हरियाणा के रोहतक में एक युवक की हत्या कर दी गई। आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके कपड़े उतारकर शव को नहर में फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर गंभीर जख्म मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भालौठ गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है, वह बड़े भाई के साथ रहता था। फिलहाल आईएमटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि युवक आखिरी बार किसके साथ था, क्या बात हुई, उसका मोबाइल कहां है। मंगलवार की रात मिली पुलिस को सूचना
आईएमटी थाना पुलिस को मंगलवार को देर रात सूचना मिली कि एक युवक का शव नहर में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की उम्र करीब 30-32 साल है। उसके शरीर पर केवल अंडर गारमेंट्स ही थे। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर में भी चोट लगी थी। लोगों की भीड़ जुटी, पहचान हुई
नहर में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराई, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। साथ ही मृतक के फोटो को आसपास के थाना क्षेत्रों और सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर की गई। इसी आधार पर युवक की पहचान गांव भालौठ निवासी नीरज में हुई। खेती बाड़ी का काम करता था नीरज
गांव भालौठ के सरपंच कुलदीप ने बताया कि नीरज अविवाहित था और खेती बाड़ी का काम करता था। नीरज के पिता सतवीर की करीब 3 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि मां कमला देवी की भी कई साल पहले मौत हो गई थी। नीरज अपने बड़े भाई के साथ ही रहता था। तीन बहन भाइयों में नीरज सबसे छोटा था। परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस मामले में कर रही जांच
थाना आईएमटी एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है, जिससे प्राथमिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को डेड हाउस भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। युवक घर से कब निकला, कहां गया, किसके साथ गया, किससे बात की? जैसे कई सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। हरियाणा के रोहतक में एक युवक की हत्या कर दी गई। आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके कपड़े उतारकर शव को नहर में फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर गंभीर जख्म मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भालौठ गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है, वह बड़े भाई के साथ रहता था। फिलहाल आईएमटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि युवक आखिरी बार किसके साथ था, क्या बात हुई, उसका मोबाइल कहां है। मंगलवार की रात मिली पुलिस को सूचना
आईएमटी थाना पुलिस को मंगलवार को देर रात सूचना मिली कि एक युवक का शव नहर में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की उम्र करीब 30-32 साल है। उसके शरीर पर केवल अंडर गारमेंट्स ही थे। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर में भी चोट लगी थी। लोगों की भीड़ जुटी, पहचान हुई
नहर में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराई, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। साथ ही मृतक के फोटो को आसपास के थाना क्षेत्रों और सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर की गई। इसी आधार पर युवक की पहचान गांव भालौठ निवासी नीरज में हुई। खेती बाड़ी का काम करता था नीरज
गांव भालौठ के सरपंच कुलदीप ने बताया कि नीरज अविवाहित था और खेती बाड़ी का काम करता था। नीरज के पिता सतवीर की करीब 3 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि मां कमला देवी की भी कई साल पहले मौत हो गई थी। नीरज अपने बड़े भाई के साथ ही रहता था। तीन बहन भाइयों में नीरज सबसे छोटा था। परिवार की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस मामले में कर रही जांच
थाना आईएमटी एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है, जिससे प्राथमिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को डेड हाउस भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। युवक घर से कब निकला, कहां गया, किसके साथ गया, किससे बात की? जैसे कई सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
