनिक में कार्य करने वाले एक युवक ने अपनी सहकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ रेप का प्रयास किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह कस्बे के एक डेंटल क्लिनिक में काम करती है। जहां पर जुड्‌डी गांव निवासी शैलेश कौशिक भी काम करता है। लैब में एक मरीज दांत दिखाने के लिए आया था। शैलेश उसको लेकर ऊपर चला गया। कुछ देर बाद मरीज तो नीचे आ गया लेकिन शैलेश नहीं आया। डॉक्टर ने पकड़ा आरोपी हमारी डॉक्टर इसी दाैरान क्लिनिक में आई और वॉशरूम के लिए ऊपर चली गई। कुछ देर बार डॉक्टर मेरी बेटी को ऊपर से लेकर आई, जो रो रही थी। डॉक्टर ने मुझे बताया कि शैलेश इसके मुंह में कागज का टुकड़ा ठूंस रखा था। शैलेश ने खुद व बच्ची के कपड़े नीचे कर रखे थे। शैलेश गलत काम की कोशिश कर रहा था। अचानक से डॉक्टर को देखकर कपड़े पहन लिए। बाद में शैलेश ने माफी भी मांगी। जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी: SHO
कोसली थाना के SHO कश्मीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसकी बेटी के साथ रेप का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर