रोहतक की अन्नू सुहाग बनीं लेफ्टिनेंट:सीडीएस परीक्षा में महिला वर्ग में पहला स्थान, किसान की बेटी; बचपन से ही मेधावी छात्रा रही

रोहतक की अन्नू सुहाग बनीं लेफ्टिनेंट:सीडीएस परीक्षा में महिला वर्ग में पहला स्थान, किसान की बेटी; बचपन से ही मेधावी छात्रा रही

रोहतक जिले के गांव डोभ में एक किसान की बेटी ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अन्नू सुहाग ने यूपीएससी की सीडीएस-2024 परीक्षा में महिला वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान अशोक के घर बधाइयों का तांता लग गया। इस अवसर पर मिठाइयां बांटी गईं और परिवार के सदस्यों की आंखें खुशी से नम हो गईं। बचपन से ही मेधावी छात्रा रही अन्नू बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी अन्नू का सेना में उच्च पद पर पहुंचना सपना था। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता रामबीर ककराना ने अन्नू की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ने कहा कि अन्नू ग्रामीण लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। गांव की ओर से जल्द ही अन्नू का विशेष सम्मान किया जाएगा। रोहतक जिले के गांव डोभ में एक किसान की बेटी ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अन्नू सुहाग ने यूपीएससी की सीडीएस-2024 परीक्षा में महिला वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान अशोक के घर बधाइयों का तांता लग गया। इस अवसर पर मिठाइयां बांटी गईं और परिवार के सदस्यों की आंखें खुशी से नम हो गईं। बचपन से ही मेधावी छात्रा रही अन्नू बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी अन्नू का सेना में उच्च पद पर पहुंचना सपना था। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता रामबीर ककराना ने अन्नू की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ने कहा कि अन्नू ग्रामीण लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। गांव की ओर से जल्द ही अन्नू का विशेष सम्मान किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर