हरियाणा के रोहतक में बादली सीट से विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप वत्स भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए बोले कि सरकार के मंत्री व अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मैं विधानसभा में सबूत रखूंगा, क्या CM नायब सैनी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस नेता कुलदीप वत्स ने कहा कि भाजपा सरकार 100 दिन में विकास का राग अलाप रही है। 10 साल व एक माह में कितना विकास हुआ, यह अनिल विज ने बता दिया हैं। भाजपा सरकार जनता की चुनी हुई नहीं, बल्कि ईवीएम की सरकार है। अधिकारियों को बताया भ्रष्ट
कुलदीप वत्स ने कहा कि सरकार के कुछ अधिकारी सालों से एक जगह जमे हुए हैं, जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पटवारियों की लिस्ट जारी करना तो एक बहाना था, असल में बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से सरकार बचना चाहती हैं। एक आदमी चला रहा पूरी सरकार
कुलदीप वत्स ने आरोप लगाया कि, एक आदमी पूरी सरकार चला रहा है, जिसके कारण मंत्री और विधायक भी आवाज उठाने लगे हैं। सरकार में रहते हुए भाजपा के मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 8 के बाद मिल जाएगा विपक्ष का नेता
कुलदीप वत्स ने कहा कि इस बार का विधानसभा सत्र विपक्ष के नेता के साथ होगा। कांग्रेस कोर कमेटी ने नाम फाइनल कर रखा है। 8 फरवरी के बाद घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष का नेता मिलेगा। दिल्ली में शीला दीक्षित ने ही करवाया था काम
कुलदीप वत्स ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली में शीला दीक्षित ने जो विकास करवाया था, उसके बाद से दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ। शीला दीक्षित बदला बदली की नेता नहीं थी, उनका विजन बड़ा था और इसलिए दिल्ली में भरपूर विकास हुआ था। हरियाणा के रोहतक में बादली सीट से विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप वत्स भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए बोले कि सरकार के मंत्री व अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मैं विधानसभा में सबूत रखूंगा, क्या CM नायब सैनी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस नेता कुलदीप वत्स ने कहा कि भाजपा सरकार 100 दिन में विकास का राग अलाप रही है। 10 साल व एक माह में कितना विकास हुआ, यह अनिल विज ने बता दिया हैं। भाजपा सरकार जनता की चुनी हुई नहीं, बल्कि ईवीएम की सरकार है। अधिकारियों को बताया भ्रष्ट
कुलदीप वत्स ने कहा कि सरकार के कुछ अधिकारी सालों से एक जगह जमे हुए हैं, जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पटवारियों की लिस्ट जारी करना तो एक बहाना था, असल में बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से सरकार बचना चाहती हैं। एक आदमी चला रहा पूरी सरकार
कुलदीप वत्स ने आरोप लगाया कि, एक आदमी पूरी सरकार चला रहा है, जिसके कारण मंत्री और विधायक भी आवाज उठाने लगे हैं। सरकार में रहते हुए भाजपा के मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 8 के बाद मिल जाएगा विपक्ष का नेता
कुलदीप वत्स ने कहा कि इस बार का विधानसभा सत्र विपक्ष के नेता के साथ होगा। कांग्रेस कोर कमेटी ने नाम फाइनल कर रखा है। 8 फरवरी के बाद घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष का नेता मिलेगा। दिल्ली में शीला दीक्षित ने ही करवाया था काम
कुलदीप वत्स ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली में शीला दीक्षित ने जो विकास करवाया था, उसके बाद से दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ। शीला दीक्षित बदला बदली की नेता नहीं थी, उनका विजन बड़ा था और इसलिए दिल्ली में भरपूर विकास हुआ था। हरियाणा | दैनिक भास्कर