हरियाणा के रेवाड़ी शहर में महेंद्रगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अपनी पत्नी से मारपीट की। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेवाड़ी शहर के रामगढ़ रोड पर जैनसभा बुधविहार निवासी रचना ने बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले महेंद्रगढ़ के बवाना गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। संजय के साथ वर्तमान में उसका तलाक केस चल रहा है। संजय उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने कहा उसके पास शहर में एक 50 गज का मकान है। उसने बताया कि उसका पति घर को अपने नाम करवाना चाहता है। जिसको लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट होती है। आरोपी ने मारपीट कर उससे कुछ कागज भी साइन करवाए हैं। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है। पीड़िता के अनुसार के उसके दो बच्चे हैं। लड़का 15 वर्ष व लड़की 6 वर्ष की है। घटना के बाद पीड़िता भय के चलते अपना मकान छोड़कर मायके चली गई है। महिला ने बताया कि आरोपी के पास खुद की पुश्तैनी जमीन है लेकिन फिर भी उसके 50 गज पर उसके साथ झगड़ा रखता है। सदर थाना के जांच अधिकारी पीएसआई नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर 115(2), 117(2), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा के रेवाड़ी शहर में महेंद्रगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अपनी पत्नी से मारपीट की। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेवाड़ी शहर के रामगढ़ रोड पर जैनसभा बुधविहार निवासी रचना ने बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले महेंद्रगढ़ के बवाना गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। संजय के साथ वर्तमान में उसका तलाक केस चल रहा है। संजय उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने कहा उसके पास शहर में एक 50 गज का मकान है। उसने बताया कि उसका पति घर को अपने नाम करवाना चाहता है। जिसको लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट होती है। आरोपी ने मारपीट कर उससे कुछ कागज भी साइन करवाए हैं। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है। पीड़िता के अनुसार के उसके दो बच्चे हैं। लड़का 15 वर्ष व लड़की 6 वर्ष की है। घटना के बाद पीड़िता भय के चलते अपना मकान छोड़कर मायके चली गई है। महिला ने बताया कि आरोपी के पास खुद की पुश्तैनी जमीन है लेकिन फिर भी उसके 50 गज पर उसके साथ झगड़ा रखता है। सदर थाना के जांच अधिकारी पीएसआई नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर 115(2), 117(2), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
